Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 आधार कार्ड अपडेट घर बैठे मोबाइल से करें, नाम, पता, जन्मतिथि बदलें, जानिए पूरी जानकारी
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 अगर आपके आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर गलत है, तो अब आपको आधार सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने घर बैठे मोबाइल से आधार अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल से ही myAadhaar पोर्टल के जरिए 10 मिनट में आधार में सुधार कर सकते हैं।
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 पहले छोटे-छोटे सुधार के लिए भी लोगों को सुबह 4 बजे से आधार सेंटर पर लाइन में लगना पड़ता था और 50 से 100 रुपये फीस देनी पड़ती थी। लेकिन UIDAI ने 2026 में नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद 90 प्रतिशत काम घर बैठे ही हो रहा है। अगर आपके बच्चे का आधार बना है या शादी के बाद सरनेम बदलना है या गांव से शहर शिफ्ट होने पर पता बदलना है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।
यह भी पढ़िए….
• पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ई-स्कूटर खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, जानिए कैसे करना आवेदन
घर बैठे मोबाइल से आधार में क्या-क्या अपडेट कर सकते हैं? (Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026)
UIDAI ने दो तरह की अपडेट सुविधा दी है।
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 पहली सुविधा- बिना आधार सेंटर जाए, सिर्फ मोबाइल से होने वाले अपडेट (फ्री या 50 रु में)
- पते में बदलाव (Address Update)- अगर आप किराए के मकान से दूसरे मकान में शिफ्ट हुए हैं।
- नाम में छोटा सुधार (Name Correction)-जैसे Ravindra की जगह Ravindar लिखा हो, स्पेलिंग मिस्टेक।
- जन्मतिथि में छोटा सुधार- अगर गलती से 1-2 साल का अंतर आ गया हो।
- लिंग (Gender) सुधार-
- दस्तावेज अपडेट (Document Update)- 10 साल पुराने आधार को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया गया है।
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 दूसरी सुविधा- जिसके लिए आधार सेंटर जाना पड़ेगा (बायोमेट्रिक अपडेट)
- मोबाइल नंबर बदलना।
- ईमेल आईडी बदलना।
- फोटो बदलना।
- फिंगरप्रिंट / आंखों की पुतली अपडेट
- पांच साल और 15 साल के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट।
आज हम आपको बिना सेंटर जाए, सिर्फ मोबाइल से पता, नाम और डॉक्यूमेंट अपडेट करने का तरीका बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस
मोबाइल से आधार अपडेट करने के लिए क्या चाहिए? (Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026)
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 फॉर्म भरने से पहले ये चीजें तैयार रखें, नहीं तो फॉर्म बीच में अटक जाएगा:-
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर – क्योंकि OTP उसी पर आएगा।
- आधार नंबर 12 अंकों का।
- पते के लिए नया सही प्रमाण पत्र – जैसे नया बिजली बिल, पानी का बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID में से कोई एक। फोटो साफ होनी चाहिए, PDF या JPG 2MB से कम हो।
- अगर नाम सुधारना है तो सही नाम वाला पैन कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट।
यह भी पढ़िए….
• लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! मोहन सरकार बढ़ाएगी किस्त, खाते में आएंगे 1500 की जगह 3000 रुपये
मोबाइल से आधार कार्ड में पता कैसे बदलें? स्टेप-टू-स्टेप प्रोसेस (Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026)
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 यह सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है। इसका पूरा तरीका ये है:-
- स्टेप 1- अपने मोबाइल में Chrome ब्राउजर खोलें और गूगल में टाइप करें – myaadhaar.uidai.gov.in यह UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट है।
- स्टेप 2- वेबसाइट खुलते ही आपको Login का बटन दिखेगा। उस पर क्लिक करें। अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें। इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें।
- स्टेप 3- आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा। OTP डालकर Login करें।
- स्टेप 4- लॉगिन होते ही डैशबोर्ड खुलेगा। यहां आपको Address Update का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें और फिर Update Aadhaar Online चुनें।
- स्टेप 5- अब आपको दो ऑप्शन मिलेंगे – Head of Family के जरिए या Self के जरिए। अगर आपका खुद का कोई एड्रेस प्रूफ है तो Update Address by Valid Documents चुनें।
- स्टेप 6- अब नया पता बिल्कुल सही-सही भरें जैसा आपके दस्तावेज में लिखा है। हाउस नंबर, गली, गांव, तहसील, जिला, पिनकोड सब ध्यान से भरें। हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पता ऑटो-ट्रांसलेट हो जाएगा, उसे चेक कर लें।
- स्टेप 7- अब अपने पते के प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें। ध्यान दें, फोटो साफ होनी चाहिए और ओरिजिनल होनी चाहिए। फोटो खींचकर अपलोड न करें, स्कैन करके अपलोड करें तो जल्दी अप्रूव होगा।
- स्टेप 8- सबमिट करने के बाद 50 रुपये का भुगतान करना होगा। आप UPI, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग से पेमेंट कर सकते हैं।
- स्टेप 9- पेमेंट होते ही आपको एक URN नंबर (Update Request Number) मिलेगा। जैसे – 12345678। इसका स्क्रीनशॉट ले लें। इसी नंबर से आप स्टेटस चेक कर पाएंगे।
आमतौर पर 7 से 15 दिन के अंदर आपका नया पता अपडेट हो जाता है और नया आधार PDF डाउनलोड के लिए तैयार हो जाता है।
यह भी पढ़िए….
आधार में नाम की स्पेलिंग कैसे सुधारें? (Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026)
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 अगर आपके नाम में छोटी गलती है, जैसे कुमार की जगह कुमाार लिखा है, तो आप उसे भी मोबाइल से सुधार सकते हैं। प्रोसेस वही है, लेकिन Address Update की जगह Name Update चुनें। यहां आपको नया सही नाम भरना होगा और पैन कार्ड या वोटर ID जैसा कोई ID प्रूफ अपलोड करना होगा। UIDAI सिर्फ दो बार ही नाम में सुधार करने की अनुमति देता है, इसलिए ध्यान से भरें।
10 साल पुराना आधार है तो डॉक्यूमेंट अपडेट करना अनिवार्य (Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026)
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 UIDAI ने सभी लोगों से अपील की है जिनका आधार 10 साल पहले बना था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं हुआ, वे अपने दस्तावेज दोबारा अपलोड करें। यह सेवा 14 जून 2026 तक फ्री है। इसके बाद 50 रुपये लगेंगे। इसके लिए myAadhaar पोर्टल पर Document Update पर क्लिक करें। अपना नया एड्रेस प्रूफ और ID प्रूफ अपलोड करें। यह आपके आधार को सुरक्षित रखेगा और सरकारी योजनाओं में वेरिफिकेशन में दिक्कत नहीं आएगी।
यह भी पढ़िए….
मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं, कैसे चेक करें? (Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026)
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 कई लोगों को पता ही नहीं होता कि उनका कौन सा नंबर आधार से लिंक है। इसे चेक करने के लिए:-
- http://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- Aadhaar Services* में Verify Email/Mobile Number पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और कैप्चा डालें।
- अगर नंबर लिंक होगा तो आखिरी 3 अंक दिख जाएंगे।
अगर आपका नंबर लिंक नहीं है या बदल गया है, तो आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना पड़ेगा। क्योंकि मोबाइल नंबर अपडेट के लिए फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन जरूरी है। इसकी फीस 50 रुपये है।
यह भी पढ़िए….
• बाबा महाकाल की भस्म आरती अब 3D में, भक्ति के साथ तकनीक का अनूठा संगम, जानिए पूरी जानकारी
आधार अपडेट का स्टेटस कैसे चेक करें? (Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026)
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 URN नंबर मिलने के बाद क्या करें:-
- फिर http://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- Check Enrolment & Update Status पर क्लिक करें।
- अपना URN नंबर और कैप्चा डालें।
- आपका आधार अपडेट हुआ या रिजेक्ट हुआ, पूरा स्टेटस दिख जाएगा। अगर रिजेक्ट हुआ है तो कारण भी बताया जाता है, जैसे – डॉक्यूमेंट साफ नहीं है।
जरूरी सावधानियां – फर्जी वेबसाइट से बचें (Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026)
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 आजकल गूगल पर aadhaar update लिखने पर कई फर्जी वेबसाइट आ रही हैं जो 200-300 रुपये लेकर ठग रही हैं। याद रखें, UIDAI की सिर्फ दो ही आधिकारिक वेबसाइट हैं- uidai.gov.in और myaadhaar.uidai.gov.in इसके अलावा किसी भी साइट पर अपना आधार नंबर न डालें।
यह भी पढ़िए….
Aadhaar Card Kaise Update Kare Mobile Se 2026 साथ ही, आधार का नया PVC कार्ड ऑर्डर करने के नाम पर भी ठगी हो रही है। PVC कार्ड भी सिर्फ आधिकारिक पोर्टल से ही 50 रुपये में ऑर्डर होता है। तो अगर आपके आधार में भी कोई गलती है, तो आज ही घर बैठे अपने मोबाइल से सुधार लें और 14 जून 2026 से पहले अपने 10 साल पुराने आधार के डॉक्यूमेंट फ्री में अपडेट कर लें।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करे
