PUC Certificate New Rules 2026 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के नए नियमों के अनुसार, 6 साल तक पुराने BS-VI निजी वाहनों का PUC सर्टिफिकेट अब 3 साल तक वैध रहेगा
PUC Certificate New Rules 2026 अगर आपके पास गाड़ी है – चाहे बाइक हो, कार हो या ट्रक हो – तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब आपको बार-बार PUC सर्टिफिकेट बनवाने के लिए प्रदूषण जांच केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने PUC सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बड़ा बदलाव किया है। अब छह साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों के लिए प्रमाणपत्र तीन साल तक वैध रहेगा, और परिवहन वाहनों के लिए दो साल तक वैध रहेगा।
PUC Certificate New Rules 2026 अब अगर आपकी गाड़ी BS-VI है और 6 साल से ज्यादा पुरानी नहीं है, तो एक बार PUC बनवाने के बाद आपको 3 साल तक फिर से PUC बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फैसले से देश के करोड़ों वाहन मालिकों को राहत मिली है। अब तक लोगों को हर 6 महीने या 1 साल में PUC रिन्यू कराना पड़ता था। लाइन में लगना पड़ता था, 100-150 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब यह झंझट खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़िए….
क्या है PUC सर्टिफिकेट क्यों है इतना जरूरी (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 पीयूसी (PUC) का पूरा नाम है Pollution Under Control यानी प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र। यह एक ऐसा कागज है, जो बताता है कि आपकी गाड़ी से निकलने वाला धुआं तय सीमा के अंदर है और आपकी गाड़ी पर्यावरण को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा रही है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारत में हर गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट रखना अनिवार्य है। अगर आपके पास PUC नहीं है।
PUC Certificate New Rules 2026 तो पुलिस आपको पकड़ सकती है और 10,000 रुपये तक का चालान काट सकती है। कई बार तो गाड़ी भी जब्त कर ली जाती है। हले PUC की वैधता सिर्फ 6 महीने या 1 साल की होती थी। इसलिए लोग परेशान हो जाते थे। कई बार लोग भूल जाते थे कि PUC खत्म हो गया है, और चालान कट जाता था। अब सरकार ने इस नियम को बदलकर लोगों को बड़ी राहत दी है।
नया नियम क्या है? पूरी जानकारी समझिए (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 सरकार ने जो नया नोटिफिकेशन जारी किया है, उसके अनुसार-
1. BS-VI निजी गाड़ियों के लिए 3 साल की वैधता अगर आपकी गाड़ी BS-VI है, और आपकी गाड़ी 6 साल से ज्यादा पुरानी नहीं है, तो आपका PUC सर्टिफिकेट 3 साल तक वैध रहेगा।
- आपकी बाइक BS-VI है, 2022 में खरीदी है – तो एक बार PUC बनवाने पर 3 साल तक वैध रहेगा।
- आपकी कार BS-VI है, 2023 में खरीदी है – तो भी 3 साल तक वैध रहेगा।
- इसमें कार, बाइक, स्कूटी, SUV – सभी निजी गाड़ियां शामिल हैं।
2. BS-VI परिवहन वाहनों के लिए 2 साल की वैधता अगर आपकी गाड़ी कमर्शियल है- जैसे ट्रक, बस, टैंपो, ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा – और वह BS-VI है और 6 साल से ज्यादा पुरानी नहीं है, तो उसका PUC 2 साल तक वैध रहेगा। पहले इन गाड़ियों का PUC हर 6 महीने में बनवाना पड़ता था, अब 2 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा। ट्रक ड्राइवरों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है।
3. 6 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों के लिए क्या नियम? अगर आपकी गाड़ी 6 साल से ज्यादा पुरानी हो गई है, तो उसके लिए पुराना नियम ही लागू रहेगा।
- निजी गाड़ी- हर 1 साल में PUC बनवाना होगा।
- परिवहन गाड़ी- हर 6 महीने में PUC बनवाना होगा।
- ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि पुरानी गाड़ियों से ज्यादा प्रदूषण निकलता है। इसलिए उनकी जांच ज्यादा बार होनी चाहिए।
4. BS-III, BS-IV गाड़ियों के लिए क्या होगा? जो गाड़ियां BS-III, BS-IV हैं, यानी पुरानी तकनीक की हैं, उनके लिए पुराना नियम ही लागू रहेगा। उन्हें हर 6 महीने या 1 साल में PUC बनवाना होगा। यह नया नियम सिर्फ BS-VI गाड़ियों के लिए है।
यह भी पढ़िए….
BS-VI गाड़ी क्या होती है? कैसे पता करें आपकी गाड़ी BS-VI है या नहीं (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 बहुत से लोगों को पता ही नहीं है कि उनकी गाड़ी BS-VI है या BS-IV।
आसान तरीका है- अगर आपने गाड़ी अप्रैल 2020 के बाद खरीदी है, तो आपकी गाड़ी BS-VI ही है। क्योंकि अप्रैल 2020 से सरकार ने BS-VI गाड़ियां ही बेचना अनिवार्य कर दिया था। अगर आपने गाड़ी अप्रैल 2020 से पहले खरीदी है, तो आपकी गाड़ी BS-IV या BS-III है। आप अपने गाड़ी के RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) पर भी देख सकते हैं। RC पर लिखा होता है – BS-VI या BS-IV। इसके अलावा आप mParivahan ऐप पर भी अपनी गाड़ी का नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
इस फैसले से आम आदमी को क्या फायदा होगा (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 इस फैसले से आम आदमी को क्या फायदा होगा:-
- पैसे की बचत- पहले हर साल PUC बनवाने में 100 से 150 रुपये लगते थे। अब 3 साल में एक बार ही बनवाना होगा, तो 300 से 450 रुपये की बचत होगी।
- समय की बचत- PUC केंद्र पर लाइन में लगने, फॉर्म भरने का झंझट खत्म होगा। अब 3 साल तक कोई टेंशन नहीं।
- चालान से बचाव- कई बार लोग PUC खत्म होने की तारीख भूल जाते थे और पुलिस चालान काट देती थी। अब 3 साल तक वैधता रहने से चालान कटने का डर कम हो जाएगा।
- ट्रक और टैक्सी वालों को बड़ी राहत- ट्रक ड्राइवरों को हर 6 महीने में PUC के लिए रुकना पड़ता था। इससे उनका समय और डीजल दोनों बर्बाद होता था। अब 2 साल तक उन्हें रुकना नहीं पड़ेगा।
- प्रदूषण जांच केंद्रों पर भीड़ कम होगी- अब भीड़ कम होगी, तो जिन लोगों को सच में PUC बनवाना है, उनका काम जल्दी होगा।
PUC कैसे बनवाएं पूरा प्रोसेस (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 अगर आपकी गाड़ी का PUC खत्म हो गया है, या आपने नई गाड़ी खरीदी है, तो आप आसानी से PUC बनवा सकते हैं।
- स्टेप 1- नजदीकी PUC केंद्र पर जाएं आपके शहर में पेट्रोल पंप, सर्विस सेंटर या RTO के पास PUC केंद्र होते हैं। वहां जाएं।
- स्टेप 2- गाड़ी की जांच केंद्र पर आपकी गाड़ी के साइलेंसर में एक मशीन लगाई जाएगी। वह मशीन बताएगी कि आपकी गाड़ी से कितना धुआं निकल रहा है। जांच में सिर्फ 2-3 मिनट लगते हैं।
- स्टेप 3- सर्टिफिकेट मिलेगा अगर आपकी गाड़ी तय सीमा के अंदर धुआं छोड़ रही है, तो आपको तुरंत PUC सर्टिफिकेट मिल जाएगा। यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन भी बनता है। आप इसे parivahan.gov.in पर भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़िए….
फीस कितनी लगेगी (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 फीस कितनी लगेगी जानिए:-
- बाइक/स्कूटी के लिए 60 से 100 रुपये।
- कार/पेट्रोल गाड़ी के लिए 100 से 150 रुपये।
- डीजल गाड़ी के लिए 150 से 200 रुपये।
- ट्रक/बस के लिए 200 से 300 रुपये।
अलग-अलग राज्य के हिसाब से फीस थोड़ी अलग हो सकती है।
अगर PUC नहीं बनवाया तो कितना चालान लगेगा (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 अगर आप बिना PUC के गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए, तो-
- पहली बार- 2,000 रुपये का चालान।
- दूसरी बार- 10,000 रुपये का चालान।
PUC Certificate New Rules 2026 कई राज्यों में तो गाड़ी को जब्त भी कर लिया जाता है। इसलिए नया नियम आ गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि PUC बनवाना ही नहीं है। PUC बनवाना अभी भी जरूरी है, बस उसकी वैधता बढ़ गई है।
सरकार ने यह फैसला क्यों लिया (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 सरकार के अधिकारियों ने बताया कि BS-VI गाड़ियां पुरानी गाड़ियों के मुकाबले 70% कम प्रदूषण फैलाती हैं। इनमें ऐसी तकनीक लगी होती है, जो धुएं को अपने आप साफ कर देती है। इसलिए इन गाड़ियों की बार-बार जांच कराने की जरूरत नहीं है। दुनिया के कई देशों में भी BS-VI जैसी गाड़ियों का PUC 2-3 साल तक वैध रहता है। भारत ने भी अब वही नियम अपना लिया है।
PUC Certificate New Rules 2026 इसके अलावा सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना चाहती है। अब PUC सर्टिफिकेट पूरी तरह से ऑनलाइन हो गया है। पुलिस आपकी गाड़ी का नंबर डालकर ही चेक कर लेगी कि आपका PUC वैध है या नहीं। आपको कागज साथ में रखने की भी जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़िए….
लोगों ने क्या कहा कैसी है प्रतिक्रिया (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 भोपाल के रहने वाले रमेश कुमार ने कहा, “मेरी कार 2022 की है। पहले हर साल PUC बनवाना पड़ता था। अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा। इससे समय और पैसा दोनों बचेगा। सरकार ने अच्छा फैसला लिया है।” इंदौर के ट्रक ड्राइवर सुरेश जी ने कहा, “हम ट्रक वालों को हर 6 महीने में PUC के लिए रुकना पड़ता था। 2-3 घंटे बर्बाद हो जाते थे।
अब 2 साल तक वैध रहेगा, तो हमारा बहुत फायदा होगा।” वहीं पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला सही है, लेकिन लोगों को अपनी गाड़ी की सर्विस समय पर कराते रहना चाहिए, ताकि प्रदूषण कम हो।
PUC को लेकर ये 5 बातें हमेशा याद रखें (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 PUC को लेकर इन 5 बातें हमेशा याद रखें:-
- नई गाड़ी का PUC 1 साल तक फ्री होता है अगर आपने नई गाड़ी खरीदी है, तो शोरूम से ही आपको 1 साल का PUC मिलता है। उसे संभालकर रखें।
- PUC की तारीख मोबाइल में सेव करें अपने मोबाइल के कैलेंडर में PUC खत्म होने की तारीख डाल लें, ताकि आप भूलें नहीं।
- फर्जी PUC से बचें कुछ लोग बिना जांच के ही 50 रुपये में PUC बना देते हैं। ऐसा PUC ऑनलाइन चेक करने पर पकड़ा जाता है और 10,000 रुपये का चालान लग जाता है। इसलिए हमेशा अधिकृत केंद्र से ही PUC बनवाएं।
- गाड़ी की सर्विस कराते रहें अगर आपकी गाड़ी से काला धुआं निकल रहा है, तो PUC नहीं बनेगा। इसलिए समय पर सर्विस कराएं, एयर फिल्टर साफ रखें।
- mParivahan ऐप डाउनलोड करें इस ऐप पर आप अपना PUC, RC, लाइसेंस सब कुछ डिजिटल रूप में रख सकते हैं। पुलिस को दिखाने के लिए यही काफी है।
यह भी पढ़िए….
वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत (PUC Certificate New Rules 2026)
PUC Certificate New Rules 2026 PUC सर्टिफिकेट की वैधता में बदलाव वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत है। अब BS-VI निजी गाड़ियों के लिए 3 साल और परिवहन वाहनों के लिए 2 साल तक PUC वैध रहेगा। इससे लोगों के पैसे, समय और परेशानी तीनों की बचत होगी। लेकिन याद रखिए, वैधता बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि प्रदूषण की चिंता खत्म हो गई।
PUC Certificate New Rules 2026 हमें अपनी गाड़ी की देखभाल करते रहना है, ताकि हवा साफ रहे और पर्यावरण बचा रहे। अगर आपकी गाड़ी का PUC खत्म हो गया है, तो आज ही नजदीकी PUC केंद्र पर जाकर बनवा लीजिए। इस खबर को अपने दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर शेयर करें, ताकि हर वाहन मालिक को नए नियम की जानकारी मिल सके।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करें।
