Gehun Ke Bhav-2022 किसानों के लिए खुशखबरी गेहूँ के भाव में आया उछाल, किसानों को मिल रहा है जबरदस्त लाभ
इस वर्ष गेहूं के भाव (Gehun Ke Bhav-2022) में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। इस साल पिछले साल की तुलना में गेहूं का भाव दोगुनी बढ़ोतरी हो गई है। देश में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गेहूं के भाव में बढ़ोतरी हुई है। इससे किसानों को जबरदस्त लाभ मिल रहा है। हालांकि सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू की गई है। लेकिन इसमें नाममात्र किसानों ने एमएसपी पर गेहूं बेचने में रूचि दिखाएं है। अधिकांश किसानों ने बाजार में अपनी फसल को बेचकर बेहतर मुनाफा कमाया है।
अभी भी बहुत से किसान जिन्होंने अपनी गेहूँ की फसल स्टोर करके रखा था, वह किसान अब काफी अच्छा लाभ कमा रहे हैं। गेहूं के बढ़ते भावों और देश-विदेश में इसकी मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी देश में खाद्यान्न फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी करने को कहा है। आपको बता दें कि रूस यूक्रेन युद्ध के कारण समूचे विश्व में खाद्यान्न की कमी उत्पन्न हो जाने से गेहूं की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।
यह भी पढ़ें……..
• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ
• निशुल्क सिलाई मशीन कैसे प्राप्त करें, जाने पूरी जानकारी स्टेप टू स्टेप
• सोयाबीन की बुवाई के समय इन बातों का ध्यान रखें, नही तो हो सकता बड़ा नुकसान
गेहूँ की कीमतों में इतनी तेजी क्यु (Gehun Ke Bhav-2022)
पिछले वर्ष रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूँ की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ और उसके बाद के गेहूं के भाव में तेजी (Gehun Ke Bhav-2022) का दौर जारी रहा है। इस वर्ष गेहूं के भाव नीचे नहीं आए हैं। रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों के मुख्य निर्यातक देश है। यहां से दुनिया के अधिकांश देशों में गेहूं का निर्यात किया जाता है। लेकिन इन दोनों देशों के बीच युद्ध के चलते गेहूं का निर्यात रुक गया था। इससे कई देशों से भारत की तरफ रुख किया। इस वर्ष भारत ने कई देशों को गेहूं का निर्यात किया है। इस समय भारत दुनिया को खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाले प्रमुख देशों की सूची में शामिल हो गया है। कोरोना काल में भी भारत ने कई देशों को खाद्यान्न की मदद की गई थी। लेकिन इस बार गेहूं का निर्यात करके भारत कई देशों की खाद्यान्न की आवश्यकता को पूरा कर रहा है। इससे भारत को विदेशी मुद्रा भी अर्जित हुई है। देश की घरेलू और अन्य देशों की मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से देश में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें……..
• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
• सोयाबीन की इन टॉप किस्मों से होगी बंपर पैदावार, किसान होगा मालामाल
• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन
गेहूँ को जीएसटी (GST) से मुक्त रखने के बाद भी गेहूँ का भाव कम नही हुए (Gehun Ke Bhav-2022)
Gehun Ke Bhav-2022 केंद्र सरकार की ओर से गेहूं की खुली बिक्री को जीएसटी से मुक्त रखा गया है। इसके बाद भी गेहूँ की कीमतों की बढ़ोतरी देखी जा रही है। राजस्थान की कई प्रमुख मंडियों में इसका भाव 2200 रुपये से लेकर 2350 रुपये के बीच चल रहा है। ऐसे में किसानों को इसका अच्छा लाभ मिल रहा है। गेहूं की बढ़ी हुई कीमतों पर किसान अपनी फसल बेच रहे हैं। देखा जाए तो सभी मंडियों में गेहूं की कीमतें सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक है। आपको बता दें कि वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 मैं गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल है। हालांकि इस बार गेहूं के न्यूनतम मूल्य में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद भी गेहूं का बाजार भाव अभी भी सरकारी भाव से अधिक है।

यह भी पढ़ें…….
• इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर में 2800 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, जाने पूरी प्रोसेस
• बीपीएल राशन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कैसे बनाएं, जानिए पूरी प्रोसेस
• ग्राम पंचायत के विकाश कार्यों को अब ऑनलाइन(Online) देखें
• प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, जानिए पूरी प्रोसेस
देश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ का भाव (Gehun Ke Bhav-2022)
Gehun Ke Bhav-2022 देश की प्रमुख मंडियों में गेहूँ का भाव इस प्रकार है:-
- राजस्थान की गंगानगर अनाज मंडी में गेहूं का दड़ा 2141 से 2152 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। जबकि सुपर क्वालिटी गेहूं 2206 से 2219 प्रति क्विंटल है।
- नोहर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2163 रुपये से 2200 प्रति क्विंटल चल रहा है।
- रावतसर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2177 रुपये से 2225 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
- सांगरिया अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2112 रुपये से 2239 रुपये प्रति क्विंटल है।
- गोलूवाला अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2093 रुपये से 2143 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
- हरियाणा की सिवाना अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2250 रुपये से 2276 प्रति क्विंटल चल रहा है।
- आदमपुर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2150 रुपये से 2210 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
- सिरसा अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2150 रुपये से 2221 रुपये प्रति कुंटल चल रहा है।
- ऐलनाबाद अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2150 रुपये से 3180 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
- मध्य प्रदेश की इंदौर मंडी में गेहूं का भाव 2300 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
- खंडवा की अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2340 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
- सिंगरौली अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2410 रुपये प्रति क्विंटल है।
- रीवा अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
- खरगोन अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपये प्रति क्विंटल है।
- धार अनाज मंडी में गेहूँ का भाव 2370 रुपये प्रति क्विंटल वल रहा है।
- विदिशा अनाज मंडी में गेहूँ का भाव 2390 रुपये प्रति क्विंटल है।
- जबलपुर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2280 रुपये प्रति क्विंटल है।
- नरसिंहपुर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2360 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
- कटनी अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2350 रुपये प्रति क्विंटल है।
- नीमच अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2350 रुपये प्रति क्विंटल है।
- सागर- देवेंद्र नगर अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2200 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
- भोपाल अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2290 रुपये प्रति क्विंटल है।
- उज्जैन अनाज मंडी में गेहूं का भाव 2430 रूपये प्रति क्विंटल है।

यह भी पढ़ें……
• प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करें, जानिए पूरी जानकारी
• किसानों के लिए खुशखबरी, ड्रोन खरीदने के लिए मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी, जानिए पूरी प्रोसेस
• प्रधानमंत्री फसल योजना में आवेदन कैसे करें, इस योजना का लाभ लेने के लिए, जानिए पूरी प्रोसेस
• ड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बनाए, जानिए पूरी प्रोसेस
गेहूं के भाव को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रुख Gehun Ke Bhav-2022
Gehun Ke Bhav-2022 प्रदेश की सभी मंडियों में इस समय गेहूं की अच्छी आवक देखी जा रही है। इसमें गेहूं की क्वालिटी के हिसाब से 2300 रुपये से लेकर 2800 रुपये तक के भाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार नई फसल आने से पहले ही गेहूं के भाव दोगुने होने की ओर बढ़ गए हैं। लेकिन मई 2022 के अंतिम दिनों में गेहूं के निर्यात पर रोक लगने से इसके भाव स्थिर बने हैं। लेकिन आगे गेहूँ के भावों में कोई खास गिरावट नहीं देखी जाएगी। भाव 200- 300 घटत-बढ़त के साथ बने रहेंगे।
जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों के । सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook Group, WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

