Agar Malwa News MP-2023 अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया आगर में रेल की सौगात देने का वादा, शहर में रोड शो कर आमसभा को संबोधित किया, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी
Agar Malwa News MP-2023 आगर मालवा कानड़- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर करीब 12.30 आगर-मालवा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद 18 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्य का भूमि पूजन किया. इस दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट और यशोधरा राजे सिंधिया साथ रही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर-मालवा में अहम घोषणा करते हुए कहा कि आगर मालवा को उन्होंने ही जिला बनाया था और अब रेल सेवा से जोडक़र पूर्णता प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़े….
• अग्निवीर भर्ती रैली 20 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक भोपाल में होगी
आगर में बाबा बैजनाथ धाम लोक बनेगा (Agar Malwa News MP-2023)
Agar Malwa News MP-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छावनी नाका चौराहे पर पहुंचे। यहां संत शिरोमणि रविदास जी की चरण पादुका का पूजन कर जनदर्शन यात्रा के लिए रथ में सवार हुए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनदर्शन यात्रा हुई। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान थाना ग्राउंड पर बनाए गए सभा स्थल पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। शिवराज ने कहा बहनों आपने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने 1246 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भुमिपूजन और शिलान्यास किया। इसमें 1200 करोड़ के कुंडालिया डेम से 146 ग्रामों में सिंचाई की योजना महत्वपूर्ण है। शिवराज सिंह ने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल का लोक बना अब आगर में भी बाबा बैजनाथ धाम लोक बनेगा।
यह भी पढ़े….
• मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए चलेगा विशेष अभियान, जानिए पूरी जानकारी
काले झंडे दिखाने की थी तैयारी (Agar Malwa News MP-2023)
Agar Malwa News MP-2023 जनदर्शन यात्रा के पहले ही पुलिस ने एनएसयूआई, युवक कांग्रेस और करणी सेना परिवार के दर्जनों युवकों को एहतियातन गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में पहुंचा दिया था। बताया जा रहा है कि यह लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जनदर्शन यात्रा के दौरान काला झंडा दिखाना चाहते थे।
मुख्यमंत्री ने बैजनाथ महादेव मंदिर में की पूजा
जन दर्शन यात्रा से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगर मालवा जिले के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

यह भी पढ़े…
• मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना की हुई शुरुआत, जानिए इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा
मुख्यमंत्री से कानड़ वासी हुए मायूस (Agar Malwa News MP-2023)
Agar Malwa News MP-2023 आगर मालवा के कानड़ व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी उम्मीद थी कि शिवराज मामा जी आएंगे और कानड़ को तहसील बना कर जाएंगे, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कानड़ को तहसील बनाना तो दूर, कानड़ का नाम मंच से लेना उचित नहीं समझा। कानड़ नगरवासी मायूस चेहरा लिए वापस लौट आए।
यह भी पढ़े…
कांग्रेस ने कर्जमाफी का झूठा वादा कर किसानों को ठगा है (Agar Malwa News MP-2023)
Agar Malwa News MP-2023 ये वही कांग्रेस है, जिसने कर्जमाफी का झूठा वादा कर किसानों को ठगा था। कांग्रेस के समय में योजनाएं ही नहीं थीं। कांग्रेस ने कभी सिंचाई की व्यवस्था नहीं की। कांग्रेस सिर्फ योजनाएं बंद करती थी। जितनी योजनाएं बनी हैं, वह बीजेपी सरकार ने ही बनाई हैं। हमारी सरकार आज ढेरों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। आगर-मालवा को जिला कांग्रेस ने नहीं, मैंने ही बनाया था। रेल से लेकर बाकी के कार्य कर आगर के विकास को पूर्णत: भी मैं ही दूंगा। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं।

