Free Dish TV Yojana-2023 केन्द्र सरकार की शानदार स्कीम मुफ्त राशन और मुफ्त आवास योजना के बाद अब मोदी सरकार देगी डिश टीवी (Dish TV) फ्री, जानिए इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं
Free Dish TV Yojana-2023 केंद्र सरकार द्वारा लोगों को रहने के लिए घर और खाने के लिए राशन तो दिया ही जाता है, लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि लोगों के मनोरंजन के लिए डिश टीवी भी दी जाएगी। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है, जिस पर की करीब 2539 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में सरकार ने इस योजना को लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें……
• लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 में ऑनलाइन करें, जानिए इस योजना के लाभ एवं पात्रता
इस योजना कुल 2539 करोड़ रुपये खर्च होंगे (Free Dish TV Yojana-2023)
Free Dish TV Yojana-2023 केंद्र सरकार की इस योजना के तहत लोगों को फ्री में डिश टीवी दी जाएगी। लोग बिना किसी खर्च के अपने मनपसंद का चैनल देख पाएंगे, जो कि इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। केंद्र सरकार ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधाक लाने के लिए यह पहल की है। इसमें कुल 2539 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी भी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें……
• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप
• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
इअ योजना के तहत दूरदर्शन 28 क्षेत्रीय चैनलों सहित 36 टीवी चैनलों का संचालन किया जाएगा (Free Dish TV Yojana-2023)
Free Dish TV Yojana-2023 बीआईएनडी योजना के तहत वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, सीमा एवं रणनीतिक क्षेत्रों सहित इनकी पहुंच को व्यापक रूप से बढ़ाते हुए श्रोताओं और दर्शकों को उच्च गुणवत्ता युक्त कंटेंट प्रदान किया जाएगा। दूरदर्शन 28 क्षेत्रीय चैनलों सहित 36 टीवी चैनलों का संचालन करता है और ऑल इंडिया रेडियो 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों का संचालन करता है। यह योजना देश में एआईआर एफएम ट्रांसमीटरों के कवरेज को भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार 59 प्रतिशत से बढ़ाकर 66 प्रतिशत और और आबादी के हिसाब से 68 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर देगी।

यह भी पढ़ें…….
• मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इंजीनियर योजना का शुभारंभ किया, जानिए विस्तृत में जानकारी
इस योजना का लाभ ये लोग उठाएगें (Free Dish TV Yojana-2023)
Free Dish TV Yojana-2023 इस योजना के तहत दूरस्थ, जनजातीय, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 8 लाख से अधिक डीडी फ्री डिश एसटीबी के निःशुल्क वितरण की भी परिकल्पना की गई है। इससे प्रसारण के दायरे को बढ़ाने के अलावा, ब्रॉडकास्टिंग उपकरणों की आपूर्ति और स्थापना से संबंधित निर्माण और सेवाओं के माध्यम से अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न करने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें……..
• पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें आसान और सुरक्षित तरीके से, जानिए पूरी प्रोसेस
• देशी गाय पालने पर पशुपालकों को मिलेंगे 900 रुपये प्रति माह, जानिए कैसे ले लाभ
इस योजना का लाभ वर्ष 2025-26 से उठा पाएगे (Free Dish TV Yojana-2023)
Free Dish TV Yojana-2023 इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी भी दे दी है। इसे ब्रॉडकास्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड नेटवर्क डेवलपमेंट का नाम दिया गया है। इस स्कीम का लाभ आप 2025-26 तक उठा सकते हैं। बाद में इसे विस्तार भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें……
• चेहरा दिखाकर आधार कार्ड डाउनलोड करें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
• राशन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन ऑफलाइन लिंक करें, जानिए इससे मिलने वाले लाभ

