Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025 अभी तक 28000 से अधिक किसानों का पंजीयन किया गया
Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025 रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु किसान पंजीयन के संबंध में जारी निर्देशानुसार जिले में किसानों के पंजीयन हेतु 146 पंजीयन केन्द्र स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिये जिले में आगामी 31 मार्च तक स्थापित 146 पंजीयन केन्द्रों पर किसानों का पंजीयन किया जायेगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमति शालु वर्मा ने जानकारी दी की आज दिनांक तक 28837 किसानों का जिले में पंजीयन किया जा चुका है।
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
जिले में निर्धारित 146 समिति के पंजीयन केन्द्रों पर किसान निःशुल्क पंजीयन करा सकेंगे (Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025)
Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025 विगत वर्ष के पंजीकृत किसानों एवं इच्छुक सभी किसानों को नए सिरे से समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीयन करवाना आवश्यक होगा। जिले में निर्धारित 146 समिति के पंजीयन केन्द्रों पर किसान निःशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। किसान निर्धारित पंजीयन केन्द्र के अलावा अनुमति प्राप्त एमपी आनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर भी सशुल्क 50 रूपये प्रति पंजीयन देकर अपना पंजीयन करा सकेंगे।
जिले के संबंधित एमपी आनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे के संचालक ई-उपार्जन पोर्टल पर अपना आवेदन तक कर सकते है प्राप्त आवेदनों का जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा परीक्षण कर अनुमति प्रदान की जावेगी।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
किसानों को पंजीयन में किसी प्रकार की असुविधा न हो (Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025)
Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025 कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने जिला उपार्जन समिति को निर्देश दिये हैं कि किसानों को पंजीयन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए केन्द्रों पर किसानों के बैठने, पंजीयन फार्म इत्यादि का उचित इंतजाम किया जावे एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रत्येक केन्द्र पर एक नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाए एवं प्रतिदिन पंजीयन कार्य की सघन मॉनिटरिंग की जावे एवं सप्ताह में अनुविभाग स्तरीय समिति की बैठक की जाये एवं स्थानीय स्तर पर पंजीयन
एवं पंजीयन की व्यवस्था का किसानों, जनप्रतिनिधियों, किसान संगठनों को अवगत कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जावे। पंजीयन की जानकारी प्राप्त करने या किसी प्रकार की समस्या होने पर सीएम हेल्पलाईन नम्बर 181 या जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम 0734-3510261 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
यह भी पढ़िए….
पंजीयन के लिए जरुरी दस्तावेज (Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025)
Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025 पंजीयन के लिए जमीन की पावती, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक। बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। यह अति महत्वपूर्ण है। अगर खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है, तो भुगतान अटक सकता है। जिन किसानों के खाते और आधार लिंक ना हों, वह संबंधित बैंक में जाकर अपना खाता आधार से लिंक करवायें। किसान का पंजीयन उसी स्थिति में होगा, जब भू-अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान हो. तभी किसान पंजीयन हो सकेगा। विसंगति होने पर सुधार कार्य तहसील कार्यालय से होगा ।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
किसान स्वयं भी पंजीयन कर सकते हैं (Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025)
Genhu Kharidi Panjiyan MP-2025 समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों को कई जगह रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। किसान खुद अपने एंड्रॉयड फोन से एमपी किसान एप्प पर जाकर अपना पंजीयन स्वयं कर सकते है।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत में स्थापित सुविधा केन्द्र तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र सरकारी समितियों द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। सिकमी/कोटवार/बटाईदार एवं वनपट्टाधारी किसानों का पंजीयन- उक्त श्रेणी के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन संस्था द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर ही किया जायेगा।

जुड़िये DC News 24 से