Global Investors Summit Indore-2023 प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के साथ ही दो देशों के राष्ट्रपति भी पहुंचेंगे। इन्वेस्टर्स समिट भी होगी, 200 उद्योगपति रहेंगे मौजूद, निवेश के लिए मिले तीन हजार प्रस्ताव
Global Investors Summit Indore-2023 मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला इन्दौर शहर जनवरी के पहले पखवाड़े में दो महत्वपूर्ण आयोजनों का साक्षी बनेगा। आठ से 10 जनवरी तक यहां 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा। 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 200 प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे। प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी के साथ ही इंदौर 68 देशों के प्रवासियों, राजनेताओं का स्वागत करेगा। आठ जनवरी को यूथ प्रवासी दिवस से आयोजन की शुरुआत होगी। नौ जनवरी को प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली भी पहुंचेंगे। दस जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आयोजन में शामिल होंगी। राष्ट्रपति प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान करेंगी। सम्मेलन में गुयाना, सूरीनाम के साथ व्यापार संबंध, आतंकवाद से निपटने, आपदा प्रबंधन और समुद्री सुरक्षा संबंधित करार भी हो सकते हैं। आयोजन के लिए बीते एक माह से इंदौर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक पूरे क्षेत्र में सुंदरीकरण किया गया है। विदेशी मेहमानों को होटल के साथ ही होम स्टे के तहत शहर के 86 घरों में रुकवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
• 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में 10 दिन चलेगा विशेष अभियान
दो हजार कमरे बुक (Global Investors Summit Indore-2023)
Global Investors Summit Indore-2023 अब तक 55 प्रवासी भारतीयों ने होम स्टे के तहत घरों में रुकने के लिए सहमति दे दी है। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने के लिए 3300 लोगों ने पंजीयन करवाया है। मध्यप्रदेश पर्यटक विकास निगम के माध्यम से अभी तक होटलों के दो हजार कमरे बुक कराए जा चुके हैं । एक हजार लोगों ने खुद ही होटलों से संपर्क कर बुकिंग कराई है। प्रवासियों को इंदौर शहर की ऐतिहासिक धरोहरों व प्रमुख बाजारों के साथ ही स्वाद के लिए मशहूर सराफा व छप्पन दुकान चाट-चौपाटी पर घुमाने के लिए हेरिटेज वाक का आयोजन भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें……
• देश में सबसे पहले हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास- मंत्री सखलेचा
• अब घर बैठे बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान उपाय एप्प पर, जानिए कैसे
स्वागत के लिए मालवा-निमाड़ भी हैं तैयार (Global Investors Summit Indore-2023)
Global Investors Summit Indore-2023 सम्मेलन में आने वाले महमानों ने लिए सिर्फ इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर तैयारियां की गई हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मेहमानों की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने सात से 13 जनवरी तक भस्म आरती की आनलाइन बुकिंग रोक दी है। भक्तों को मंदिर के काउंटर से आफलाइन अनुमति दी जाएगी। देश–विदेश से आने वाले मेहमानों की मंदिर में प्रवेश की अनुमति प्रोटोकाल कार्यालय के माध्यम से जारी होगी। नवनिर्मित श्रीमहाकाल महालोक के भ्रमण के लिए भी प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। वहां की खासियत बताने के लिए विशेष रूप से कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा 10 हजार फीट की ऊंचाई से महाकाल की नगरी को देखने का रोमांच भी प्राप्त कर सकें, इसके लिए टूरिज्म बोर्ड पांच से 15 जनवरी तक दताना एयर स्ट्रिप पर स्काई डाइविंग फेस्टिवल आयोजित कर रहा है। ज्योर्तिलिंग ओंकारेश्वर में भी अतिथियों के लिए मां नर्मदा का ब्रम्हपुरी घाट आरक्षित रहेगा। ओंकारेश्वर पहुंचने पर मोरटक्का से अतिथियों की अगवानी कर विशेष टीम उन्हें ओंकारेश्वर लेकर पहुंचेगी। सात से 11 जनवरी तक मांडू उत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। यहां एडवेंचर स्पोर्ट की शुरुआत होगी। प्रवासियों के लिए प्रमुख स्थानों पर सहायता केंद्र और गाइड की व्यवस्था की जा रही है।
यह भी पढ़ें……
• सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, 1 नवम्बर से 6 नवम्बर तक होगा सोलर रूफटॉप जनजागृति कैम्प का आयोजन
• प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण एवं शहरी लोग यहां करे आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
अंबानी और अदाणी ने भी दी सहमति (Global Investors Summit Indore-2023)
Global Investors Summit Indore-2023 प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तत्काल बाद 11 व 12 जनवरी को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां भी जोरों पर हैं। समिट के लिए सरकार के पास 200 उद्योगपतियों की सहमति आ चुकी है। इसमें उद्योगपति गौतम अदाणी के पुत्र प्रणव अदाणी व मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। इसके अलावा सरकार को निवेश के तीन हजार प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। औद्योगिक विकास निगम और प्रदेश सरकार के अधिकारियों की एक टीम समिट की तैयारियों में जुटी है। उद्योगपतियों की बैठक के बाद महाकाल दर्शन के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें……
• आयुष्मान भारत कार्ड अपने मोबाइल से ऑनलाइन कैसे बनाएं, जानिए इससे मिलने वाले
• पेट की गैस की समस्या से तुरंत आराम, जानिए ईलाज के घरेलू नुस्खे
मध्यप्रदेश में पहली बार 64 देशों के प्रवासी आ रहे है-मुख्यमंत्री (Global Investors Summit Indore-2023)
Global Investors Summit Indore-2023 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसे दुर्लभ अवसर बताते हुए कहते हैं कि मध्य प्रदेश में पहली बार 64 देशों के प्रवासी भारतीय आ रहे हैं। जब 12 वर्ष पहले हमने पहली बार बड़े स्तर पर खजुराहो में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की थी, तब हम (यानी मध्य प्रदेश) पहचान के मोहताज थे। हर उद्योगपति निवेश के लिए गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु या नोएडा की तरफ देखता था। अब मध्यप्रदेश निवेश के लिए पहली पसंद बन गया है। इंदौर में 314 उद्यमियों ने मुझसे वन टू वन बातचीत करने की इच्छा जाहिर की है। दो देशों के राष्ट्रपति, चार देशों के मंत्री भी आ रहे हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हम मप्र के शरबती गेहूं, बासमती चावल और मोटे अनाज की विशेषताओं से विदेशी मेहमानों को अवगत कराएंगे।

