Gram Sabha-2022 जल, जंगल, जमीन और श्रम के अधिकार ग्राम सभाओं के पास, पेसा एक्ट लागू, अधिनियम के अंतर्गत पटवारी और बीट गार्ड अब हर साल ग्राम सभा में प्रस्तुत करेंगे जमीन की जानकारी और नक्शा, मुख्यमंत्री ने पेसा जागरूकता के बारे में बताया
Gram Sabha-2022 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 15 नवम्बर से प्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया गया है। पेसा एक्ट जनजाति के हित में जरूर है लेकिन किसी गैर जनजाति के विरोध या खिलाफ नहीं है। यह एक्ट जनजातीय समुदाय को मजबूत करने के लिये है। इस एक्ट के प्रावधान सिर्फ अधिसूचित क्षेत्रों में लिए लागू होंगे। यह एक्ट विकास की दौड़ में पीछे रह गए जनजातीय समाज को मजबूत बनाने के लिए लागू किया गया है। अब गाँव के विकास की योजनाएं भोपाल में नहीं गांव की चौपाल में तय होगी। मुख़्यमंत्री श्री चौहान ने एक शिक्षक की तरह धार जिले की कुक्षी तहसील के मंडी प्रांगण में पेसा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सरपंच, पटेल, तड़वी और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व केबीनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व विधायक श्री मुकामसिंह किराड़े, जनपद अध्यक्ष डही श्री राजेन्द्र, जनपद अध्यक्ष कुक्षी श्री छगनसिंह बघेल, निसरपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला चौहान उपस्थित रहे। वहीं धार जिले के सांसद श्री छतरसिंह दरबार ने स्वागत संबोधन दिया। साथ ही सांसद श्री वीडी शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
यह भी पढ़ें……
• भारतीय वायुसेना अग्निवीर के लिये ऑनलाइन आवेदन 23 नवम्बर तक, जानिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
• किसानों के खाते में इस दिन आएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त
जल, जंगल और जमीन सब ग्राम सभा में शामिल (Gram Sabha-2022)
Gram Sabha-2022 एक शिक्षक की तरह मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हजारों की संख्या में मौजूद जनजातीय समुदाय के सरपंच, पटेल, तड़वी और अन्य नागरिकों से कहा कि अब जल जंगल और जमीन सब कुछ ग्राम सभा के दायरे में आ गया है। जमीन के अधिकार में अब किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए किये जाने वाले भू-अर्जन के लिए शासन को ग्राम सभा से अनुमति लेना होगी। बिना ग्राम सभा की अनुमति के बगैर किसी की जमीन नहीं ली जा सकेगी। जमीन के अधिकार के तहत अब हर वर्ष गांव का पटवारी और वन विभाग का बीट गार्ड ग्राम सभा में गांव की भूमि की जानकारी और नक्शा प्रस्तुत करना होगा। पेसा एक्ट लागू होने के बाद से छल कपट या बहला फुसला कर किसी भी जनजातीय नागरिक की भूमि को कोई भी गैर जनजातीय व्यक्ति नहीं ले पायेगा।
यह भी पढ़ें……
• संबल योजना के नये स्वरूप संबल 2.0 के पोर्टल का शुभारंभ करेंगे- मुख्यमंत्री
• गेहूँ खरीदी की तिथि को लेकर मुख्यमंत्री ने किया बदलाव
खनिज के पट्टे या सर्वे के लिए ग्राम सभा से प्रशासन को लेना होगी अनुमति (Gram Sabha-2022)
Gram Sabha-2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि खनिज जैसे रेत, गिट्टी या पत्थर की खदानों के पट्टे या सर्वे कार्य के लिए अब ग्राम सभा से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। आगे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खदान पर पहला अधिकार सोसायटी और गांव की बहन बेटी का और उसके बाद पुरुष का अधिकार होगा।
यह भी पढ़ें……
• एरोपोनिक (Aeroponic) तकनीकी से होगी आलु की खेती, ना मिट्टी की जरुरत, ना जमीन की जरुरत
अब ग्राम सभाएं तय कर सकेगी 100 हे. भूमि सिंचित करने वाले तालाबों का प्रबंधन भी (Gram Sabha-2022)
Gram Sabha-2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेसा एक्ट के बारे में कहा कि जल का अधिकार भी ग्राम सभाओं को दिया गया है। गांव की सीमा के तालाबों का प्रबंधन ग्राम सभा ही करेगी। इसके अलावा गांवों के ऐसे तालाब जो 100 हे. भूमि तक सिंचित करते हैं। उनका प्रबंधन का कार्य भी ग्राम सभाओं को ही तय करना होगा।

यह भी पढ़ें…….
• फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
जंगल से प्राप्त होने वाली वनोपज का भाव भी ग्राम सभा के जिम्मे (Gram Sabha-2022)
Gram Sabha-2022 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट में जंगल के अधिकार भी ग्राम सभाओं को दिए गए है। जंगल से प्राप्त होने वाली वनोपज जैसे-महुआ, अर्रा, बेहड़ा, निम्बोली आदि के एकत्रीकरण और उनके भाव तय करना भी ग्राम सभा का अधिकार होगा। तेंदूपत्ता भी तोड़ने का अधिकार ग्राम सभा के पास आ गया है। इसके लिए 15 दिसम्बर तक तेंदूपत्ता तोड़ने का प्रस्ताव प्रशासन/वन विभाग को देना होगा।
यह भी पढ़ें……..
• किसान अब खुद करेंगे अपनी फसल की गिरदावरी
• ग्राम पंचायतों में गरीबों को मिलेगा निशुल्क प्लॉट, जल्दी करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
नशे की दुकानें हटाने का प्रस्ताव प्रशासन को भेज सकती है ग्राम सभा (Gram Sabha-2022)
Gram Sabha-2022 मुख़्यमंत्री श्री चौहान ने आगे पेसा एक्ट के विषय में कहा कि पंचायतों में बाहर से आने वाले या जाने वाले श्रमिकों की भी अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा शराब, भांग या किसी नशे की दुकान गांव में रहे या नही रहे इसका निर्णय भी ग्राम सभा को दिया गया है। साथ ही नशे की दुकानों को सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, आंगनवाड़ी या अस्पताल से हटाने के लिए प्रस्ताव प्रशासन को भेज सकेगी। वही किसी विशेष पर्व या त्यौहार पर शराब बिके या नहीं बिके ये भी ग्राम सभा ही तय कर सकेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में किसी भी व्यक्ति की एफआईआर लिखी गई है तो ग्राम सभा को सूचित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…….
• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन
• ड्रोन से खेती करना हुआ आसान, घण्टों काम होगा अब मिनटों में
इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खाटला पंचायत में भी शामिल हुए और जनजाति समाज के प्रमुख जनों को पेसा एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संभागायुक्त इंदौर डॉक्टर पवन कुमार शर्मा पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार गुप्ता सहित धार ज़िले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें…….
• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप
जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook Group, WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

