Janpad CEO News Neemach MP-2025 नीमच जिले में जावद जनपद पंचायत सीईओ आकाश धार्वे (32) के अपहरण मामले में तहसीलदार जगदीश रंधावा, पांच पटवारी समेत 12 आरोपियों को आरोपी बनाया गया है
Janpad CEO News Neemach MP-2025 नीमच में पिछले दो दिन पहले गुरूवार को फिल्मी स्टाईल से एक प्रशासनिक अधिकारी माने जाने वाले जावद जनपद पंचायत के सीईओ आकाश धुर्वें का अपहरण हुआ। जैसे ही अपहरण की खबर पुलिस को लगी तो तुरंत पुलिस टीम अलर्ट मोड पर आ गई। कंट्रोल रूम से मध्यप्रदेश और राजस्थान के जिले की पुलिस को खबर पहुंचाई गई कि एक स्कार्पियो में बैठाकर अज्ञात व्यक्ति एक अधिकारी का अपहरण कर ले गए।
यह भी पढ़े….
• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी
उज्जैन पुलिस भी अलर्ट मोड पर थी, नागदा में नाकाबंदी के दौरान स्कार्पियों को रोक लिया और मौके जमा भीड भी स्कार्पियों पर टूट पडी। पुलिस ने आक्रोशित भीड के चंगुल से संदिग्ध लोगों को छुडाया और थाने लेकर आए। अहपरण क्यों हुआ, यह सवाल सभी के जहन में है। अपहरण के पीछे सीईओ साहब की लव स्टोरी सामने आई है।
यह भी पढ़िए….
• फ्री नहीं है स्मार्ट मीटर 25 हजार रुपये लगेंगे, 10 साल तक किस्तों में वसूले जाएंगे, जानिए
सीईओ आकाश धुर्वें को वर्ष 2015 में युवती से प्यार हुआ था (Janpad CEO News Neemach MP-2025)
Janpad CEO News Neemach MP-2025 बताया जा रहा है कि सीईओ आकाश धुर्वें को वर्ष 2015 में उन्हीं के गांव गंगधार जिला धार मध्यप्रदेश की एक युवती से प्यार हो गया था, कुछ साल तक प्रेम प्रसंग चला और ब्रेकअप हो गया। फिर से 2023 में सीईओ और उस युवती का प्यार परवान पर चढा और अंतत बुधवार को युवती सीईओ के घर आ गई, फिर क्या था परिजन आग बबूला हो गये।
और सीईओ को उठाने के लिए गुरूवार को नीमच आए और फिल्मी स्टाईल से सीईओ को स्कार्पियों में लेकर जा रहे थे, तभी सक्रिय पुलिस ने नागदा के यहां पकड लिया। सूत्र बताते है कि सीईओ के साथ कुछ पटवारी भी थे, जिन्हें भी साथ में आरोपी ले गए। उनकी समाज में अगर लडकी लडके के यहां चली जाती है तो पंचायती बैठती है और पंचायत में फैसला होता है, सीईओ को पंचायत में बैठाने के लिए जबरदस्ती ले जाने की खबर सामने आई है।
यह भी पढिए….
• इंदौर में 42 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन, जानिए पूरी जानकारी
बेटमा के तहसीलदार व 5 पटवारियों ने मिलकर किया था सीईओ का अपहरण (Janpad CEO News Neemach MP-2025)
Janpad CEO News Neemach MP-2025 बेटमा के तहसीलदार व 5 पटवारियों ने मिलकर जावद जनपद सीईओ आकाश धार्वे का अपहरण कर लिया था। तहसीलदार जगदीश रंधावा की मौसेरी बहन का पहले धार्वे से प्रेम संबंध था। बाद में दोनों अलग हो गए। 2023 में युवती ने दोबारा संपर्क किया, लेकिन धार्वे ने इनकार कर दिया। तब युवती के परिवार ने गांव में पंचायत बुलाई। इसमें धार्वे को युवती के साथ रहने का फैसला सुनाया। धार्वे और उसका परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे। इससे विवाद बढ़ गया। बुधवार रात को आरोपियों ने धार्वे का अपहरण कर लिया।
यह भी पढ़िए….
• तारबंदी योजना में प्रदेश सरकार दे रही अनुदान, जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
सीईओ का अपहरण क्यु हुआ जानिए वजह (Janpad CEO News Neemach MP-2025)
Janpad CEO News Neemach MP-2025 यह विवाद सीईओ की पूर्व की शादी संबंधी चर्चा से जुड़ा होने की बात बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, साल 2014 में उनकी शादी धार की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन नौकरी लगने के बाद रिश्ता नहीं हो सका। इसी युवती के परिजन बुधवार रात उनके आवास पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने तब स्थिति संभाल ली थी, लेकिन सुबह दोबारा कुछ लोग आए और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़िए….
• मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना में 8वीं पास को मिलेगा 50 लाख तक का लोन, जानिए पूरी प्रोसेस
आरोपियों को पकड़ा, नीमच पुलिस को सौंपा (Janpad CEO News Neemach MP-2025)
Janpad CEO News Neemach MP-2025 नागदा नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि किसी प्रशासनिक अधिकारी का अपहरण किया गया है। उसी आधार पर हमने अपहृत व्यक्ति और संदिग्धों को पकड़ा, जिन्हें नीमच पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जुड़िये DC News 24 से