Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 रतलाम कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार का गढ़, किसानों की मेहनत पर डाका-गेट पर खुलेआम वसूली, व्यापारियों और अधिकारियों की मिलीभगत
Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 रतलाम- मध्यप्रदेश का रतलाम जिला इस समय एक बड़े घोटाले और भ्रष्टाचार की चर्चाओं का गढ़ बना हुआ है। कृषि उपज मंडी समिति, जो किसानों की मेहनत और पसीने की कमाई का केंद्र होनी चाहिए, वहां आज किसानों का शोषण, अवैध वसूली और अधिकारियों की मिलीभगत का काला खेल खुलेआम चल रहा है। सूत्रों के हवाले से जो तस्वीर सामने आई है, वह चौंकाने वाली है। मंडी में सामग्री क्रय से लेकर सब्जी मंडी गेट तक हर स्तर पर ऐसा भ्रष्टाचार हो रहा है जिसने किसानों का जीना दूभर कर दिया है।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
रतलाम कृषि उपज मंडी में किसानों को ठगा जा रहा है (Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025)
Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 किसान जब अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं, तो उन्हें यह उम्मीद होती है कि मेहनत की फसल का उन्हें उचित मूल्य मिलेगा। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। व्यापारी और मंडी अधिकारियों की मिलीभगत से एक ऐसा तंत्र खड़ा कर दिया गया है, जिसमें किसानों को औने-पौने दामों पर अपनी उपज बेचनी पड़ती है। ऊपर से सब्जी मंडी गेट पर खुली लूट की तरह वसूली का खेल चलता है। किसानों से तरह-तरह के बहाने बनाकर पैसे ऐंठे जाते हैं, और अगर कोई विरोध करता है तो उसे तरह-तरह की मुश्किलों में डाल दिया जाता है।
व्यापारियों और अधिकारियों का यह गठजोड़ मजबूत (Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025)
Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 व्यापारियों और अधिकारियों का यह गठजोड़ इतना मजबूत हो चुका है कि किसानों की आवाज़ दबाकर रखी जाती है। सबको पता है कि गेट पर वसूली हो रही है, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती कि इसके खिलाफ खुलकर बोले। कारण साफ है—ऊपर तक हिस्सेदारी जाती है। अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं और व्यापारी अपनी तिजोरियां भर रहे हैं। आखिर इस खेल का असली शिकार कौन है? किसान। जिसकी रातें खेतों में बीतती हैं, जिसका पसीना धरती को सींचता है, वही किसान मंडी की चौखट पर लुट रहा है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में किसानों को अब 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा
मंडी के गेट पर अवैध वसूली (Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025)
Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 मंडी के गेट पर अवैध वसूली की यह कहानी नई नहीं है। वर्षों से यह सिलसिला चला आ रहा है, लेकिन आज इसकी परतें और मोटी हो गई हैं। किसान संगठनों का आरोप है कि मंडी अधिकारियों ने जानबूझकर व्यापारियों को खुली छूट दे रखी है। गेट से गुजरने वाले हर वाहन, हर व्यापारी और यहां तक कि किसानों तक से वसूली की जाती है। किसानों को यह तक कहा जाता है कि अगर सुविधा चाहिए तो “गेट पर चढ़ावा” देना ही पड़ेगा।
रतलाम की मंडी प्रदेश की प्रमुख मंडियों में आती हैं (Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025)
Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 रतलाम की मंडी प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गिनी जाती है। यहां प्रतिदिन कर लाखों रुपये का लेन-देन होता है। लेकिन जब यह रकम सीधे किसानों तक पहुंचने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाए तो सोचिए किसानों की हालत क्या होगी। यहां जो हालात बने हैं, वह किसानों के आत्मसम्मान और मेहनत पर सीधा हमला है।
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
हर रोज किसानों को लूटने के नये-नये तरीके (Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025)
Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 स्थानीय किसानों का कहना है कि मंडी में हर दिन नए-नए तरीके से लूट का जाल फैलाया जा रहा है। कोई किसान अगर विरोध करता है तो उसकी उपज तौलने में देरी की जाती है, उसे अच्छे दाम नहीं दिए जाते या जानबूझकर उसकी उपज खारिज कर दी जाती है। मजबूर होकर किसान इस तंत्र के आगे झुक जाता है। यह स्थिति किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में बेहद शर्मनाक है।
मंडी अधिकारियों जवाब देने को तैयार नही (Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025)
Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 मंडी अधिकारियों से जब इस पूरे मामले पर सवाल पूछा जाता है तो वे चुप्पी साध लेते हैं। उनका रवैया साफ करता है कि कहीं न कहीं पूरी कहानी में मिलीभगत का धुआं उठ रहा है। सवाल यह उठता है कि जब मंडी किसानों के हित के लिए बनाई गई है, तो आखिर इसमें सबसे ज्यादा शोषित क्यों किसान ही हो रहा है?
यह भी पढिए….
किसान संगठनों ने इस पर तीखा विरोध (Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025)
Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 किसान संगठनों ने इस पर तीखा विरोध जताते हुए कहा है कि यह सिर्फ अवैध वसूली नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत पर डाका है। अगर इस पर तुरंत अंकुश नहीं लगाया गया तो किसान बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार को तुरंत उच्च स्तरीय जांच बिठानी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए।
भ्रष्ट अधिकारियों और व्यापारियों की साजिश से कैसे बचें किसान (Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025)
Krshi Upaj Mandi Ratlam MP-2025 रतलाम कृषि उपज मंडी की यह काली तस्वीर यह बताती है कि कैसे सिस्टम में बैठी मिलीभगत किसानों को दोहरी मार दे रही है। एक ओर मौसम, महंगाई और बाजार का दबाव, दूसरी ओर भ्रष्ट अधिकारियों और व्यापारियों की साजिश। सवाल सीधा है—क्या किसान अपने ही देश में हमेशा शोषित ही बना रहेगा? या कभी उसके हक की लड़ाई जीत पाएगा?

