Ladli Behna Yojana MP-2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव हर महीने सिंगल क्लिक के माध्यम से सभी लाड़ली बहनों के खाते में 1500-1500 रुपए ट्रांसफर करते हैं। जानिए अप्रैल माह की राशि कब आएगा लाडली बहनों के खाते में
Ladli Behna Yojana MP-2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव की लाडली बहनों को लाड़ली बहना योजना के अंर्तगत बहनों की 35वीं किस्त जल्द ही खाते में आने वाली है। बता दें कि इस योजना का लाभ प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को दिया जाता हुआ।
बहनों ने भी इस राशि को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को संवारने, परिवार की जरूरतें पूरी करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उपयोग किया है। महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत आधार बन चुकी है। आपको बता दें कि लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त कब आएगी।
यह भी पढ़िए….
• एमपी में 24 साल बाद बदलेगा ‘सरकारी नौकरी’ का नियम, सभी विभागों में होगा लागू, जानिए पूरी जानकारी
जानिए कब आ सकती है 35वीं किस्त? (Ladli Behna Yojana MP-2026)
Ladli Behna Yojana MP-2026 मिली जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन सरकारी संकेतों और पिछले पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि यह राशि 10 से 15 अप्रैल के बीच लाडली बहनों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। इससे पहले योजना की 34वीं किस्त 13 मार्च को भेजी गई थी। इस बार भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि जारी कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए…
• सिबिल (CIBIL) स्कोर क्यों खराब होता है और कैसे सुधरते हैं, जानिए
प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों को मिलेगा लाभ (Ladli Behna Yojana MP-2026)
Ladli Behna Yojana MP-2026 प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त के तहत प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती हैं। प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। वित्त विभाग ने किस्त जारी करने से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी है और किसी जिले से कार्यक्रम आयोजित कर राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
L बदलाव की जानकारी दी है, जिस पर सभी को ध्यान देना चाहिए:-
- नियम- अप्रैल माह में होने वाले नए सत्यापन (Verification) के बाद, जिन लाभार्थी महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी होगी, उनके नाम लाड़ली बहना योजना की सूची (Beneficiary List) से हटा दिए जाएंगे।
- क्या उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे? घबराने की जरूरत नहीं है! लाड़ली बहना योजना से नाम हटने के बाद, इन महिलाओं को स्वतः ही ‘वृद्धावस्था पेंशन योजना’ (Old Age Pension Scheme) में शामिल कर लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव केवल पात्रता नियमों (Eligibility Rules) के अनुरूप किया जा रहा है ताकि सिस्टम पारदर्शी बना रहे।
यह भी पढ़िए….
• कोविड-19 से भी खतरनाक है ओमिक्रॉन का सिकाडा का वायरस, जानिए पूरी खबर
35वीं किस्त लेने के लिए ये जरूरी काम अवश्य कर लें (Ladli Behna Yojana MP-2026)
Ladli Behna Yojana MP-2026 35वीं किस्त लेने के लिए ये जरूरी काम कर लें:-
- आधार लिंक (Aadhaar Link)- आपके बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
- डीबीटी सक्रिय (DBT Active)- खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सर्विस एक्टिव होनी चाहिए ताकि सरकारी पैसा सीधे खाते में आ सके।
- ई-केवाईसी (e-KYC)- आपकी समग्र आईडी (Samagra ID) और आधार कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। इन्हीं आधारों पर पात्र महिलाओं को राशि भेजी जाती है।
यह भी पढ़िए….
• अब स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड, 1 अप्रैल से शुरु होगा अभियान
लाडली बहनों का पैसा कब बढ़ सकता है? (Ladli Behna Yojana MP-2026)
Ladli Behna Yojana MP-2026 मध्यप्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को जारी रखने के लिए हर महीने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की जरूरत होगी। वर्तमान में लाडली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाभार्थियों को 1500-1500 रुपये की राशि देने के लिए हर महीने 1836 करोड़ रुपये का खर्च आता है। बजट में 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
इसका मतलब हुआ कि अभी आने वाले कुछ महीनों में तो लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ने की गुंजाइश बहुत ही कम है। इसकी पूरी संभावना है कि बढ़ी हुई सम्मान राशि पाने के लिए साल 2027 की शुरुआत तक इंतजार करना पड़े।
यह भी पढ़ें…….
• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन
कब शुरू होंगे लाडली बहना योजना के नए रजिस्ट्रेशन (Ladli Behna Yojana MP-2026)
Ladli Behna Yojana MP-2026 प्रदेश की मोहन यादव सरकार के बजट से प्रदेश की वे महिलाएं भी आस लगाए बैठे थीं, जिनका रजिस्ट्रेशन अभी तक लाडली बहना योजना के तहत नहीं हो पाया है। साल 2023 से नए फॉर्म नहीं भरे गए हैं। महिलाओं को उम्मीद थी कि शायद नए रजिस्ट्रेशन खुलने को लेकर कोई ऐलान हो।
लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस योजना के तहत 21 से 60 साल की महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिलता है। लेकिन पिछले 3 साल से नए फॉर्म ही नहीं भरे जा रहे हैं। इस बजट में भी इस योजना के नए रजिस्ट्रेशन को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

