Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain MP-2023 महाकाल बाबा के दर्शनार्थियों के लिए बड़ी खबर, दर्शनार्थियों के लिए फिर खुल गया महाकाल मंदिर का गर्भगृह अब गर्भगृह में होंगे दर्शन
Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain MP-2023 मध्यप्रदेश की धड़कन उज्जैन के महाकाल मंदिर के दर्शन करने जा रहे भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। शुक्रवार से आम श्रद्धालुओं के लिए फिर से गर्भगृह के कपाट खोल दिए गए है। मंदिर प्रबंध समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि नए साल की वजह से मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या काफी बढ़ गई थी। इस वजह से 24 तारीख को गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। इस दौरान सिर्फ पुजारी, पंडा ही गर्भगृह में प्रवेश कर सकते थे। लेकिन अब दर्शनार्थियों की संख्या में कमी आने के बाद एक बार फिर से मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश जारी कर दिया गया है। आम दर्शनार्थी अब मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े……..
• अपने मोबाइल से दर्ज करें e-FIR, इन मामलों में होगी e-FIR दर्ज, जानिए पूरी प्रोसेस
गर्भगृह में कब से कब तक होंगे दर्शन (Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain MP-2023)
Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain MP-2023
महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार पूर्व की तरह विशेष दर्शन व्यवस्था लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सुबह 6:00 से दोपहर 1:00 बजे तक और शाम 6:00 से रात 8:00 बजे तक प्रवेश जारी रहेगा। शुक्रवार को 1500 रुपये का टिकट लेकर श्रद्धालुओं ने गर्भगृह में प्रवेश किया। प्रशासक संदीप सोनी ने बताया की गर्भगृह में पूजन-अर्चन की दो व्यवस्था रहेंगी। पहली आम श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क और दूसरी विशेष दर्शन सशुल्क। प्रशासक के अनुसार शनिवार, रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती है, ऐसे में आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शेष दिनों यानी मंगलवार से शुक्रवार तक दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे और शाम 6:00 से 7:30 बजे तक आम श्रद्धालु नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान वे अभिषेक पूजन नहीं कर सकेंगे। हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर इन दिनों में भी व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें……
• जन्म प्रमाण पत्र में ऑनलाइन कैसे सुधार करें, जानिए पूरी प्रोसेस
• महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल पर लगा प्रतिबंध, कितना देना होगा जुर्माना, जानिए क्या रहेगी व्यवस्थाएं
तत्काल दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट व्यवस्था रहेगी (Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain MP-2023)
Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain MP-2023 प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि अगर आपको महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के तत्काल दर्शन करने हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुकिंग कराई जा सकती हैं। हालांकि, इसके लिए मंदिर परिसर में टिकट काउंटर की भी सुविधा है। लेकिन भीड़ वाले समय में इन काउंटरों पर लंबी लाइन होती है। जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अब दर्शनार्थी शीघ्र दर्शन के लिए मंदिर की वेबसाइट से ही 250 रुपये का टिकट खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें………
हफ्ते में चार दिन होगा गर्भगृह में दर्शन (Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain MP-2023)
Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain MP-2023 महाकाल मंदिर के अधिकारियों के अनुसार महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। सामान्य रूप से ही दर्शन कराने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके तहत अब श्रद्धालु सप्ताह के 3 दिनों को छोड़कर मंगलवार से शुक्रवार तक गर्भगृह में जाकर निशुल्क महाकाल दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने यह निर्णय लिया है कि शनिवार, रविवार और सोमवार को छोड़कर सप्ताह के 4 दिनों तक मंदिर में कम भीड़ होने पर भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें……
• पेट की गैस की समस्या से तुरंत आराम, जानिए ईलाज के घरेलू नुस्खे
• थाइरॉइड का रामबाण ईलाज जाने, महिलाओं में बढ़ रहा है थाइरॉइड

