Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 की समीक्षा की, और 18 एवं 19 वर्ष के सभी नए मतदाताओं के आवेदन प्राप्त करने विशेष प्रयास करें
Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने आज मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 को लेकर जिलों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने ईपी रेसियो, जेंडर रेसियो सहित ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को कलर में बदलने को लेकर चर्चा की। वीडियो कांफ्रेंस से हुई समीक्षा बैठक में सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी सम्मिलित हुए।
यह भी पढ़ें…….
• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप
• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
18-19 वर्ष के नए मतदाताओं के आवेदन के लिए विशेष प्रयास करें, बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर आवेदन लें (Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode)
Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने कहा कि जिन जिलों में 18-19 साल आयु के नए मतदाताओं के आवेदन कम मिले हैं वहाँ विशेष प्रयास किए जाएँ। उन्होंने कहा कि जहाँ पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है, ऐसे जिलों में जेंडर रेसियो बढ़ाने के लिए आँगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता की मदद ली जाए। यदि लक्ष्य के अनुरूप नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के आवेदन नहीं आ रहे हैं तो ऐसी स्थिति में बीएलओ घर-घर जाकर आवेदन लें। मिलने वाले फॉर्मों को उसी दिन गरुड़ा एप के माध्यम से अपलोड करें। साथ ही उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। 18-19 वर्ष के सभी युवा मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए कॉलेजों में शिविर लगाए जाएँ। 17 साल से अधिक उम्र के युवा भी सूची में अपना नाम जुड़वाने का आवेदन अग्रिम रूप से दे सकते हैं, इसके लिए अभियान चला कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए।
यह भी पढ़ें…..
• प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लिस्ट हुई जारी, देखें अपना नाम
9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक आवेदन लिए जाएंगे (Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode)
Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode प्रदेश में 9 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 का शुभारंभ हुआ है। इसमें 8 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। प्राप्त हुए आवेदनों का 26 दिसंबर तक निराकरण किया जाएगा। इसके बाद 5 जनवरी 2023 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…….
• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन
नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जरुरी दस्तावेज (Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode)
Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- महिला या पुरुष आवेदक का 18 वर्ष से अधिक का होना जरूरी है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र ( पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस / मार्कशीट )
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र ( बर्थ सर्टिफिकेट )
- रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाईल नंबर आदि।

यह भी पढ़ें…….
• प्रदेश सरकार किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान देगी, किसानों को मिलेगा सीधा
• फ्री सिलाई मशीन योजना में कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
नए मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे जोड़े (Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode)
Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode नए मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम ऑनलाइन इस प्रकार जोड़े:-
- मतदाता सूची मे अपना नाम ऑनलाइन जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाईट www.nvsp.in को ओपन करना होगा।
- इस आधिकारिक वेबसाईट पर आने के बाद आपको Voter Portal के ऊपर क्लिक करना है।

- अब आपको सामने वोटर पोर्टल का होमपेज ओपन हो जाएगा। यहाँ पर आप फ़ेसबुक आईडी, जीमेल अकाउंट,आदि के द्वारा लॉगिन कर सकते है। या फिर मोबाईल नंबर / ईमेल आईडी / वोटर आईडी नंबर डाले और पासवर्ड भरने के बाद आपको आपको कुछ नंबर दिखाई देंगे, आपको नंबर को Solve करने के बाद भर देना है। और Login के बटन पर क्लिक करके Login कर लेना है।

- लॉगिन करने के बाद आपको New Voter Registration के ऊपर आपको क्लिक करने के बाद Let’s Start के ऊपर क्लिक करना है।

- अगले पेज पर आने के बाद आपको Yes, I am applying for the first time के ऊपर आपको क्लिक करने के बाद आपको Save & Continue के ऊपर क्लिक करना है।

- नए पेज पर आने के बाद आपको Yes, I am Indian Citizen के ऊपर क्लिक करने के बाद Save & Continue के ऊपर क्लिक करे।

- इसके बाद सबसे पहले आपको अपनी जन्म दिनांक को भरना है। अपने जन्म स्थान को ( Birth Place ) को भरे। स्टेट, और जिला का नाम भरने के बाद। Date Of Birth के लिए कोई एक Documents को चुनना होगा। जैसे मैंने आधार कार्ड को सिलेक्ट किया है। इसके बाद आपको आधार कार्ड के नंबर डाल देना है और आधार कार्ड की फोटो को अपलोड कर देना है।
यह भी पढ़ें……..
• “एक जिला-एक उत्पाद” योजना क्या है, लघु उद्यमियों और शिल्पकारों को देगी समृद्धि, जानिए इसके लाभ
साल में चार बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा मौका (Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode)
Matdata Suchi Mein Apana Naam Kaise Jode मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्राचार्यों को बताया कि ऐसे युवा, जो 18 साल के हो गए हैं और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक साल में चार मौके मिलेंगे। एक जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर की पहली तारीख पर 18 साल के होने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें……
• भारतीय वायुसेना अग्निवीर के लिये ऑनलाइन आवेदन 23 नवम्बर तक, जानिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
• किसानों के खाते में इस दिन आएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त
जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook Group, WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

