Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024 आज रात 12 बजे से बाबा महाकालेश्वर मन्दिर स्थित भगवान श्री नागचंद्रेश्वर मन्दिर के पट खुलेंगे, भीड़ प्रबंधन हेतु यातायात को सुगम बनाने के लिये डायवर्शन एवं पार्किंग व्यवस्था रहेगी, नागपंचमी पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा
Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024 मध्यप्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में शुक्रवार 9 अगस्त को नागपंचमी पर्व मनाया जायेगा। भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट 8 अगस्त को रात्रि 12 बजे से खुलकर 9 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक खुले रहेंगे। इस दिन भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिये लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस दिन यातायात का अत्यधिक दबाव रहने की संभावना रहेगी। गुरुवार 8 अगस्त एवं शुक्रवार 9 अगस्त को यातायात को सुगम बनाने के लिये डायवर्शन एवं पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़िए…..
• बाबा महाकाल की सवारी में आज डमरू वादन का बनेगा विश्व रिकॉर्ड, जानिए कैसे
डायवर्शन एवं पार्किंग प्लान (Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024)
Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024 बड़नगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुल्लापुरा से भेरूपुरा होकर शंकराचार्य चौराहे के पास कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे। नागदा की ओर से आने वाले वाहन साड़ूमाता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड से राठौर क्षत्रिय तेली समाज मैदान में पार्क होंगे। आगर से आने वाले वाहनों को मकोड़ियाआम चौराहे से खाकचौक से जाट धर्मशाला से जूना सोमवारिया से कार्तिक मेला ग्राउण्ड में पार्क कराये जायेंगे।
यह भी पढ़िए…..
• प्रदेश की लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को मिलेगा राखी का उपहार- मुख्यमंत्री
Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024 इसी तरह आगर से आने वाली बसों एवं बड़े वाहनों को चौपाल सागर से उन्हेल नाका से साड़ूमाता की बावड़ी से कुत्ता बावड़ी से राठौर क्षत्रिय तेली समाज मैदान में पार्क कराया जायेगा। मक्सी, देवास, भोपाल, इन्दौर की तरफ से आने वाले चारपहिया वाहनों को मन्नत गार्डन एवं वाकणकर ब्रिज पार्किंग तथा कर्कराज एवं हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्क कराया जायेगा। पार्किंग पी-5 के भर जाने पर मक्सी, इन्दौर, देवास, भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में पार्क कराया जायेगा।
दोपहिया वाहन पार्किंग प्लान (Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024)
Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024 इन्दौर, देवास, मक्सी रोड से आने वाले समस्त दोपहिया वाहन हरिफाटक चौराहे से आगे लालपुल टर्निंग से कलोता समाज की पार्किंग में पार्क कराये जायेंगे। बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दोपहिया वाहनों को शंकराचार्य चौराहे के पास गुरुद्वारा की भूमि पर पार्क कराया जायेगा।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में “अग्रदूत पोर्टल” लॉन्च किया, जानिए अग्रदूत पोर्टल क्या है।
भारी वाहनों के डायवर्शन का प्लान (Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024)
Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024 इन्दौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से नरवर बायपास होकर मारूति शोरूम, सैफी पेट्रोल पम्प से श्री सिंथेटिक्स होते हुए नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर डायवर्शन किया जायेगा। मक्सी से देवास एवं इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री सिंथेटिक्स से सैफी पेट्रोल पम्प, मारूति शोरूम से देवास रोड एवं नरवर बायपास से तपोभूमि होकर इन्दौर के लिये डायवर्शन किया जायेगा।
यह भी पढ़िए.…
• क्या है प्रधानमंत्री की नमो ड्रोन दीदी योजना, महिलाओं की बदलेगी किस्मत
आकस्मिक पार्किंग (Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024)
उपरोक्त पार्किंग क्षेत्रों के पूर्णत: भर जाने पर प्रशांतिधाम एवं शनि मन्दिर पार्किंग को आकस्मिक पार्किंग के लिये उपयोग किया जायेगा।
यह भी पढ़िए….
वाहन प्रतिबंधित मार्ग (Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024)
Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024 उक्त मार्गों पर गुरुवार 8 अगस्त की शाम 4 बजे से समस्त प्रकार के वाहन निम्नानुसार प्रतिबंधित रहेंगे- हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश 8 अगस्त की शाम 4 बजे से पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। हरिफाटक टी से इंटरप्रिटेशन की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जन्तर-मन्तर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़िए….
• ग्रामीण इंजीनियर योजना क्या है, जानिए पूरी जानकारी
Nagchandreshwar Mandir Ujjain MP-2024 शंकराचार्य चौराहे से नृसिंह घाट तरफ वाहनों का प्रवेश, शंकराचार्य चौराहे से दानीगेट की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट की तरफ, दौलतगंज से लोहा पुल की तरफ, कण्ठाल चौराहा से छत्रीचौक की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग, दानीगेट से गणगौर दरवाजा, हरसिद्धि पाल की तरफ, केडी गेट से टंकी चौराहा तरफ और भार्गव तिराहा से कमरी मार्ग की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

