PM Awas Yojana Online Apply-2023 केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कैसे करना है, आवेदन करने के अलग-अलग तरीके, जानिए पूरी जानकारी
PM Awas Yojana Online Apply-2023 हमारे देश के प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई गयी। इस योजना से करोड़ों लोगों का लाभ मिला।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2023 को कहा कि केंद्रीय बजट 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवंटन 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से देश में अफोर्डेबल हाउसिंग के निर्माण को काफी बढ़ावा मिलेगा। वो लाभार्थी जो सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा।
PM Awas Yojana Online Apply-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना को केंद्रीय सरकार ने 2015 में शुरू किया था और इस योजना का मुख्य उद्देश्य 2024 तक निम्न-आय वर्ग (LIG), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और मध्यम आय समूह (MIG 1 व 2) को कम कीमत पर घर मुहैया करवाना है। इस योजना के तहत अगर आप लाभ उठाना चाहते हैं तो इसका आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से किया जा सकता है। आप इस योजना के तहत बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें……
• बीपीएल राशन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कैसे बनाएं, जानिए पूरी प्रोसेस
• प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करें, जानिए पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य (PM Awas Yojana Online Apply-2023)
PM Awas Yojana Online Apply-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उदेश्य यह है कि देश के जितने भी गरीब और कमजोर परिवार के लोग है और जिन लोगो की आय का साधन ना के बराबर है और जिन लोगो के पास स्वयं के मकान तक नहीं है और उन लोगो को झोपड़पट्टी में रह कर अपना जीवन व्यतीत करते है, ऐसे लोगो के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुवात की है जिससे वह इससे मिलने वाला लाभ प्राप्त कर सके। योजना के अंतर्गत इन सभी लोगो को पक्के मकान उपलब्ध करवाना है। इसके लिए सरकार योजना के तहत बैंक के माध्यम से लोन राशि कम ब्याज में प्रदान करेगी जिससे वह अपने कच्चे मकान को पक्का करवा सके और अपना अपना जीवन आसानी से बिना किसी परेशानी के व्यतीत कर सके।
यह भी पढ़ें……
प्रधानमंत्री आवास योजना के दो भाग होते है (PM Awas Yojana Online Apply-2023)
PM Awas Yojana Online Apply-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना के दो भाग होते है, जो इस प्रकार है:-
1. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G)
2. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U)
1. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G)- देश में पहले यह योजना इंदिरा आवास योजना के नाम से संचालित की जाती थी। जिसे सन् 2016 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना मे बदल दिया गया है। PMAY-G के तहत देश के रूलर एरिया के कच्चे घरों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का घर और अन्य सुविधाएं जैसे- बिजली की आपूर्ति, स्वच्छता, पानी की सुविधा और शौचालय आदि मुहैया करवाई जाती है।
2. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-U)- इस योजना के माध्यम से देश के अर्बन एरिया यानी शहरी इलाकों के नागरिकों को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 4331 शहर एवं निकायों को चुना गया था। PMAY-U को देश में 3 फेज में लागू किया गया है।
- पहला फेज- देश के 100 चयनित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1 अप्रैल 2015 से लेकर मार्च 2017 तक इस योजना का संचालन पहला फेज में किया गया था।
- दूसरा फेज– इस फेज में अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2019 तक 200 शहरों को कवर किया गया था।
- तीसरा फेज– अप्रैल 2019 से लेकर मार्च 2022 तक बचे शेष शहरों को तीसरे फेज में कवर किया गया है। लेकिन अब इस फेज की अवधि को 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ें……
• प्रधानमंत्री फसल योजना में आवेदन कैसे करें, इस योजना का लाभ लेने के लिए, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (PM Awas Yojana Online Apply-2023)
PM Awas Yojana Online Apply-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- पहचान प्रमाण- पैन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस इनमें से कोई एक
- राष्ट्रीयता पहचान प्रमाण (मतदाता कार्ड/आधार कार्ड) ऑरिजिनल और एक प्रति
- श्रेणी का प्रमाण- एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र
- पता का प्रमाण- आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस
- आय प्रमाण पत्र- वेतन पर्ची / नियुक्ति पत्र / वेतन प्रमाण पत्र
- LIG/EWS आय प्रमाण पत्र
- फॉर्म 16/आयकर निर्धारण आदेश (इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर)/नवीनतम आयकर रिटर्न, यदि लागू हो
- संपत्ति के लिए मूल्यांकन का प्रमाण पत्र
- पिछले छह महीनों का बैंक स्टेटमेंट
- निर्माण की योजना
- हाउसिंग सोसायटी/सक्षम प्राधिकारी से NOC
- निर्माण की लागत के लिए प्रमाण पत्र
- निर्माण समझौता
- अग्रिम भुगतान की रसीदें
- संपत्ति/समझौते का आवंटन पत्र, या अन्य प्रासंगिक संपत्ति दस्तावेज
- शपथ पत्र जिसमें यह कहा गया हो कि आवेदक या उनके परिवार के किसी सदस्य के पास देश में कहीं भी पक्का घर नहीं है।

यह भी पढ़ें……
• किसानों के लिए खुशखबरी, ड्रोन खरीदने के लिए मिलेगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (PM Awas Yojana Online Apply-2023)
PM Awas Yojana Online Apply-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-
- आवेदनकर्ता को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- बीपीएल श्रेणी व निम्न आय वर्ग से संबंध रखने वाले आवेदक ही इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक की होनी चाहिए।
- आवेदक के पास खुद का मकान नहीं होना चाहिए।
- EWS एवं LIG परिवार के ग्रुप के लिए महिला मुखिया को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- गरीब परिवार के किसी भी सदस्य के पास नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक परिवार किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ ना ले रहा हो।
- EWS के संबंध रखने वाले आवेदको की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम की होनी चाहिए।
- LIG वर्ग से संबंध रखने वाले आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से लेकर 10 लाख तक के बीच ही होनी चाहिए।
- MIG 1 वर्ग से संबंध रखने वाले परिवारों की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से लेकर 12 लाख रुपए तक की होनी चाहिए।
- MIG 2 वर्ग से संबंध रखने वाले परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से लेकर 18 लाख तक की होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें……
• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (PM Awas Yojana Online Apply-2023)
PM Awas Yojana Online Apply-2023 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-
प्रथम चरण
- देश के इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति जो प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2023 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं वह सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके पश्चात आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको एक विकल्प “citizen assessment” दिखाई देगा।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपको उसके अंतर्गत दो और विकल्प Slum Dwellers और Benefits Under 3 Components विकल्प दिखाई देंगे।
- अब इन विकल्पों पर अपनी पात्रता के अनुसार क्लिक करें तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करें।
दूसरा चरण
- अपनी पात्रता के अनुसार Slum Dwellers और Benefits under 3 components विकल्प के चुनाव के पश्चात आपके सामने एक कंप्यूटर विंडो खुलेगी जिसमें आपको मांगी गई सूचना को भरना है।
- सर्वप्रथम 12 डिजिट का आधार नंबर भरें व आधार कार्ड के अनुसार नाम को अंकित करें इसके पश्चात चेक विकल्प पर क्लिक कर दें।

- अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी इस प्रकार है सभी जानकारियों को सही सही भली-भांति भरे |
- परिवार के मुखिया का नाम
- राज्य का नाम
- जिले का नाम
- आयु
- वर्तमान पता
- मकान संख्या
- मोबाइल नंबर
- जाति
- आधार नंबर
- शहर और गांव का नाम

- इसके पश्चात अपने आवेदन फार्म की जांच करले तथा आवेदन फार्म को फाइनल रूप से सबमिट कर दें।
- इस प्रकार आप प्रधानमत्री आवास योजना का आनलाईन आवेदन कर सकते है।
यह भी पढ़ें……
• सोयाबीन की इन टॉप किस्मों से होगी बंपर पैदावार, किसान होगा मालामाल
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें (PM Awas Yojana Online Apply-2023)
PM Awas Yojana Online Apply-2023 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप राज्य सरकार द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या PMAY के तहत सूचीबद्ध बैंक में जाकर मैन्युअल या ऑफलाइन भर सकते हैं। वहां आपको एक आवेदन पत्र लेना होगा, जिसके लिए 25 रुपये + GST के मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा। फॉर्म भरें और सबमिट करें।
- आवेदक का विवरण: राज्य, जिला, शहर, पिता का नाम, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, विकलांगता, जाति, आधार संख्या, रोजगार की स्थिति
- आवेदक की व्यक्तिगत एवं पता संबंधी जानकारी: नाम, आयु, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर
- बैंक विवरण: बैंक का नाम, शाखा का नाम, शाखा का पता, आवेदक की खाता संख्या।
- परिवार का विवरण: परिवार के सदस्यों, परिवार के मुखिया, परिवार की वार्षिक आय, बीपीएल कार्ड विवरण, मौजूदा लिविंग एरिया की माप, आवास की आवश्यकता के बारे में जानकारी
- अन्य विवरण: अस्वीकरण, स्व-घोषणा पत्र आदि
यह भी पढ़ें…….
• ड्रोन से खेती करना हुआ आसान, घण्टों काम होगा अब मिनटों में
प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर (PM Awas Yojana Online Apply-2023)
PM Awas Yojana Online Apply-2023 प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्रश्नोत्तर इस प्रकार है:-
प्रश्न- 1 प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
उत्तर- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के जितने भी ग्रामीण व शहरी इलाकों के गरीब परिवार जो झुग्गी-बस्तियों व सड़को के किनारे रह कर अपना गुजरा कर रहे है जिन की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण वह अपना गुजरा नहीं कर पा रहे है ऐसे नागरिकों को सरकार पक्के मकान उपलब्ध करवाएगी।
प्रश्न-2 प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तर- प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in है। आवेदक पोर्टल पर जाकर लिस्ट में अपना नाम देख सकते है।
प्रश्न-3 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किन नागरिकों को प्राप्त होगा?
उत्तर- सरकार की इस योजना के तहत वह सभी गरीब परिवार रहने के लिए एक पक्के मकान हेतु आवेदन कर सकते है जिनके पास रहने के लिए किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है और जो अपना गुजरा झुग्गी-बस्तियों में रह कर गुजार रहे है।
प्रश्न-4 प्रधानमंत्री आवास की हेल्पलाइन नम्बर?
उत्तर- यदि आपको योजना से सम्बंधित कोई भी जानकारी जाननी होगी या किसी भी प्रकार की शिकायत है तो आप हेल्पलाइन नंबर्स पर संपर्क करके अपनी समस्या का हल पूछ सकते है। इसके अलावा आप दी गयी ईमेल ID पर ईमेल भेज सकते है।
हेल्पलाइन नंबर्स : 011-23060484, 011-23063285, 011-23061827
ईमेल ID : pmaymis-mhupa@gov.in
पता : प्रधानमंत्री आवास योजना मिनिस्ट्री ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स निर्माण भवन, नई दिल्ली-110011
जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook Group, WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।

