PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त आज होगी जारी होगी, मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के 02 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा इसका लाभ
PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त का वितरण सोमवार 24 फरवरी को किया जायेगा। इस राशि का अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली रूप से बिहार के भागलपुर जिले से करेंगे। इससे उज्जैन जिले के 02 लाख 08 हजार 309 किसान लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर 24 फरवरी को उज्जैन में जिला स्तरीय कार्यक्रम दोपहर सवा दो बजे से विक्रम नगर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में होगा।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025 उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त का वितरण 24 फरवरी को किया जाएगा। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु हितग्राही किसानों की जमीन लिंक, आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु इनेवल एवं ई-केवायसी होना जरूरी है।
यह भी पढ़िए….
• तारबंदी योजना में किसानों को मिलेगा 60 प्रतिशत सब्सिडी, जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभ देने के लिए उक्त कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें (PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025 संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभ देने के लिए उक्त कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। हितग्राही किसानों की भूमि की जानकारी लिंक करना प्रत्येक हितग्राही के साथ भूमि की जानकारी को लिंक किया जाना है। यह कार्यवाही पटवारियों द्वारा सारा पोर्टल के माध्यम से पूर्ण की जा सकती है अथवा संबंधित तहसीलदार द्वारा और अपात्रता की जानकारी पीएम किसान पोर्टल पर अद्यतन की जा सकती है।
आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग हितग्राही को संबंधित बैंक शाखा में जाकर आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु एनेबल करना अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ आधार इनेबल्ड खाता खोलकर कार्यवाही पूर्ण की जा सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025 हितग्राही किसानों की ई-केवायसी सीएससी केंद्र/पीएम किसान पोर्टल/पीएम किसान ऐप के माध्यम से हितग्राहियों द्वारा कार्यवाही पूर्ण की जाना है। ई-केवायसी की कार्यवाही हितग्राहियों द्वारा सीएससी केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से एवं पीएम किसान पोर्टल/पीएम किसान ऐप के माध्यम से आधार नंबर के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से पूर्ण की जा सकती है। उक्त के साथ ही पीएम किसान एप पर फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से भी ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त आज जारी करेंग (PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भागलपुर जाएंगे, जहां वह किसानों के कल्याण, सुख और समृद्धि को प्राथमिकता देते हुए किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 2025 के बिहार चुनाव से पहले एयरपोर्ट ग्राउंड में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के साथ होंगे. भागलपुर में दोपहर करीब 2:15 बजे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
ई-केवाईसी कराना अनिवार्य (PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी होना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो 19वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। वहीं, इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। इसके साथ जमीन के दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र भी जरूरी हैं.किसानों को इस स्कीम का लाभ पाने के लिए अपने जमीन का सत्यापन करवाना भी जरूरी है. इनमें से किसी भी डॉक्यूमेंट के ना होने पर पर किसान पीएम किसान योजना से वंचित रह सकते हैं।
यह भी पढ़िए….
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में कैसे चेक करें अपना नाम (PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana-2025 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में ऐसे चेक करें अपना नाम:-
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर राइट साइड में ‘Farmers Corner’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य, जिला और गांव समेत अन्य जानकारियां डालें।
- डिटेल भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
>अब आपके सामने लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आप आपना नाम चेक कर सकते हैं। - नाम न होने पर आप ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाकर अन्य डिटेल डाल सकते हैं।

जुड़िये DC News 24 से