School New Session Rules MP-2025 निजी स्कूल वालों की अब खेर नही, बच्चों के पालको पर किताबें और ड्रेस खरीदने का दबाव नही बना पाएंगे, नही होगी सख़्त कार्रवाई
School New Session Rules MP-2025 इंदौर जिला प्रशासन ने आगामी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले स्कूलों द्वारा पालकों और छात्रों पर लगाए जाने वाले अनावश्यक आर्थिक बोझ को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि कोई भी निजी स्कूल छात्रों को निश्चित स्थान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। यदि कोई स्कूल ऐसा करता है, तो उसके प्राचार्य और संचालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
School New Session Rules MP-2025 इसका उद्देश्य स्कूल संचालकों, प्रकाशकों एवं विक्रेताओं की एकाधिकार प्रवृत्ति को खत्म करना है। कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश के मुताबिक यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों द्वारा उक्त आदेश नहीं मानने पर प्राचार्य, संचालक के साथ ही स्कूल के प्रबंधन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सभी सदस्य भी दोषी होंगे।
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
किताबें और यूनिफॉर्म को लेकर नए नियम (School New Session Rules MP-2025)
School New Session Rules MP-2025 प्रशासन ने आदेश दिया है कि निजी स्कूलों में ऐसी यूनिफॉर्म लागू की जाए, जो कम से कम तीन साल तक इस्तेमाल की जा सके। बार-बार यूनिफॉर्म बदलने की नीति पर रोक लगाई गई है ताकि अभिभावकों पर आर्थिक दबाव न बढ़े। स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि छात्रों के माता-पिता को यूनिफॉर्म और किताबों की खरीदारी के लिए बाध्य न किया जाए।
यह भी पढिए….
जानिए क्या प्रशासन के आदेश के बिंदु (School New Session Rules MP-2025)
School New Session Rules MP-2025 प्रशासन के आदेश के बिंदु इस प्रकार है:-
• स्कूल संचालक/प्राचार्य प्रत्येक कक्षा के लिए अनिवार्य पुस्तकों की सूची/यूनिफॉर्म की जानकारी परीक्षा परिणाम जारी होने के पूर्व ही अपने स्कूल की वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड करेंगे।
• परिसर में सार्वजनिक पटल / स्थान पर चस्पा करेंगे।
• स्कूल संचालक/प्राचार्य विद्यार्थियों-अभिभावकों को पुस्तकें-कॉपियां, यूनिफॉर्म संबंधी स्कूल/संस्था अथवा किसी एक दुकान/विक्रेता/संस्था विशेष से खरीदने को बाध्य नहीं कर सकते।
• स्कूल प्राचार्य व संचालक पुस्तकों की सूची की एक प्रति अभिभावकों को प्रवेश के समय एवं परीक्षा परिणाम के समय उपलब्ध कराएंगे एवं कम से कम 3 पुस्तक/यूनिफॉर्म विक्रेताओं का नाम सत्र प्रारंभहोने के 1 माह पूर्व वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
• स्कूल संचालक/प्राचार्य विद्यार्थी एवं अभिभावकों को सूचीबद्ध पुस्तकें रिजल्ट आने अथवा उसके पहले खरीदने को बाध्य नहीं करेंगे। अभिभावक पुस्तकों की उपलब्धता के आधार पर 30 अप्रैल तक खरीदी कर सकेंगे।

• प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
पालकों ने प्रशासन के फैसले का स्वागत किया (School New Session Rules MP-2025)
School New Session Rules MP-2025 प्रशासन के इस फैसले का अभिभावकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि हर साल स्कूल जबरन नई यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए मजबूर करते थे, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। अब प्रशासन की सख्ती के बाद स्कूलों की मनमानी पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

जुड़िये DC News 24 से