Shipra River News Ujjain MP-2024 क्षिप्रा में जल प्रवाह जारी रहेगा, मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की पहल पर कार्ययोजना तैयार की गई, क्षिप्रा नदी के घाटों को श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा
Shipra River News Ujjain MP-2024 उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होता है। सिंहस्थ-2028 में क्षिप्रा नदी में पानी का प्रवाह निरंतर बनाये रखने के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव की पहल पर व्यापक कार्य योजना तैयार की गयी है. इसमें बैरजों का बनाया जाएगा। कान्ह नदी की धारा मोड़कर प्रदूषण को रोका जा सकता है। श्रद्धालुओं के स्नान की सुविधा के लिए क्षिप्रा नदी पर सुविधाजनक घाट बनाये जायेंगे। घाटों के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले पत्थरों एवं अन्य सामग्रियों का चयन विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं इंजीनियरों को व्यापक अध्ययन एवं शोध के बाद कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिये हैं।
यह भी पढ़िए….
• निशुल्क सिलाई मशीन योजना का लाभ कैसे लें, जानिए पूरी जानकारी
श्रद्धालुओं को आचमन और स्नान में कोई असुविधा नहीं होगी (Shipra River News Ujjain MP-2024)
Shipra River News Ujjain MP-2024 क्षिप्रा के जल को प्रदूषित करने हेतु कान्ह नदी का डायवर्जन, कान्ह नदी पर 11 बैराज तथा क्षिप्रा नदी पर 18 बैराज का निर्माण इंदौर, उज्जैन एवं देवास जिलों में प्रस्तावित है। इससे सिंहस्थ के लिए क्षिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह सुनिश्चित होगा। क्षिप्रा नदी पर स्नान की बेहतर व्यवस्था की जा सकती है। कार्ययोजना में क्षिप्रा नदी में सेवरखेड़ी बैराज से मानसून के दौरान 51 मिमी एच.एम. पानी निकाला जाता है। पूर्व निर्मित सिलाखेड़ी जलाशय का विस्तार कर जल की पूर्ति की जायेगी, जिससे मानसून के अलावा अन्य ऋतुओं में क्षिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह बना रहेगा। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्नान आदि में कोई असुविधा नहीं होगी।
यह भी पढ़िए…..
• लोन रिकवरी एजेंटों का आतंक, गुंडई पर उतरे हिंदुजा फाइनेंस के रिकवरी एजेंट
• मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना में 8वीं पास को मिलेगा 50 लाख तक का लोन, जानिए पूरी प्रोसेस
Shipra River News Ujjain MP-2024 मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिये कि कार्य योजना के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कराये जायें। इस बात का ध्यान रखा जाए कि क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित संरचनाओं, प्रस्तावित बैराजों तथा आवश्यक घाटों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को कोई असुविधा न हो।
यह भी पढ़े…..
इन घाटों पर श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधाएं मिलेंगी (Shipra River News Ujjain MP-2024)
Shipra River News Ujjain MP-2024 प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार उज्जैन के शनि मंदिर को वी.आई.पी. 1500 मीटर तक घाट, वी.आई.पी. घाट से जीवनखेड़ी पुल 7175 मीटर, जीवनखेड़ी पुल से वाकणकर पुल 3810 मीटर, वाकणकर पुल से गऊघाट स्टॉपडेम 2938 मीटर, चक्रतीर्थ से अनामुक्तेश्वर पुल 1590 मीटर, भर्तृहरि गुफा और सिद्धवट से नागदा बायपास 11442 मीटर और शनि मंदिर से गोठड़ा बैराज 760 मीटर इस तरह कुल लंबाई करीब 29 हजार 215 मीटर घाटों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
यह भी पढ़े….
• दस वर्ष पुराने आधार कार्ड अपडेट करना हुआ अनिवार्य, जानिए अपने मोबाइल से आधार कार्ड कैसे अपडेट करें
• इन महिलाओं को मिलेगा लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ, जानिए पूरी जानकारी

जुड़िये DC News 24 से