Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025 उज्जैन से कम होगी दिल्ली, मुंबई, वडोदरा की दूरी, उज्जैन जिले में टोल प्लाजा बनेगा, टोल टैक्स की दर अभी तय नहीं हुई है
Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025 उज्जैन-गरोठ फोरलेन सड़क परियोजना पूर्ण होने की कगार पर है। 41 किलोमीटर लंबे उज्जैन से खेड़ाखजूरिया मार्ग का 10 प्रतिशत काम ही शेष बचा है। उसके आगे काम पूर्ण हो चुका है। एनएचएआई ने शेष काम महीनेभर में पूरा करने का दावा किया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शेष काम महीनेभर में काम पूरा कराने का दावा किया है। इधर, परियोजना पूर्ण होने से पहले ही रास्ता खुला होने से आवागमन आसान हो गया है। यात्रियों का कहना है कि परियोजना पूर्ण होने से पहले ही आवागमन शुरू हो गया है। उज्जैन से दिल्ली, मुंबई, वड़ोदरा की दूरी कम हुई है। अब समय और ईंधन दोनों बच रहा है।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त आज होगी जारी, जानिए कैसे चेक करें अपनी राशि
नवंबर 2022 में शुरू किया था काम (Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025)
Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025 उज्जैन-गरोठ फोरलेन सड़क परियोजना का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नवंबर- 2022 में शुरू कराया था। काम तेजी से कराने को परियोजना कार्य तीन हिस्सों में बांटकर अलग-अलग कंस्ट्रक्शन कंपनियों क्रमश: जीएचवी, रवि इन्फ्रा, एमकेसी इन्फ्रा को दिया था। जीएचवी कंपनी को उज्जैन से खेड़ाखजूरिया तक सड़क बनाने की जिम्मेदारी थी जो भूमि आवंटन देरी से होने के कारण समय सीमा में पूरी न हो सकी।
Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025 अनुबंध अनुसार तीनों फर्मों को काम जुलाई- 2024 में ही पूरा कर लेना था। रवि इन्फ्रा, एमकेसी इन्फ्रा अपने हिस्से का काम लगभग पूरा कर चुकी है। जीएचवी का काम 10 प्रतिशत शेष है जो बढ़ाई गई 207 दिन की समय सीमा गुजरने के बाद भी अधूरा है। अब महीनेभर में काम पूरा करने की बात ठेकेदार द्वारा कही जा रही है।
यह भी पढ़िए….
• तारबंदी योजना में किसानों को मिलेगा 60 प्रतिशत सब्सिडी, जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
उज्जैन जिले में यहां बनेगा टोल प्लाजा (Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025)
Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025 उज्जैन जिले की सरहद में उज्जैन-गरोठ फोरलेन सड़क मार्ग पर टोल प्लाजा पानबिहार से पांच किलोमीटर आगे और जगोटी से पहले बनेगा। टोल टैक्स की दर अभी तय नहीं हुई है। याद रहे कि तीन साल पहले उज्जैन आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां 5722 करोड़ रुपये से बनाई जाने वाली 534 किलोमीटर लंबी 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।
यह भी पढ़िए….
उज्जैन-गरोठ फोरलेन रोड से जमीनों की कीमत बढ़ी (Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025)
Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025 उज्जैन-गरोठ फोरलेन मार्ग का अधिकांश रास्ता सुनसान है। क्योंकि मार्ग का अधिकांश हिस्सा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से दूर है। बावजूद इसके मार्ग से जुड़े क्षेत्र की जमीन की कीमत काफी बढ़ गई है।पेट्रोल पंप, गोदाम, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल के लिए लोग परियोजना शुरू होने से पहले ही जमीन के पर्ची पर सौदे कर चुके हैं। अगले कुछ महीनों में यहां आवासीय कॉलोनियां भी कटने की तैयारी दिखाई दे रही है। देवास रोड पर चंदेसरा, चंदेसरी, प्रेमनगर, दताना, मताना गांव में अब नई पाश कॉलोनियां कट भी चुकी हैं।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
कितने गांवों से होकर गुजरेगा उज्जैन-गरोठ फोरलेन रोड (Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025)
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
उज्जैन-गरोठ रोड के बारे में ज़रूरी बातें (Ujjain-Garoth Four Lane MP-2025)
- इस सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कर रहा है।
- इस सड़क के निर्माण के लिए करीब 2906 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
- इस सड़क के निर्माण का काम नवंबर 2022 में शुरू हुआ था।
- इस सड़क के निर्माण के लिए तीन कंपनियों को काम दिया गया था।
- इस सड़क के निर्माण से देवास और आस-पास के क्षेत्र के लोगों को गरोठ पहुंचने में कम समय लगेगा।
- इस सड़क पर रेलवे ओवर ब्रिज और दो बड़े पुल बनाए गए हैं।
- इस सड़क पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित छोटी सड़कों पर आरसीसी बॉक्स बनाकर फ़ोर लेन सड़कें बनाई जा रही हैं।
- इस सड़क के आस-पास की सरकारी ज़मीनों पर आवासीय प्रोजेक्ट भी आएंगे।

जुड़िये DC News 24 से