Mukhya Mantri Yuva Annadoot Yojana-2022 मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना में एक करोड़ 11 लाख परिवारों का राशन परिवहन करेंगे बेरोजगार युवा, स्थानीय 888 युवाओं को वाहन के लिये 11.10 करोड़ का अनुदान, और शासकीय उचित मूल्य दुकान पर राशन होगा वितरण- खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह
Mukhya Mantri Yuva Annadoot Yojana-2022 प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता और बिचौलिए ठेकेदारों पर अंकुश लगाने के लिये “मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना” को मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना में स्थानीय युवाओं को केन्द्र से पीडीएस शॉप तक परिवहन के लिये शासन द्वारा बैंक ऋण उपलब्ध करा कर वाहन उपलब्ध कराये जायेंगे। शासन द्वारा प्रति वाहन 1.25 लाख रूपये के अनुदान के मान से 888 वाहनों पर 11 करोड़ 10 लाख रूपये अनुदान के रूप में भुगतान किये जायेंगे।
खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि प्रदाय केन्द्रों से राशन परिवहन कर उचित मूल्य दुकान तक पहुँचाने के लिये स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिये 7.5 मीट्रिक टन क्षमता के अधिकतम 25 लाख रूपये कीमत का वाहन दिलवाया जायेगा। इससे अधिक राशि का वाहन क्रय करने पर हितग्राही को शेष राशि का भुगतान करना होगा। कीमत के 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट के लिये 1.25 लाख रूपये राज्य शासन द्वारा और 1.25 लाख रूपये हितग्राही द्वारा भुगतान किये जायेंगे।
यह भी पढ़ें……
• देसी गाय के गोबर की राख से बनने वाले ये उत्पाद, सर्दियों में बीमारियों का रामबाण इलाज
• सुबह खाली पेट गुड़ खाने से शरीर की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
अतिरिक्त समय में हितग्राही कर सकेंगे वाहन का निजी उपयोग (Mukhya Mantri Yuva Annadoot Yojana-2022)
Mukhya Mantri Yuva Annadoot Yojana-2022 मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि 3 हजार क्विंटल सामग्री का प्रतिमाह 4 हजार किलोमीटर के मान से प्रति वाहन परिवहन अनुमानित है। वाहन मालिक प्रतिमाह 15 से 20 कार्य दिवस के अलावा शेष दिनों में वाहन का निजी उपयोग कर सकेंगे, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने बताया कि विगत रबी एवं खरीफ में 46 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न के परिवहन पर 235.98 करोड़ का भुगतान किया गया।
यह भी पढ़ें……
• आयुष्मान भारत कार्ड अपने मोबाइल से ऑनलाइन कैसे बनाएं, जानिए इससे मिलने वाले लाभ
• सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, 1 नवम्बर से 6 नवम्बर तक होगा सोलर रूफटॉप जनजागृति कैम्प का आयोजन
जीपीएस (GPS) से होगी वाहनों की निगरानी (Mukhya Mantri Yuva Annadoot Yojana-2022)
Mukhya Mantri Yuva Annadoot Yojana-2022 खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि वाहनों में जीपीएस सुविधा रहेगी। सेंट्रल कमाण्ड कंट्रोल-रूम से वाहनों के मूवमेंट पर वाहनों की सतत निगरानी की जायेगी। वाहनों पर माइक सिस्टम के साथ शासन की योजनाओं का प्रदर्शन भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि हितग्राही आयशर, इसूजु, महिन्द्रा, टाटा एवं अशोका लीलेंड कम्पनी के चिन्हित वाहनों में से अपनी पसंद का वाहन क्रय कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें……
• प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्रामीण एवं शहरी लोग यहां करे आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
• अब घर बैठे बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान अब और आसान उपाय एप्प पर, जानिए कैसे
हितग्राही की पात्रता (Mukhya Mantri Yuva Annadoot Yojana-2022)
Mukhya Mantri Yuva Annadoot Yojana-2022 हितग्राही संबंधित सेक्टर की जनपद पंचायत का मूल निवासी हो, उसकी उम्र 18 से 45 वर्ष हो और आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो। हितग्राही की अधिकतम वार्षिक आय 12 लाख रूपये, हेवी मोटर व्हीकल संचालन का स्थाई लायसेंस, बैंक से डिफाल्टर न हो। सेवानिवृत्त सैनिक भी पात्र होंगे, परंतु शासकीय सेवक और पेंशनर पात्र नहीं होंगे। हितग्राही अन्य स्व-रोजगार योजना से लाभान्वित न हो एवं आपराधिक प्रवृत्ति एवं पृष्ठभूमि के हितग्राही इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें…….
• एमपी ऑनलाइन कियोस्क (MP Online Kiosk) डालने के लिए कैसे करे आवेदक, जानिए पूरी प्रोसेस

