Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 मध्यप्रदेश में करीब 5 साल के अंतराल के बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2026 तय की गई है
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रही ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने पूरे 5 साल के लंबे इंतजार के बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। इस बार प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कुल 3062 पदों पर आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत की जा रही है।
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 सरकारी अस्पतालों और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। जिन गांवों में आशा कार्यकर्ता का पद खाली है या नए पद बनाए गए हैं, वहां पर इस भर्ती से महिलाओं को मौका मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है, जिससे हजारों महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
यह भी पढ़िए….
• लाड़ली बहना योजना में नवंबर की किस्त कब और कितनी राशि आएगी? जानिए पूरी डिटेल
फॉर्म कब से भरेंगे? महत्वपूर्ण तारीखें नोट करें (Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026)
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी।
- आवेदन शुरू होने की तारीख 16 नवंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख 16 दिसंबर 2026
- काआवेदन का पोर्टल MP e-Seva Portal https://eseva.mp.gov.in
- ग्राम सभा में आवेदनों को रखना 17 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026
- ग्राम सभा द्वारा चयन प्रस्ताव को मंजूरी 26 दिसंबर 2026 से 18 जनवरी 2027
- खंड स्तर पर दावा-आपत्ति निराकरण 19 जनवरी से 5 फरवरी 2027
- जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अंतिम मंजूरी 26 फरवरी से 5 मार्च 2027
- आशा पोर्टल पर ID बनना 6 मार्च से 20 मार्च 2027
- नियुक्ति आदेश जारी मार्च 2027 के अंत तक
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 यानी अगर आप फॉर्म भरती हैं तो अगले साल होली तक आपका चयन आदेश आ जाएगा। चयन की पूरी प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में होगी, ताकि कोई धांधली न हो।
यह भी पढ़िए….
कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता की पूरी जानकारी (Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026)
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सरकार ने कुछ सख्त शर्तें रखी हैं, जिनका पूरा होना जरूरी है।
- निवासी संबंधी शर्त- सबसे जरूरी शर्त यही है। आवेदिका उसी गांव की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां आशा कार्यकर्ता का पद खाली है। अगर आप दूसरे गांव या शहर की निवासी हैं तो आप आवेदन नहीं कर सकतीं। इसके लिए निवास प्रमाण पत्र, वोटर लिस्ट में नाम या समग्र आईडी में उसी गांव का नाम होना चाहिए।
- वैवाहिक स्थिति- इस पद के लिए केवल विवाहित महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को लेकर ग्राम सभा में विशेष परिस्थिति में विचार किया जा सकता है, लेकिन प्राथमिकता विवाहित महिला को ही दी जाएगी।
- आयु सीमा- आवेदिका की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 16 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है।
- शैक्षणिक योग्यता- आवेदिका को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। अधिक पढ़ी-लिखी महिलाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी रखने वाली और पहले से सामाजिक कार्यों में सक्रिय महिलाओं को भी वरीयता मिलेगी।
यह भी पढ़िए….
चयन प्रक्रिया कैसे होगी? लिखित परीक्षा नहीं होगी (Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026)
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह ग्राम सभा और मेरिट के आधार पर होगा। प्रक्रिया इस तरह है:-
- सबसे पहले आप MP e-Seva पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करेंगी। आपके आवेदन को ANM और ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। उसके बाद 17 से 25 दिसंबर के बीच आपके सभी आवेदनों को संबंधित ग्राम सभा की बैठक में रखा जाएगा।
- ग्राम सभा में सभी ग्रामीणों के सामने आवेदनों को पढ़ा जाएगा और योग्य महिलाओं के नाम पर चर्चा होगी। ग्राम सभा 26 दिसंबर से 18 जनवरी के बीच सबसे योग्य महिला के नाम का प्रस्ताव पारित करेगी। अगर किसी को चयन पर आपत्ति है तो वह 19 जनवरी से 5 फरवरी के बीच ब्लॉक स्तर पर शिकायत कर सकता है।
- सबसे अंत में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति सभी प्रस्तावों को देखकर 26 फरवरी से 5 मार्च के बीच अंतिम मुहर लगाएगी और आपका नाम आशा कार्यकर्ता के रूप में फाइनल हो जाएगा।
यह भी पढ़िए….
आवश्यक दस्तावेज क्या लगेंगे? (Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026)
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरते समय इन दस्तावेजों को स्कैन करके तैयार रखें:
- 10वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र / समग्र आईडी
- विवाह प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक (DBT के लिए)
- मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
यह भी पढ़िए….
वेतन और काम क्या होगा? (Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026)
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 आशा कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी नहीं माना जाता, यह मानदेय और प्रोत्साहन राशि आधारित पद है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ता को लगभग 2000 रुपए का निश्चित मानदेय और काम के आधार पर 8000 से 12000 रुपए तक प्रोत्साहन राशि मिलती है, यानी कुल 10 से 14 हजार रुपए महीना। साथ ही सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं का भी लाभ मिलता है।
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 आशा कार्यकर्ता का मुख्य काम गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों का टीकाकरण कराना, संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करना, परिवार नियोजन, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होता है।
यह भी पढ़िए….
• पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ई-स्कूटर खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, जानिए कैसे करना आवेदन
आवेदन कैसे करें? (Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026)
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 जानिए कैसे आवेदन:-
- अपने नजदीकी MP Online / CSC सेंटर या खुद मोबाइल से https://eseva.mp.gov.in पर जाएं।
- वहां MP Gramin Asha Karyakarta Bharti 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी समग्र आईडी और आधार से रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Madhya Pradesh Asha Karyakarta Bharti 2026 कृपया ध्यान दें- फॉर्म केवल ऑनलाइन ही मान्य होगा। ऑफलाइन या पंचायत में दिया गया फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। किसी भी फर्जी वेबसाइट या दलाल के चक्कर में न आएं। आवेदन निशुल्क है। यह भर्ती 5 साल बाद आई है इसलिए मौका न गंवाएं। 16 नवंबर से पहले अपने सभी दस्तावेज पूरे कर लें।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करें।
