Road Safety Week-2023 सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम दिनांक 11 से 17 जनवरी 2023 तक होगा, सड़क सुरक्षा सप्ताह में आम जनता को यातायात नियमों से अवगत कराने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने की हिदायत दी जाएगी
Road Safety Week-2023 उज्जैन जिले के पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में उज्जैन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक मनाया जावेगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल मुख्य उपस्थित थे। सड़क सुरक्षा सप्ताह में आम जनता को यातायात नियमों से अवगत कराने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने की हिदायत दी जाएगी।
यह भी पढ़ें………..
• महापौर ने स्वचलित ट्रैफिक मित्र रोबोट का किया लोकार्पण
• पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवं निम्न अधिकारीगण उपस्थित थे (Road Safety Week-2023)
Road Safety Week-2023 सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उज्जैन नगर पालिका निगम के महापौर मुकेश टटवाल, पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एस. पी. एस. राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, नगर पुलिस अधीक्षक संतोष कोल, नगर पुलिस अधीक्षक ओ.पी. मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात पवन बागड़ी सहित थाना यातायात के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में आज दिनांक 11 जनवरी 2023 को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात पुलिस थाना उज्जैन में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़े……..
• अपने मोबाइल से दर्ज करें e-FIR, इन मामलों में होगी e-FIR दर्ज, जानिए पूरी प्रोसेस
एक स्वच्छता पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाई (Road Safety Week-2023)
Road Safety Week-2023 सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक उज्जैन शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाते हुए आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, एवं स्कूल, कॉलेज एवं एनजीओ के समन्वय से सड़क सुरक्षा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा। कार्यक्रम के दौरान एक स्वच्छता पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाई गई। जो कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के पूरे सप्ताह में शहर में भ्रमण कर लोगों को यातायात संबंधी नियमों से जागरूक करवाया जाएगा।
यह भी पढ़े……..
• सीबीएसई (CBSE) कक्षा 10वीं 12वीं के बच्चों के लिए परीक्षा को लेकर जरूरी खबर
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में करें चेंज, जानिए पूरी प्रोसेस
सड़क सुरक्षा सप्ताह में आम जनता को जागरूक किया जाएगा (Road Safety Week-2023)
Road Safety Week-2023 इस कार्यक्रम के दौरान आम जनता को निम्न यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा, जो इस प्रकार है:-
- सर्वप्रथम हेलमेट अभियान के दौरान हेलमेट धारण न करने वाले चालकों के विरूध्द चालानी कार्यवाही की जावेगी।
- सीट बेल्ट धारण ना करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।
- तीन सवारी के विरुद्ध चालानी कार्यवाही एवं यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ दिलवाई जाएगी।
- अवैध रूप से संचालित ऑटो पर कार्यवाही होगी।
- नाबालिक द्वारा वाहन चलाने के विरुद्ध चलानी कार्यवाही।
- शराब पीकर एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूध्द चालानी कार्यवाही।
- बिना नंबर प्लेट वाहन एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही।
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा माल वाहन द्वारा ओवरलोडिंग करने पर चालकों के विरूध्द चालानी कार्यवाही।
- यात्री वाहन के द्वारा ओवरलोडिंग करने पर चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी।

यह भी पढ़ें……
• जन्म प्रमाण पत्र में ऑनलाइन कैसे सुधार करें, जानिए पूरी प्रोसेस
• महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल पर लगा प्रतिबंध, कितना देना होगा जुर्माना, जानिए क्या रहेगी व्यवस्थाएं
सड़क सुरक्षा सप्ताह कब से कब तक रहेगा (Road Safety Week-2023)
Road Safety Week-2023 सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक चलेगा। जिसमें आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एक स्वच्छता पखवाड़ा रथ जो सड़क सुरक्षा सप्ताह के पूरे सप्ताह में शहर में भ्रमण कर लोगों को यातायात संबंधी नियमों से जागरूक करवाया जाएगा।

