Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023 मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में गरीबों को मकान बनाने के लिए निशुल्क प्लाॅट मिलेंगे, इस योजना में आप आवेदन 10 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते है
Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पात्र गरीबों के एक योजना चलाई, इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना इस योजना के अंर्तगत गरीबों को जिनके पास रहने घर नही है या घर बनाने के जमीन नही है। उन सभी को इस योजना के तहत निशुल्क प्लाॅट दिए जाएगें। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप 10 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। योजना में आवेदन करने के लिए पूरी जानकारी यहां मिलेगी। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में प्रत्येक परिवार को न्यूनतम मूलभूत आवश्यकताओं के साथ प्रतिष्ठापूर्ण जीवन यापन करने का अधिकार है। केन्द्र अथवा राज्य की आवासीय याजनाओं का हितग्रहियों को आवास भू-खण्ड प्राप्त होने पर ही वास्तविक रूप से लाभ प्राप्त हो सकता है। आवासीय भू-खण्ड प्राप्त होने पर शासकीय याजनाओं एवं बैंक से आवास ऋण में प्राप्त करने में सहायता हो सकती है। अत: राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में ‘आबादी क्षेत्र’ की भूमि पर पात्र परिवारों को आवासीय भू-खण्ड उपलब्ध कराने के लिये “मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना” प्रारम्भ की जा रही है।
यह भी पढ़ें………
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना का उद्देश्य (Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023)
Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023 मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि मध्यप्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को जीवन यापन के लिए मुलभूत आवश्यकताओं में से एक खुद के आवास की सुविधा प्रदान करने के लिए निःशुल्क भू-खण्ड की सुविधा प्रदान करना है। इससे प्रदेश के ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर ना होने के कारण उन्हें बेहद ही कठिनाइयों में अपना जीवन यापन करना पड़ता है। वह भी बिना किसी आर्थिक समस्या के निःशुल्क अपने ही क्षेत्र में सरकार द्वारा दिए जा रहे प्लॉट की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही प्लॉट मिलने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना या बैंकों के माध्यम से भी उन्हें भवन निर्माण के लिए ऋण की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इससे गरीब परिवार भी बिना इसी समस्या के प्रतिष्ठापूर्ण जीवन यापन कर सकेंगे और इससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो सकेगा।
यह भी पढ़ें………..
• उज्जैन में पंचकोशी यात्रा 15 अप्रैल 2023 से शुरु होगी, जानिए इसका महत्व
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023)
Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023 मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लाभ एवं विशेषताएं इस प्रकार है:-
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार उन परिवारों को भू-खण्ड की सुविधा उपलब्ध करवा रही है, जिनके पास अपने घर या भू-खण्ड नहीं हैं।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को दी जाने वाली आवासीय सुविधा के लिए प्लॉट की सुविधा निःशुल्क होगी।
- मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिक सारा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंर्तगत ग्रामीण क्षेत्रों के आने वाले आबादी क्षेत्रों में पात्र लाभार्थी परिवारों को प्लॉट की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन परिवार प्रतिष्ठापूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंर्तगत मिलने वाले आवासीय भू-खण्ड का आकार 60 वर्गमीटर होगा।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले प्लाॅट पर भवन निर्माण के लिए लाभार्थियों को बैंक से ऋण की सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत सभी परिवारों की ग्राम वार सूची प्रकाशित की जाएगी, जिससे संबंधित ग्रामवासियों से सुझाव या आपत्ति आमंत्रित किए जा सकेंगे।
- जो लाभार्थी भवन निर्माण के लिए बैंकों से ऋण नहीं लेना चाहते वह पीएम आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को दिए गए प्लॉट पर किसी तरह के प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंर्तगत सभी आवेदनों एवं स्वीकृत प्रकरणों की मॉनिटरिंग राजय सभा अधिकारी द्वारा की जाएगी।
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले भू-खंड पर भू-स्वामी अधिकार पति-पत्नी के संयुक्त नाम से प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें……….
• देशी गाय पालने वाले को मिलेंगे 9 सौ रुपये प्रतिमाह, जानिए
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता (Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023)
Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023 मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-
- आवेदन मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक परिवार के पास स्वतंत्र रूप से रहने के लिये आवास नही है।
- आवेदक परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि है।
- आवेदक नागरिक का नाम उसी ग्राम पंचायत लिस्ट में होना चाहिए जहाँ वह प्लॉट चाहते हैं।
- आवेदक परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी.डी.एस.) दुकान से राशन प्राप्त करने के लिये पात्रता पर्ची धारित करता है।
- आवेदक परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नही है।
- आवेदक परिवार को कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में नही है।
- आवेदक का नाम उस ग्राम में जहां वह आवासीय भू-खण्ड चाहता है दिनांक 01 जनवरी, 2021 तक की मतदाता सूची में नाम दर्ज है।

यह भी पढ़ें………
• पं. प्रदीप मिश्रा ने उज्जैन के कथा स्थल का निरीक्षण किया, जानिए कब होगी उज्जैन में कथा
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज (Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023)
Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023 मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज इस प्रकार है:-
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह भी पढ़ें………
• एमपी की पहली और देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन चालू करने की तैयारियां हुई पूरी
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023)
Mukhya Mantri Aawasiya Bhu-Adhikar Yojana-2023 मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार करें:-
- मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहलर आवेदक SAARA पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

- अब होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना का विकल्प दिखाई देगा।
- यहाँ आपको Apply के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़कर आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

- यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे जिला, तहसील, पटवारी हल्का, ग्राम का नाम, व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर आदि ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- सारी जानकारी भरकर आपको डिक्लरेशन बॉक्स में टिक करके Submit के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- इस तरह योजना में आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

