Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 तिरुपति के लड्डू में चर्बी मिलाने वालों पर CBI का बड़ा एक्शन, मंदिर को घी सप्लाई करने वाली डेयरियों के 4 मालिक अरेस्ट
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 तिरुपति मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम में मिलावटी घी इस्तेमाल करने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई, जिसमें पिछले साल अक्टूबर में विशेष जांच टीम (SIT) को इस घोटाले की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भोले बाबा डेयरी (रुड़की, उत्तराखंड) के पूर्व निदेशक विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी (पूनमबक्कम) के सीईओ अपूर्व विनय कांत चावड़ा और एआर डेयरी (डुंडीगल) के एमडी राजू राजशेखरन के रूप में हुई है।
यह भी पढिए….
• उज्जैन में बनेगी स्थाई कुंभ नगरी, खर्च होंगे 2 हजार करोड़ रुपए, जानिए पूरी खबर
फर्जी दस्तावेजों और मुहरों का इस्तेमाल किया (Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025)
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 सीबीआई(CBI) अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों से तीन दिनों तक तिरुपति में पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया, जबकि उनके खिलाफ पर्याप्त प्राथमिक साक्ष्य मौजूद थे. जांच में घी की आपूर्ति की आड़ में कई उल्लंघनों का पता चला, जिसमें टेंडर जीतने के लिए फर्जी दस्तावेजों और मुहरों का इस्तेमाल करना शामिल है। CBI की जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। प्राप्त जानकारी के लिए घी सप्लाई का टेंडर हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज और सील का इस्तेमालकिया गया।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
सुप्रीम कोर्ट की टीम कर रही है जांच (Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025)
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 वैष्णवी डेयरी ने रिकॉर्ड में हेरफेर किया और भोले बाबा डेयरी से घी सप्लाई करने का दावा किया। जबकि भोले बाबा डेयरी इतनी बड़ी मात्रा में घी आपूर्ति करने में सक्षम नहीं थी। इसके अलावा सप्लाई में गड़बड़ियां पाई गईं और झूठे दस्तावेजों के सहारे मिलावटी घी भेजा गया. इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित विशेष टीम कर रही है, जिसमें CBI, आंध्र प्रदेश सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अधिकारी शामिल हैं।
यह भी पढ़िए….
कैसे उठा था विवाद? (Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025)
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 सितंबर 2023 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि पिछली वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी सरकार के कार्यकाल में तिरुपति लड्डू में मिलावटी घी के साथपशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था।
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 जांच टीम ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा घी की खरीद प्रक्रिया और उसकी गुणवत्ता जांच के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। एसआईटी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में घी की आपूर्ति में क्या अनियमितताएं हुई थीं। अब इस मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद इस घोटाले के और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़िए….
• फ्री नहीं है स्मार्ट मीटर 25 हजार रुपये लगेंगे, 10 साल तक किस्तों में वसूले जाएंगे, जानिए
4 लोग गिरफ्तार (Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025)
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 टीडीपी राज्य कार्यालय ने बताया कि सीबीआई जांच दल ने मामले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में एआर डेयरी (तमिलनाडु), पराग डेयरी (उत्तर प्रदेश), प्रीमियर एग्री फूड्स और अल्फा मिल्क फूड्स सहित घी की आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के लोग शामिल हैं।
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 जांच में घी की आपूर्ति के दौरान गंभीर उल्लंघनों का पता चला, जिसमें हर कदम पर अनियमितताएं थीं. वैष्णवी डेयरी के प्रतिनिधियों ने घी आपूर्ति के लिए एआर डेयरी के नाम पर टेंडर हासिल किए. वैष्णवी डेयरी ने टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी करने के लिए एआर डेयरी के नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी दस्तावेज और मुहरें तैयार कीं। रुड़की में भोले बाबा डेयरी से घी मंगाने का दावा करते हुए वैष्णवी डेयरी ने फर्जी रिकॉर्ड बनाए।
यह भी पढिए….
• इंदौर में 42 एकड़ में बनेगा ऑक्सीजोन, जानिए पूरी जानकारी
कौन-कौन हुआ गिरफ्तार? (Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025)
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशकों विपिन जैन और पोमिल जैन, वैष्णवी डेयरी के अपूर्व चावड़ा और एआर डेयरी के राजू राजशेखरन के रूप में हुई है. एक अधिकारी ने रविवार देर रात ‘‘चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दो व्यक्ति (बिपिन जैन और पोमी जैन) भोले बाबा डेयरी से हैं, अपूर्व चावड़ा ‘वैष्णवी डेयरी’ और (राजू) राजशेखरन ‘एआर डेयरी’ से जुड़े हैं
यह भी पढ़िए….
• पैन कार्ड में नाम, सरनेम, जन्मतिथि, पता एवं फोटो कैसे बदलें, जानिए पूरी जानकारी
पिछले साल नवंबर में SIT गठित हुई (Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025)
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर, तिरुपति लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए पिछले वर्ष नवंबर में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था. उन्होंने बताया कि टीम में केंद्रीय एजेंसी के दो अधिकारी, आंध्र प्रदेश पुलिस के दो अधिकारी और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का एक अधिकारी शामिल है।
यह भी पढ़े….
• दुनिया की पहली सीएनजी (CNG) मोटरसाइकिल जून में होगी लाॅन्च
सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा (Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025)
Tirupati Bala Ji Mandir Laddoo News-2025 चारों को सोमवार को तिरुपति कोर्ट में पेश किया जाएगा। SIT के सदस्य और CBI के जॉइंट डायरेक्टर वीरेश प्रभु के कोर्ट में मौजूद रहने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 4 अक्तूबर 2024 को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी सहित अन्य की याचिकाओं पर CBI को SIT बनाने का आदेश दिया था। CBI ने पिछले साल नवंबर में 5 सदस्यीय SIT का गठन किया था। उन्होंने कहा कि टीम में एजेंसी के 2, आंध्र प्रदेश पुलिस के दो और भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के एक अधिकारी शामिल थे।

जुड़िये DC News 24 से