Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 मध्यप्रदेश की कल्याणी बहनों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना में विधवा महिलाओं को उनके पुनर्विवाह के बाद 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है
Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना असमय विधवा हो चुकी बहनों के जीवन में नव-जीवन के संचार का माध्यम है। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। योजना में इस वित्त वर्ष है। 709 कल्याणी बहनों को 14 करोड़ 18 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। योजना में गत वित्तीय वर्ष में 510 कल्याणी हितग्राहियों का आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी।
यह भी पढ़िए….
Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने बताया कि प्रदेश में निवासरत कल्याणियों (विधवा) को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर, नये जीवन की शुरूआत के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना संचालित की जा रही है।
Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 योजना में विवाह के बाद कल्याणी बहन को 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ कल्याणी बहनें आसानी उठा सकें इसके लिए विभाग द्वारा कल्याणी विवाह पोर्टल (vivahportal.mp.gov.in) बनाया गया। पोर्टल से योजनाओं की जानकारियाँ प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़िए….
• आधार कार्ड की पुरानी फोटो मिनटों में बदलें, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है कि कल्याणी बहन और उनका जीवनसाथी मध्यप्रदेश के निवासी हो। विवाह के समय कल्याणी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक व कल्याणी के पति की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक हो।
Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 कल्याणी आयकरदाता न हो तथा कल्याणी शासकीय कर्मचारी/अधिकारी न हो, किसी राज्य/केंद्र सरकार या शासन हित पोषित निगम, उपक्रम, संस्था के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी न हो। कल्याणी को परिवार पेंशन प्राप्त न हो रही हो, कल्याणी का जिस व्यक्ति से विवाह हुआ हो उसकी पूर्व से कोई जीवित पत्नी न हो तथा कल्याणी व कल्याणी के पति की समग्र आई.डी. में पंजीयन होना आवश्यक है।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश में किसानों को अब 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा
मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य (Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025)
Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है:-
- विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित करना।
- विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
- विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
यह भी पढ़िए….
• खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) वालो के लिए अच्छी खबर, बैंकों के लिए झटका, जानिए पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना से मिलने वाले लाभ (Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025)
Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना से मिलने वाले लाभ इस प्रकार है:-
- विधवा महिला को पुनर्विवाह के बाद 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
- मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह पर।जना के तहत, विधवा महिलाएं विवाह के लिए आवश्यक दस्तावेजों का ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, vivahportal.mp.gov.in पर।
- मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना के तहत आवेदन करने के लिए, विधवा महिलाओं को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जैसे कि विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आईडी, आदि।
- मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना के तहत विधवा महिलाओं को पेंशन सहायता भी प्रदान की जाती है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु की कल्याणी महिलाओं को लाभान्वित करती है।
यह भी पढ़िए….
• प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता (Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025)
Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता इस प्रकार है:-
- विधवा महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- विधवा महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- विधवा महिला को पहले से ही इस योजना के तहत सहायता प्राप्त नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़िए….
• इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन रोड़ 1692 करोड़ रुपये में बनेगा, इन्दौर-उज्जैन आना-जाना होगा आसान
मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें (Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025)
Mukhy Mantri Kalyani Vivah Yojana-2025 मुख्यमंत्री कल्याणी (विधवा) विवाह योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन इस प्रकार करें:-
- विधवा महिला विवाह पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, विधवा महिला को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

जुड़िये DC News 24 से