Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 मध्यप्रदेश में MSP पर गेहूं खरीदी की तैयारी पूरी, इस बार 78 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन 9 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है। इस वर्ष, सरकार ने किसानों को 2,585 रुपये प्रति क्विंटल MSP के साथ 40 रुपये का प्रोत्साहन बोनस मिलाकर कुल 2,625 रुपये प्रति क्विंटल का दाम तय किया है। 3,627 केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग कल 7 अप्रैल 2026 से शुरू हो गया।
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 मध्यप्रदेश में जल्द ही किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया शुरु हो रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन में गेहूं उपार्जन के संबंध में मंत्री समूह के सदस्यों और कृषक प्रतिनिधियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, उपार्जन व्यवस्था किसानों के लिए सरल, सहज और सुविधाजनक बनानी होगी। सीएम ने ये भी कहा कि, किसानों को उपार्जन केंद्र तक आने और गेहूं बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़िए….
• एमपी में 24 साल बाद बदलेगा ‘सरकारी नौकरी’ का नियम, सभी विभागों में होगा लागू, जानिए पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश (Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026)
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 मुख्यमंत्री ने अफसरों को ये भी निर्देश दिए कि, उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग मंगलवार, 7 अप्रैल से शुरू कर दी जागी, जबकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 10 अप्रैल से खरीदी प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी।
यह भी पढ़िए….
10 अप्रैल 2026 से होगी गेहूं खरीदी (Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026)
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 बैठक के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते कहा कि, प्रदेश सरकार ने राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से और अन्य सभी संभागों में 15 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन शुरु कर दिया जाएगा। जिन संभागों में 10 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होगी, उनके लिए कल मंगलवार 7 अप्रैल से पंजीकृत किसानों की स्लॉट बुकिंग शुरु हो गयी।
यह भी पढ़िए…
• सिबिल (CIBIL) स्कोर क्यों खराब होता है और कैसे सुधरते हैं, जानिए
19 लाख से अधिक किसानों ने किया रजिस्ट्रेशन (Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026)
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 उपार्जन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए प्रदेश के 19 लाख 4 हजार 644 किसानों ने पंजीयन कराया है। गेहूं उपार्जन के लिए इस साल प्रदेश में कुल 3 हजार 627 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। पिछले उपार्जन साल 2025-26 में 15 लाख 44 हजार 55 किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया था। उन्होंने बताया कि, इस उपार्जन साल के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,625 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 40 रूपए प्रति क्विंटल बोनस का लाभ भी इस साल देगी।
यह भी पढ़िए…
• लाड़ली बहना योजना की अप्रैल माह की 35वीं किस्त कब आएगी, जानिए
3.12 लाख बारदानों की जरूरत (Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026)
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 अपर मुख्य सचिव के अनुसार, प्रदेश में 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन होने की संभावना है। इसके लिए 3 लाख 12 हजार गठान बारदानों की जरूरत है। प्रदेश में गेहूं खरीदी शुरु करने के लिए जरूरी बारदाना स्टॉक उपलब्ध है। केन्द्र सरकार की ओर से लिमिट भी तय की गई है। राज्य सरकार को केन्द्र से हर जरूरी सहयोग भी मिल रहा है। जूट कमिश्नर कार्यालय समेत अन्य बारदाना प्रदायकर्ताओं से भी बारदाना सामग्री ली जा रही है। साथ ही, गेहूं उपार्जन के लिए गठित मंत्रिमंडलीय समिति के निर्देश पर अतिरिक्त बारदाना खरीदने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।
यह भी पढ़िए….
• कोविड-19 से भी खतरनाक है ओमिक्रॉन का सिकाडा का वायरस, जानिए पूरी खबर
किसानों का भुगतान जल्द से जल्द हो (Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026)
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि, किसी भी केन्द्र में किसानों/ट्रेक्टर-ट्राली की लंबी-लंबी कतारें न लग पाए। सभी किसानों का सहजता से गेहूं तोले जाएं। जिन किसानों से गेहूं खरीदी की जाए, कम से कम समय में उनके खातों में भुगतान कर देने की व्यवस्थाएं भी की जाए।
मध्यप्रदेश गेहूं उपार्जन मुख्य विवरण (Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026)
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 मध्यप्रदेश गेहूं उपार्जन मुख्य विवरण इस प्रकार है:-
- खरीदी की तिथि- 9 अप्रैल 2026 (इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग)।
समर्थन मूल्य (MSP): ₹2,585 प्रति क्विंटल+ ₹40 बोनस (कुल ₹2,625/क्विंटल)। - पंजीयन और स्लॉट बुकिंग- किसान MP-eUparjan पोर्टल पर स्लॉट बुक कर सकते हैं।
- विशेष निर्देश- छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- भुगतान- सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में।
लक्ष्य- इस वर्ष लगभग 78-80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य है।
यह भी पढ़िए….
• अब स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड, 1 अप्रैल से शुरु होगा अभियान
ऐसे होगी खरीदी, भीड़ से बचने की कोशिश (Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026)
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 किसानों को उपार्जन केंद्रों पर लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए इस बार खरीदी चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। शेष संभागों में उपार्जन 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से व्यवस्थापन बेहतर होगा और शुरुआती दिनों में अराजकता जैसी स्थिति नहीं बनेगी।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी (Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026)
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026 किसानों को केंद्रों में बिजली, पीने का पानी, बैठक, छाया, प्रसाधन एवं पार्किंग सुविधा मिले। किसी भी केंद्र में किसानों, ट्रेक्टर-ट्राली की लंबी-लंबी कतारें न लगें, इसकी चिंता अधिकारी करें। भुगतान कम से कम समय में होना चाहिए।
यह भी पढ़ें…….
• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन
दो फेज में शुरू होगा उपार्जन का काम (Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026)
Madhya Pradesh Genhu Uparjan-2026
मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार इस साल गेहूं की तुलाई और खरीदी को दो चरणों में बांटा गया है। पहले फेज की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 से होगी. जिसमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम जैसे संभागों को कवर किया जाएगा। इसके ठीक पांच दिन बाद यानी 15 अप्रैल से दूसरे फेज में ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में सेंटर्स खुल जाएंगे।

