Kisan Mitra Chhadi MP-2026 किसान मित्र छड़ी एक अभिनव स्मार्ट तकनीक है, जो किसान रात में खेतों में पानी देते समय सांप या अन्य जहरीले जीवों से सुरक्षा प्रदान करती है।
Kisan Mitra Chhadi MP-2026 हमारे देश के लगभग 70 प्रतिशत लोग पर आश्रित है। हमारे देश के किसानों बड़ी खुशखबरी जो किसान रात के समय खेतों में पानी देते हुए कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर जहरीले जीवों जैसे सांप का डर हमेशा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए किसान मित्र छड़ी तैयार की गई है। यह छड़ी साँप सहित अन्य जहरीली जानवरों से सतर्क करती है। इसमें कंपन्न होता है और सोलर टॉर्च भी लगी हुई है। ऐसे नवाचार यह साबित करते हैं कि अब खेती में तकनीक और संवेदनशीलता दोनों साथ-साथ चल रही हैं।
यह भी पढ़िए….
• जल्द सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए जारी किये निर्देश, जानिए
कैसे काम करती है यह छड़ी? (Kisan Mitra Chhadi MP-2026)
Kisan Mitra Chhadi MP-2026 किसानों को खेत में जाते समय इस किसान मित्र छड़ी को साथ रखना होगा। खेत में पहुंचकर इसे जमीन के पास रखकर बटन दबाना होता है। यदि आसपास कोई सांप मौजूद है, तो छड़ी तुरंत कंपन शुरू कर देती है। इससे किसान समझ जाते हैं कि वहां खतरा हो सकता है और वे समय रहते सावधानी बरत सकते हैं।
यह भी पढ़िए…
• सिबिल (CIBIL) स्कोर क्यों खराब होता है और कैसे सुधरते हैं, जानिए
क्यों महत्वपूर्ण है, किसान मित्र छड़ी (Kisan Mitra Chhadi MP-2026)
Kisan Mitra Chhadi MP-2026 किसानों को अक्सर रात के समय खेतों में पानी देना पड़ता है जहाँ सांप और अन्य जहरीले जीव एक बड़ा खतरा होते हैं। यह किसान मित्र छड़ी तकनीक और सुरक्षा का एक बेहतरीन मेल है, जो किसानों को किसी भी अनहोनी से पहले सतर्क कर देती है।
इसके अलावा, सामान्य तौर पर ‘केंचुआ’ को भी प्राकृतिक रूप से किसान का मित्र कहा जाता है क्योंकि वह मिट्टी को उपजाऊ बनाता है।
यह भी पढ़िए….
• कोविड-19 से भी खतरनाक है ओमिक्रॉन का सिकाडा का वायरस, जानिए पूरी खबर
वैज्ञानिकों की नई खोज से किसानों को मिलेगी राहत (Kisan Mitra Chhadi MP-2026)
Kisan Mitra Chhadi MP-2026 अब इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने एक खास उपकरण तैयार किया है, जिसे ‘किसान मित्र छड़ी’ नाम दिया गया है। यह छड़ी किसानों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी। सामान्य दिखने वाली इस छड़ी में एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो आसपास मौजूद सांप या अन्य जहरीले जीवों का पहले ही संकेत दे देती है।
यह भी पढ़िए….
• अब स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड, 1 अप्रैल से शुरु होगा अभियान
100 मीटर दूर से मिलेगा खतरे का संकेत (Kisan Mitra Chhadi MP-2026)
Kisan Mitra Chhadi MP-2026 इस किसान मित्र छड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह करीब 100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप या विषैले जीवों की पहचान कर सकती है। इसमें लगे बटन को दबाते ही यह सक्रिय हो जाती है और जैसे ही आसपास खतरा महसूस होता है, छड़ी तेज कंपन करने लगती है। यह कंपन किसानों को सावधान रहने का संकेत देता है।
यह भी पढ़ें…….
• किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करे इस योजना आवेदन
किसान मित्र छड़ी की क्या है मुख्य विशेषताएं (Kisan Mitra Chhadi MP-2026)
Kisan Mitra Chhadi MP-2026 किसान मित्र छड़ी की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है:-
- खतरे की चेतावनी- यह किसान मित्र छड़ी जमीन पर रखने और बटन दबाने पर कंपन (vibration) पैदा करती है। यदि आसपास (लगभग 100 मीटर के दायरे में) कोई सांप या अन्य जहरीला जीव होता है, तो यह जोर-जोर से कंपन कर किसान को सचेत कर देती है।
- सांपों को दूर रखना- इसके द्वारा उत्पन्न कंपन से सांप दूर भाग जाते हैं, जिससे अचानक काटने का खतरा कम हो जाता है।
- बजर और अलार्म- कुछ मॉडलों में जहरीले जीवों को डराने के लिए अलार्म या बजर की सुविधा भी दी गई है।
- सुरक्षा तकनीक- इसमें सेंसर लगे हैं जो सांप या अन्य जंगली जानवरों के पास होने पर कंपन करने लगते हैं।
- सोलर टॉर्च- किसान मित्र छड़ी में सोलर लाइट है, जो रात में रौशनी देती है।
- उद्देश्य- यह विशेष रूप से रात में सिंचाई या अन्य कामों के लिए खेतों में जाने वाले किसानों के लिए एक ‘सुरक्षा कवच’ है।
- उपयोग- यह एक साधारण किसान मित्र छड़ी की तरह दिखती है, लेकिन इसके बटन दबाते ही यह सक्रिय हो जाती है।
यह भी पढ़िए….
• एमपी में 24 साल बाद बदलेगा ‘सरकारी नौकरी’ का नियम, सभी विभागों में होगा लागू, जानिए पूरी जानकारी
कृषि मेले में दी गई जानकारी (Kisan Mitra Chhadi MP-2026)
Kisan Mitra Chhadi MP-2026 इस खास तकनीक की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के रायसेन में आयोजित ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ के दौरान दी। इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि यह किसान मित्र छड़ी खासतौर पर उन किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, जो रात में खेतों में काम करते हैं और सांपों के खतरे का सामना करते हैं।

