Dewas News Madhya Pradesh-2026 सामूहिक विवाह के नाम पर एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, देवास बुलाकर कराया इंतजार, न दुल्हन आई न ही आयोजक
Dewas News Madhya Pradesh-2026 मध्यप्रदेश के देवास में शादी का सपना दिखाकर मध्य प्रदेश के देवास में 40 से ज्यादा युवकों से लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक फर्जी वैवाहिक संस्था ने “सामूहिक विवाह समारोह” के नाम पर युवकों को देवास बुलाया, रजिस्ट्रेशन और कपड़े-गहनों के नाम पर 35 हजार से 75 हजार रुपये तक वसूले, और तय तारीख पर न तो कोई दुल्हन पहुंची न ही आयोजक। घंटों इंतजार के बाद युवकों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़िए….
• क्या है किसान मित्र छड़ी और कैसे काम करेगी ये छड़ी, जानिए पूरी जानकारी
कैसे रचा गया पूरा जाल (Dewas News Madhya Pradesh-2026)
Dewas News Madhya Pradesh-2026 पीड़ित युवकों ने बताया कि 3 महीने पहले फेसबुक और व्हाटशाप ग्रुप पर “माँ नर्मदा सामूहिक विवाह समिति, देवास” के नाम से विज्ञापन आया था। विज्ञापन में दावा किया गया कि संस्था गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के युवक-युवतियों का विवाह मात्र 35,000 रुपये में कराएगी। इसमें दुल्हन, वरमाला, भोजन, टेंट और कानूनी शादी का प्रमाणपत्र शामिल होगा।
Dewas News Madhya Pradesh-2026 झाबुआ के रहने वाले 29 साल के मुकेश डामोर ने बताया, “विज्ञापन में लड़कियों के फोटो और बायोडाटा थे। मैंने एक लड़की पसंद की तो मुझे इंदौर के एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। उन्होंने कहा कि लड़की वाले दहेज नहीं लेंगे, बस समारोह का खर्च 35 हजार देना होगा। मैंने 10 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।”
इसी तरह खरगोन, धार, रतलाम, उज्जैन और राजगढ़ के युवकों ने भी अलग-अलग किस्तों में 35 से 75 हजार रुपये तक जमा किए। कुछ युवकों से “लड़की के गहने और कपड़े” के नाम पर अतिरिक्त 20 हजार रुपये भी लिए गए।
यह भी पढ़िए….
• सतना की सरकारी कर्मचारी महिलाएं ले रही थी, लाड़ली बहना योजना पैसा, जानिए कैसे हुआ खुलासा
24 मई को बुलाया था देवास (Dewas News Madhya Pradesh-2026)
Dewas News Madhya Pradesh-2026 सभी युवकों को 24 मई की सुबह 10 बजे देवास के एबी रोड स्थित “गोल्डन पैलेस मैरिज गार्डन” में बारात लेकर पहुंचने को कहा गया था। ठगों ने वॉट्सऐप पर गार्डन की बुकिंग रसीद और सामूहिक विवाह का कार्ड भी भेजा था।
Dewas News Madhya Pradesh-2026 कल सुबह 9 बजे से ही युवक अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बैंड-बाजे लेकर देवास पहुंचने लगे। दोपहर 2 बजे तक करीब 40 दूल्हे और 300 से ज्यादा बाराती गार्डन के बाहर जमा हो गए। लेकिन गेट पर ताला लगा था। गार्डन के मैनेजर ने बताया कि 24 मई की कोई बुकिंग ही नहीं है।
यह भी पढ़ें…….
• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप
फिर बंद हो गए सभी नंबर (Dewas News Madhya Pradesh-2026)
Dewas News Madhya Pradesh-2026 बारातियों ने जब “माँ नर्मदा सामूहिक विवाह समिति” के दिए गए 4 मोबाइल नंबरों पर कॉल किया तो सभी स्विच ऑफ मिले। वॉट्सऐप पर मैसेज भी डिलीवर नहीं हुए। युवकों को तब ठगी का अहसास हुआ। कई युवक अपने गांव से 70-80 हजार रुपये खर्च कर मिनी बस और डीजे लेकर आए थे।
शाजापुर के सुनील मालवीय ने कहा, “मेरे पिता ने ब्याज पर 50 हजार रुपये लेकर दिए थे। बोल रहे थे कि शादी हो जाएगी तो बहू घर संभाल लेगी। अब गांव में क्या मुंह दिखाऊंगा।”
यह भी पढ़ें…
• प्रदेश सरकार किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान देगी, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
कुल 32 लाख से ज्यादा की ठगी का अनुमान (Dewas News Madhya Pradesh-2026)
Dewas News Madhya Pradesh-2026 मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी पीड़ितों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में 40 युवकों से कुल 32 लाख 40 हजार रुपये की ठगी सामने आई है। राशि 35 हजार से 75 हजार के बीच है। पुलिस का मानना है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग लोक-लाज के डर से सामने नहीं आ रहे।
यह भी पढ़ें…….
• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
कैसे काम करता था गिरोह (Dewas News Madhya Pradesh-2026)
Dewas News Madhya Pradesh-2026 सीएसपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि गिरोह बहुत शातिर तरीके से काम कर रहा था।
- फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज
नाम से वेबसाइट बनाई गई थी जो अब बंद है।
- लड़कियों के फर्जी प्रोफाइल- इंस्टाग्राम और शादी.कॉम से लड़कियों की तस्वीरें चुराकर बायोडाटा बनाए गए।
- लोकल एजेंट- धार और झाबुआ में दो लोकल एजेंट युवकों को झांसा देकर रजिस्ट्रेशन कराते थे। उन्हें प्रति युवक 5 हजार कमीशन मिलता था।
- फर्जी रसीद- पेटीएम और फोनपे पर पैसे लेने के बाद वॉट्सऐप पर कंप्यूटर से बनी रसीद भेज देते थे।
यह भी पढ़ें…
• फ्री सिलाई मशीन योजना में यहां करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस
6 लोगों पर केस दर्ज, 2 एजेंट हिरासत में (Dewas News Madhya Pradesh-2026)
Dewas News Madhya Pradesh-2026 पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश नामदेव निवासी इंदौर, उसकी पत्नी सीमा नामदेव और 4 अन्य के खिलाफ धारा 318, 316(2) BNS के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। धार के दो एजेंट विजय और अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
साइबर सेल बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर रही है। पता चला है कि ठगी की राशि इंदौर, भोपाल और राजस्थान के 7 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई है। उन खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें…
• विद्यार्थियों को जाति और मूल निवासी प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही मिलेंगे- मुख्यमंत्री
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं (Dewas News Madhya Pradesh-2026)
Dewas News Madhya Pradesh-2026 देवास एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि 2024 में भी उज्जैन में इसी तरह 22 युवकों से ठगी हुई थी। उस मामले में भी “सामूहिक विवाह” का झांसा दिया गया था। शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह अक्सर गरीब, मजदूर वर्ग और ज्यादा उम्र के कुंवारे युवकों को निशाना बनाते हैं।
पुलिस की अपील (Dewas News Madhya Pradesh-2026)
Dewas News Madhya Pradesh-2026 देवास पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सामूहिक विवाह में रजिस्ट्रेशन से पहले संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर, कार्यालय का पता और पिछले आयोजनों की जानकारी जरूर जांच लें। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड संस्थाओं की सूची उपलब्ध रहती है। कलेक्टर कार्यालय या महिला एवं बाल विकास विभाग से क्रॉस चेक किए बिना पैसे न दें।
यह भी पढ़ें…
• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ
पीड़ितों का दर्द (Dewas News Madhya Pradesh-2026)
Dewas News Madhya Pradesh-2026 ज्यादातर पीड़ित युवक 28 से 42 साल की उम्र के हैं। कई मजदूरी करते हैं या छोटे किसान हैं। शादी न होने के कारण परिवार और समाज का दबाव था। ठगों ने इसी मजबूरी का फायदा उठाया। रतलाम के 38 वर्षीय दिनेश बंजारा ने रोते हुए बताया, “3 बहनों की शादी कर चुका हूं।
Dewas News Madhya Pradesh-2026 माँ रोज ताने देती थी। सोचा 40 हजार में बात बन जाएगी। अब माँ को क्या जवाब दूंगा।फिलहाल पुलिस सभी पीड़ितों की सूची बना रही है और बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल जुटा रही है। मुख्य आरोपी राजेश नामदेव और उसकी पत्नी फरार हैं। पुलिस ने उनके इंदौर वाले घर पर दबिश दी लेकिन ताला लगा मिला।
