Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 उज्जैन में 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशेष रूप से क्राउड कंट्रोल और सुरक्षा के लिए वॉलंटियर और कंसल्टेंट्स की भर्ती प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 बाबा महाकाल की धर्मनगरी उज्जैन में 27 मार्च से 27 मई 2028 तक आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और उज्जैन पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार सिंहस्थ में पहली बार 5000 युवाओं को ‘सशुल्क वॉलंटियर रक्षक’ के रूप में सेवा का महाअवसर दिया जा रहा है। यानी यह सेवा निशुल्क नहीं, बल्कि मानदेय आधारित होगी।
यह भी पढ़िए….
क्या है सिंहस्थ वॉलंटियर भर्ती? (Ujjain Simhastha Mahakumbh 2028 Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ 2028 विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें करीब 14-15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
इतनी बड़ी भीड़ के प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए उज्जैन पुलिस विभाग लगभग 5000 सशुल्क वॉलंटियर रक्षकों की भर्ती करेगा। ये वॉलंटियर पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर ‘सरकार की आंख, कान और हाथ’ बनकर काम करेंगे।
यह भी पढ़िए….
• होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई लॉन्च, 102 किलोमीटर की रेंज, जानिए पूरे फीचर्स।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन जानिए पात्रता और आयु सीमा (Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 ये कर सकते है आवेदन जानिए पात्रता और आयु सीमा
- आयु सीमा- 20 वर्ष से 45 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे।
- शैक्षणिक योग्यता- न्यूनतम 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है।
- निवास- उज्जैन और आसपास के 26 जिलों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़ आदि जिले शामिल हैं।
- अन्य शर्तें- आवेदक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। किसी राजनीतिक दल से सक्रिय रूप से नहीं जुड़े हों। अच्छी सामाजिक छवि और व्यवहार कुशल होना आवश्यक है।
- बोनस- नगर रक्षा समिति या ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पहली प्राथमिकता मिलेगी, लेकिन नए इच्छुक युवाओं को भी मौका मिलेगा।
यह भी पढ़िए….
वॉलंटियर का काम क्या होगा? (Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 चयनित वॉलंटियर रक्षकों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण मॉड्यूल में भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और संचार कौशल शामिल हैं। मुख्य जिम्मेदारियां रहेंगी:-
- भीड़ नियंत्रण- शाही स्नान और पर्व स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की कतारों का प्रबंधन।
- सुरक्षा सहयोग- मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों की निगरानी।
- महिला सुरक्षा- महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देना।
- आपात सहायता- किसी दुर्घटना या इमरजेंसी में तत्काल सहायता पहुंचाना।
- सूचना डेस्क- श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश और जानकारी देना।
मानदेय और सेवा अवधि (Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 सरकार ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि यह भर्ती सशुल्क है। हालांकि मानदेय की राशि का अंतिम खुलासा नोटिफिकेशन में किया जाएगा। वॉलंटियर्स की सेवा अवधि 45 दिन की रहेगी, जो 27 मार्च 2028 से 27 मई 2028 तक होगी। इस दौरान तीन शाही स्नान और 7 पर्व स्नान आयोजित होंगे।
यह भी पढ़िए….
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज (Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से लिए जा सकते हैं। चयन के चरण: आवेदन पत्र भरना, दस्तावेज जमा करना, पुलिस वेरिफिकेशन और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन।
आवश्यक दस्तावेज (Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है:-
- आधार कार्ड।
- 10वीं/12वीं की मार्कशीट।
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
- थाने से जारी चरित्र प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- बैंक खाते की जानकारी।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
यह भी पढ़िए….
• क्या है किसान मित्र छड़ी और कैसे काम करेगी ये छड़ी, जानिए पूरी जानकारी
क्यों खास है यह अवसर? (Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 क्यों खास है यह अवसर जानिए:-
- पुण्य के साथ रोजगार- सिंहस्थ जैसे विश्व प्रसिद्ध आयोजन में सेवा का मौका, साथ में मानदेय भी।
- पुलिस के साथ काम- सीधे पुलिस-प्रशासन के साथ फील्ड में काम करने का अनुभव।
- स्किल डेवलपमेंट- भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और फर्स्ट एड की प्रोफेशनल ट्रेनिंग करियर में मददगार।।
- सम्मानजनक सेवा- 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के बीच सेवा का अनुभव
सिंहस्थ 2028 तैयारी चरम पर (Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 को हाईटेक बनाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तकनीक उज्जैन में अप्लाई की जाएगी। इंदौर IIM सिंहस्थ का क्राउड मैनेजमेंट संभालेगा। मेला क्षेत्र में प्रतिदिन 16 हजार से ज्यादा सफाईकर्मी, 50 हजार बायो-टॉयलेट और 500 अस्थाई अस्पताल बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़िए….
• जल्द सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए जारी किये निर्देश, जानिए
प्रशासन की अपील (Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 उज्जैन कलेक्टर और सिंहस्थ मेला अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सशुल्क सेवा का मौका मिल रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी अभी से दस्तावेज तैयार रखें। आधिकारिक नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश पुलिस और उज्जैन प्रशासन की वेबसाइट पर जल्द जारी होगा। फर्जी लिंक और एजेंटों से सावधान रहें।
यह भी पढ़िए…
• सिबिल (CIBIL) स्कोर क्यों खराब होता है और कैसे सुधरते हैं, जानिए
आयोजन की महत्वपूर्ण तिथियाँ (Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026)
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 आयोजन की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार है:-
- आयोजन अवधि- 27 मार्च 2028 से 27 मई 2028
- संभावित आवेदन शुरू- मई 2026
- शाही स्नान- 9 अप्रैल से 8 मई 2028 के बीच 3 शाही स्नान
यह भी पढ़िए….
• एमपी में 24 साल बाद बदलेगा ‘सरकारी नौकरी’ का नियम, सभी विभागों में होगा लागू, जानिए पूरी जानकारी
Ujjain Simhastha Mahakumbh Recruitment MP-2026 उज्जैन सिंहस्थ 2028 सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के लिए राष्ट्र-सेवा, अनुभव और रोजगार का संगम बनने जा रहा है। यदि आप भी मध्य प्रदेश के 26 जिलों में से किसी एक से हैं और सेवा की भावना रखते हैं, तो यह मौका न गंवाएं।
