Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी सार्वजनिक परिवहन योजना है
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 मध्यप्रदेश में जल्द ही सड़क परिवहन का चेहरा बदलने वाला है। राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के माध्यम से बेहतर, सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक बस परिवहन व्यवस्था शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कहा है कि योजना को जल्द से जल्द फील्ड में उतारा जाए, ताकि गांव-गांव तक आम लोगों को सस्ती और भरोसेमंद बस सेवा मिल सके।
यह भी पढ़िए….
• एमपी में अब घर बैठे होगी E-FIR, चोरी-सायबर फ्रॉड की शिकायत पर तुरंत एक्शन, जानिए पूरी प्रोसेस
22 साल बाद लौटेंगी सरकारी बसें, 101 करोड़ की मंजूरी (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 101 करोड़ 20 लाख रुपये की अंशपूंजी मंजूर की गई है। खास बात यह है कि साल 2003 में राज्य सड़क परिवहन निगम बंद होने के करीब 22 साल बाद मध्यप्रदेश में फिर से सरकारी ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू हो रही है।
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 सरकार का मकसद नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साधारण और ग्रामीण मार्गों पर संगठित, सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्री बस सेवाएं उपलब्ध कराना है। योजना में ट्रैफिक सर्वे और बसों की फ्रीक्वेंसी तय करके व्यवस्थित प्लानिंग से बसें चलाई जाएंगी।
यह भी पढ़िए….
कैसे चलेगी नई व्यवस्था 1+7 मॉडल (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 योजना को लागू करने के लिए त्रि-स्तरीय मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है:-
- राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी- ‘मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड’ का गठन 3 जुलाई 2025 को कंपनी एक्ट में पंजीयन के साथ हो गया है। मुख्यमंत्री इसके अध्यक्ष होंगे, जबकि परिवहन मंत्री और मुख्य सचिव उपाध्यक्ष होंगे।
- 7 सहायक कंपनियां- प्रदेश के सात बड़े संभागों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, रीवा और ग्वालियर में क्षेत्रीय सहायक कंपनियां बनाई गई हैं। ये कंपनियां पहले से चल रही सिटी बस कंपनियों के शेयर होल्डिंग में बदलाव कर बनाई गई हैं।
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 वर्तमान में मध्यप्रदेश के 20 शहरों में सार्वजनिक परिवहन हेतु SPVs गठित हैं, जिनमें से 16 कार्यरत हैं। अब इन्हें संभागीय कंपनियों में मर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़िए….
PPP मॉडल पर होगा संचालन, सरकार नहीं खरीदेगी बसें (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि सरकार खुद बसें खरीदकर संचालन नहीं कराएगी। इसके बजाय पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बसें चलाई जाएंगी। बस ऑपरेटर कंपनियां बनाकर पूरे प्रदेश में संचालन होगा।
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 निजी बस संचालकों को पारदर्शी डिजिटल आईटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से नियंत्रित किया जाएगा। पूरे बस संचालन को आईटी आधारित प्रणाली से मॉनिटर किया जाएगा। जीपीएस के जरिए लाइव मॉनिटरिंग के लिए प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनेगा।
यह भी पढ़िए….
पहले चरण में इंदौर से शुरुआत, 5000+ बसें चलाने का लक्ष्य (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। बसों का संचालन सबसे पहले इंदौर संभाग से शुरू होगा। इंदौर शहर में जुलाई से पीएम ई-बस सेवा के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसें भी सड़कों पर उतरेंगी। इंदौर क्षेत्र के तहत संभाग के सभी जिलों और अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस को शामिल किया जाएगा।
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 योजना के तहत पहले चरण में प्रमुख रूट और जरूरतमंद इलाकों में बस सेवा शुरू होगी, फिर धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। अनुमान है कि इस योजना से 5000 से ज्यादा बसें सड़कों पर आएंगी।
यह भी पढ़िए….
ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष फोकस (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर प्रदेश के सभी जनजातीय क्षेत्रों में सुगम यात्री परिवहन के लिए सरकार हर जरूरी प्रयास करेगी। योजना का मकसद गांव-गांव तक सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक बस सेवा पहुंचाना है। शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के लिए लग्जरी बस सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, मुफ्त यात्रा की तैयारी (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 राज्य सरकार रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की बहनों को राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कराने की योजना तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के तहत महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। महिला सुरक्षा और ग्रामीण नेटवर्क विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़िए….
प्राइवेट बस माफिया पर लगेगी लगाम (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 प्रदेश में त्योहारों और विशेष अवसरों पर प्राइवेट बस संचालक मनमाने तरीके से किराया बढ़ा देते हैं। ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ को प्राइवेट बस माफिया के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे यात्रियों को तय किराए पर नियमित और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।
दो चरणों में लागू होगी योजना (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 सचिव परिवहन मनीष सिंह ने बताया कि योजना को धरातल पर लाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। यह दो चरणों में लागू होगी। इसके लिए 7 क्षेत्र बनाए गए हैं: इंदौर, उज्जैन, भोपाल-नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, ग्वालियर-चंबल और रीवा-शहडोल। प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक बस डिपो, बस स्टैंड और बस स्टॉप PPP मॉडल पर विकसित किए जाएंगे।
यह भी पढ़िए….
• होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई लॉन्च, 102 किलोमीटर की रेंज, जानिए पूरे फीचर्स
क्या बदलेगा आम आदमी के लिए? (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 जानिए क्या बदलेगा आम आदमी के लिए:-
- सुरक्षित सफर- जीपीएस मॉनिटरिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और सरकारी निगरानी से यात्रा ज्यादा सुरक्षित होगी।
- सुलभ कनेक्टिविटी- गांव से शहर और एक जिले से दूसरे जिले तक बसें नियमित अंतराल पर मिलेंगी। ग्रामीण मार्गों का सर्वे कर फ्रीक्वेंसी तय की जाएगी।
- किफायती किराया- सरकारी नियंत्रण से मनमाने किराए पर रोक लगेगी। सस्ती दरों पर परिवहन उपलब्ध होगा।
- आधुनिक सुविधाएं- लग्जरी बसें, ई-बसें और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
निष्कर्ष (Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026)- सार्वजनिक परिवहन में नए युग की शुरुआत ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार देने वाली है। 22 साल बाद सरकारी बसों की वापसी, 101 करोड़ की पूंजी, PPP मॉडल और डिजिटल मॉनिटरिंग से यह योजना प्रदेश के हर नागरिक के लिए सफर को आसान बनाएगी।
यह भी पढ़िए….
Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva MP-2026 मुख्यमंत्री डॉ॰ मोहन यादव के निर्देश हैं कि योजना जल्द फील्ड में दिखनी चाहिए। इंदौर से शुरू होकर यह सेवा पूरे प्रदेश में विस्तार लेगी।
गांव, आदिवासी अंचल और शहरों को जोड़ने वाली यह बस सेवा न सिर्फ आवाजाही आसान करेगी, बल्कि रोजगार और विकास के नए रास्ते भी खोलेगी। अब इंतजार है तो सिर्फ हरी झंडी का, जिसके बाद मध्यप्रदेश की सड़कें ‘सुगम परिवहन’ की गवाह बनेंगी।
