Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने और ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए 9 मानक (स्टैंडर्ड) साइज निर्धारित किए हैं, अब खाद्य तेलों की पैकेजिंग को लेकर मनमानी नहीं चलेगी
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 खाने का तेल खरीदते समय 650 ग्राम, 850 ML, 910 ग्राम जैसे अजीबोगरीब पैकेट देखकर भ्रमित होने वाले दिन अब खत्म। केंद्र सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों की ‘चालबाजी’ पर लगाम लगाते हुए नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SoP) लागू कर दी है।
उपभोक्ता मामलों के विभाग ने 6 जून को जारी निर्देश में कहा है कि अब सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी, पाम और अन्य खाद्य तेल केवल 9 निर्धारित पैक साइज में ही बेचे जा सकेंगे।
यह भी पढ़िए….
क्या है नया नियम? 200 ML से 20 लीटर तक सिर्फ 9 साइज (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
- Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 संशोधित SoP के तहत खाद्य तेल अब केवल 9 तय पैक साइज में उपलब्ध होगा। अनुमत मानक पैक आकार इस प्रकार हैं:-
- 200 मिली/ग्राम।
- 500 मिली/ग्राम।
- 1 लीटर/किलोग्राम।
- 2 लीटर/किलोग्राम।
- 3 लीटर/किलोग्राम।
- 4 लीटर/किलोग्राम।
- 5 लीटर/किलोग्राम।
- 15 लीटर/किलोग्राम।
- 20 लीटर/किलोग्राम।
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 यह नियम देश में बनने वाले और विदेशों से आयात होने वाले दोनों तरह के खाद्य तेलों पर लागू होगा। कंपनियों, आयातकों और पैकर्स को नए नियम लागू करने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है।
यह भी पढ़िए….
• होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई लॉन्च, 102 किलोमीटर की रेंज, जानिए पूरे फीचर्स
किन तेलों पर लागू होगा नियम? (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 इस फैसले का असर सरसों तेल, सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल, मूंगफली तेल, तिल का तेल, राइस ब्रान ऑयल, कॉटनसीड ऑयल और कॉर्न ऑयल समेत लगभग सभी प्रमुख खाद्य तेलों पर पड़ेगा। इसके अलावा मिश्रित खाद्य तेल (Blended Edible Oil) भी इस नियम के दायरे में आएंगे।
क्यों लिया गया फैसला? ग्राहकों को भ्रमित करने वाली पैकिंग पर रोक (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 पिछले कुछ वर्षों में खाद्य तेल कंपनियों ने कीमतों को नियंत्रित रखने और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए 650 ग्राम, 700 ग्राम, 810 ग्राम, 850 ग्राम और 870 ग्राम जैसे अलग-अलग आकार के पैक बाजार में उतारे थे। इससे उपभोक्ताओं के लिए वास्तविक कीमत समझना मुश्किल हो गया था।
यह भी पढ़िए….
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 सरकार का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को कीमतों की तुलना करने में आसानी होगी और भ्रम खत्म होगा। 850 ML, 910 ML या अन्य असामान्य पैक साइज को धीरे-धीरे समाप्त किया जाएगा।
वॉल्यूम के साथ वजन लिखना अनिवार्य (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 नई व्यवस्था के तहत यदि तेल की मात्रा लीटर या मिलीलीटर में लिखी जाती है तो उसके साथ बराबर का वजन भी पैकेट पर अंकित करना होगा। यह जरूरत ‘लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) रूल्स, 2011’ के अनुसार पूरी की जाएगी।
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 उदाहरण के लिए 1 लीटर सरसों तेल के पैक पर उसका वजन लगभग 910 ग्राम भी लिखना होगा। इससे ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड के उत्पादों की तुलना करने और खरीदारी के बारे में बेहतर फैसले लेने में आसानी होगी।
यह भी पढ़िए….
किसे मिलेगी छूट? छोटे पाउच चलते रहेंगे (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 गरीब और मध्यम वर्ग की सहूलियत के लिए सरकार ने 200 ML या 200 ग्राम से छोटे पैकेटों को इस नियम से बाहर रखा है। साथ ही, बहुत कम बिकने वाले अन्य मामूली तेलों को भी इसमें छूट दी गई है। 6da4
3 महीने का ट्रांजिशन पीरियड, कंपनियों को बदलनी होगी पैकेजिंग (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 सरकार ने तेल बनाने वाली, पैक करने वाली और विदेशों से मंगाने वाली कंपनियों को इन नए नियमों को अपनाने के लिए 3 महीने का समय दिया है। इस अवधि के भीतर सभी कंपनियों को अपने उत्पादों को निर्धारित पैक साइज में उपलब्ध कराना होगा। जो कंपनियां इसे आज से ही लागू करना चाहती हैं, वे तुरंत कर सकती हैं।
यह भी पढ़िए….
पहले भी था नियम, 2021 में हटाया था (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 उपभोक्ता मामलों का विभाग पहले ही ‘लीगल मेट्रोलॉजी फ्रेमवर्क’ के तहत खाद्य तेलों के लिए मानक पैक साइज तय कर चुका था। लेकिन 2021 में संशोधन कर पैकर्स को 50 ग्राम/मिलीलीटर और 100 ग्राम/मिलीलीटर से अधिक की किसी भी मात्रा में पैक करने की अनुमति दे दी गई थी। अब फिर से 29 दिसंबर 2023 की SoP में बदलाव कर 9 साइज तय किए गए हैं।
उद्योग ने भी की थी मांग (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 इंडियन वेजिटेबल्स ऑयल प्रॉड्यूसर्स एसोसिएशन (आईवीपीए) ने मंत्रालय को भेजी गई अपनी सिफारिश में अनुरोध किया था कि स्टैंडर्ड पैक साइज को बहाल करना उपभोक्ता तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
यह भी पढ़िए….
ग्राहकों को क्या फायदा मिलेगा? (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 ग्राहकों को मिलेगा फायदा:-
- कीमत तुलना आसान- अब 1 लीटर वाले सभी ब्रांड के पैक एक जैसे होंगे। 850 ML और 1 लीटर के बीच तुलना का झंझट खत्म।
- भ्रम की स्थिति खत्म- 910 ग्राम को 1 किलो समझकर खरीदने की गलती नहीं होगी।
- पारदर्शिता- वजन और वॉल्यूम दोनों लिखने से असली मात्रा पता चलेगी।
- एक देश, एक पैकेट साइज- हर ब्रांड का पैकिंग साइज एक जैसा होगा।
व्यापारियों का क्या कहना? (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 प्रयागराज के खुदरा व्यापारियों का मानना है कि इससे बाजार में एकरूपता आएगी और उपभोक्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति कम होगी।
निष्कर्ष (Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026)– मनमर्जी पर लगाम, उपभोक्ता हित सर्वोपरि सरकार के इस फैसले से खाद्य तेल बाजार में पारदर्शिता आएगी। 650 ML, 850 ML, 910 ML वाले पैकेट धीरे-धीरे बाजार से गायब हो जाएंगे। कंपनियां अब कीमत कम दिखाने के लिए पैक साइज छोटा नहीं कर पाएंगी।
यह भी पढ़िए….
Changes To Edible Iil Packaging Rules-2026 आगामी 3 महीने बाद जब नया नियम पूरी तरह लागू होगा, तो ग्राहक बिना कैलकुलेटर लगाए आसानी से तय कर पाएंगे कि कौन सा ब्रांड सस्ता है। देश में बनने वाले और आयात होने वाले सभी तेलों पर एक जैसा नियम लागू होने से ‘एक देश, एक पैकेट साइज’ की परिकल्पना साकार होगी।
