PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 उज्जैन में अगस्त से 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 12 रूट निर्धारित किए गए हैं
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 धार्मिक पर्यटन नगरी उज्जैन में सार्वजनिक परिवहन का चेहरा बदलने वाला है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत शहर को 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। ये बसें अगस्त 2026 से सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। नगर निगम ने इनके संचालन के लिए 12 प्रमुख रूट भी तय कर लिए हैं।
इस पहल से न केवल शहर के भीतर आवागमन आसान होगा, बल्कि आसपास के धार्मिक स्थलों और शहरों तक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
यह भी पढ़िए….
100 बसों का 12 रूटों पर होगा संचालन (PM e-Bus Seva Yojana MP-2026)
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 परिवहन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, उज्जैन को 100 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इनमें 30 मिडी और 70 मिनी बसें शामिल हैं। मिडी बसों में 26 यात्री और मिनी बसों में 21 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे।
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 नगर निगम ने शहर की जरूरत और ट्रैफिक के हिसाब से 12 रूट चिह्नित किए हैं। इनमें महाकाल मंदिर, हरसिद्धि, काल भैरव, चिंतामन गणेश, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, इंदौर रोड, देवास रोड, आगर रोड और मक्सी रोड जैसे व्यस्त मार्ग शामिल हैं। ऑफिस टाइम और ट्रेनों के आगमन के हिसाब से बसों की फ्रीक्वेंसी तय की जाएगी। उदाहरण के लिए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के समय ज्यादा बसें तैनात रहेंगी।
यह भी पढ़िए….
10 करोड़ से बनेगा हाईटेक ई-बस डिपो, एक साथ 100 बसें होंगी पार्क (PM e-Bus Seva Yojana MP-2026)
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 मक्सी रोड स्थित पुराने सिटी बस डिपो को अब ई-बस डिपो के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए 10.75 करोड़ की योजना बनाई है। 21,762 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाले इस डिपो में 7 मीटर लंबी 70 बसें और 9 मीटर लंबी 30 बसें एक साथ पार्क हो सकेंगी।
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 डिपो में पार्किंग के अलावा वर्कशॉप सेंटर, शेड, वॉशिंग एरिया और प्रशासनिक कार्यालय रहेंगे। बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनेंगे। इसके लिए 2.86 करोड़ रुपए का अलग से टेंडर जारी होगा। दो कंपनियों ने डिपो निर्माण में रुचि दिखाई है। तकनीकी जांच के बाद एक कंपनी की निविदा शेष है जिसे निविदा समिति को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही अगले वर्ष निर्माण शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़िए….
पीपीपी मॉडल पर संचालन, केंद्र देगा प्रति KM 22 रुपये अनुदान (PM e-Bus Seva Yojana MP-2026)
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 यह सभी 100 बसें सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर संचालित होंगी। केंद्र सरकार 12 वर्षों तक प्रति किलोमीटर 22 रुपये की अनुदान राशि देगी, जिससे ऑपरेटर की लागत का बड़ा हिस्सा कवर होगा। इसके साथ ही बस डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र से 10 करोड़ की वित्तीय सहायता भी मिलेगी।
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 बसों का संचालन ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (GCC) मॉडल पर होगा, जिसमें ऑपरेटर को प्रति किलोमीटर 60 रुपये तक भुगतान किया जा सकता है। यात्री किराया नगर निगम द्वारा तय किया जाएगा। सोशल मीडिया पर 2 रुपये प्रति किलोमीटर किराए की चर्चा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक किराया नगर निगम के मूल्यांकन के बाद ही तय होगा। हां, यह डीजल बसों से सस्ता जरूर होगा।
यह भी पढ़िए….
• कोमाकी XR7 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 322 किलोमीटर चलेगी, जानिए प्राइज ओर अन्य फीचर्स
प्रदेश के 6 शहरों को मिलेंगी 552 ई-बसें, उज्जैन को 100 का कोटा (PM e-Bus Seva Yojana MP-2026)
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत मध्यप्रदेश के 6 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर में कुल 552 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसमें इंदौर को 150, भोपाल को 100, जबलपुर को 100, उज्जैन को 100, ग्वालियर को 70 और सागर को 32 बसें मिलेंगी।
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 बाद में इस योजना का विस्तार 8 नगर निगमों तक किया गया, जिसमें देवास और सतना को भी जोड़ा गया। संशोधित आवंटन में इंदौर को 270, भोपाल को 195, ग्वालियर को 100, जबलपुर को 200, उज्जैन को 100, सागर को 32, देवास को 55 और सतना को 20 ई-बसें दी जाएंगी। यानी कुल 972 बसें प्रदेश को मिलेंगी।
यह भी पढ़िए….
कैबिनेट ने फरवरी 2024 में दी थी मंजूरी, अगस्त 2026 से उम्मीद (PM e-Bus Seva Yojana MP-2026)
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 मध्य प्रदेश कैबिनेट ने फरवरी 2024 में इस योजना को मंजूरी दी थी। मार्च 2025 तक इन बसों के संचालन की उम्मीद थी, लेकिन आपूर्तिकर्ताओं की सीमित क्षमता और वित्तीय शर्तों की जटिलताओं के कारण डिलीवरी में देर हुई। अब संभावना है कि अगस्त 2026 से उज्जैन में इन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल चार्जिंग स्टेशन और डिपो के निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं।
यह भी पढ़िए….
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, इंटरसिटी रूट भी शामिल (PM e-Bus Seva Yojana MP-2026)
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 ये बसें न केवल शहर के भीतर, बल्कि आसपास के धार्मिक स्थलों और शहरों तक भी चलेंगी। इंदौर से उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, धार-मांडू और महेश्वर के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। भोपाल से उज्जैन रूट के लिए 6 बसें प्रस्तावित हैं।
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 उज्जैन में महाशिवरात्रि पर पहले ही एक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल किया जा चुका है। यह बस श्रद्धालुओं के लिए तीन दिन तक निशुल्क चलाई गई थी। केंद्र सरकार की पीएम-ई बस सेवा योजना के तहत ही उज्जैन के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसें मंजूर की गई हैं।
यह भी पढ़िए….
• एमपी में अब घर बैठे होगी E-FIR, चोरी-सायबर फ्रॉड की शिकायत पर तुरंत एक्शन, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रदूषण कम होगा, ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा (PM e-Bus Seva Yojana MP-2026)
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 इस योजना का उद्देश्य न केवल शहरों में प्रदूषण को कम करना है, बल्कि सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल बनाना भी है। डीजल बसों के मुकाबले इलेक्ट्रिक बसों से कार्बन उत्सर्जन जीरो होगा। इससे महाकाल की नगरी की आबोहवा सुधरेगी।
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 हर शहर के लिए कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार किया जा रहा है। यह अगले 20 साल की आबादी को देखते हुए किया जाएगा। इसके लिए हर शहर में सड़क, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अलग-अलग एरिया में सर्वे किया जा रहा है। ई-बसों का रूट इसी सिस्टम से तय किया जाएगा।
यह भी पढ़िए….
• होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई लॉन्च, 102 किलोमीटर की रेंज, जानिए पूरे फीचर्स
महापौर बोले- ट्रांसपोर्ट सिस्टम होगा वर्ल्ड क्लास (PM e-Bus Seva Yojana MP-2026)
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि 100 ई-बसें मिलने से शहर का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम वर्ल्ड क्लास हो जाएगा। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिलेगी। लोडिंग वाहनों में जोखिम भरा सफर करने की मजबूरी खत्म होगी।
बदल जाएगी महाकाल नगरी की तस्वीर (PM e-Bus Seva Yojana MP-2026)
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 अगस्त 2026 से 100 इलेक्ट्रिक बसें शुरू होने के बाद उज्जैन में आवागमन की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। 12 रूटों पर चलने वाली ये बसें शहर के कोने-कोने को जोड़ेंगी। 10 करोड़ के हाईटेक डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से संचालन सुगम होगा। प्रदूषण घटेगा, किराया कम होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़िए….
PM e-Bus Seva Yojana MP-2026 फिलहाल निगम प्रशासन रूट फाइनल कर लिए है, स्टॉपेज तय करने और किराया संरचना पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि श्रावण मास से पहले शहरवासियों को इस सौगात का लाभ मिलने लगेगा।
