Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूली विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) के शत-प्रतिशत निर्माण के लिए 1 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 भारत सरकार के निर्देश पर मध्यप्रदेश में हर विद्यार्थी को डिजिटल पहचान देने का महाअभियान तेज हो गया है। प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदानित विद्यालयों में 30 जून 2026 तक हर शनिवार “मेगा अपार दिवस” का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के 1 करोड़ 39 लाख 38 हजार स्कूली विद्यार्थियों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री यानी APAAR ID बनाई जाएगी।
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि अब तक 93 लाख 97 हजार विद्यार्थियों की अपार आईडी का निर्माण हो चुका है। शेष 44 लाख 47 हजार विद्यार्थियों की अपार आईडी का निर्माण आगामी 30 जून तक पूरा किया जाना है। भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों की APAAR-ID का शत-प्रतिशत निर्माण 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जाना है।
यह भी पढ़िए….
• एमपी में अब घर बैठे होगी E-FIR, चोरी-सायबर फ्रॉड की शिकायत पर तुरंत एक्शन, जानिए पूरी प्रोसेस
क्या है APAAR ID और क्यों है जरूरी? (Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026)
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 अपार आईडी (APAAR ID) का पूरा नाम ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्टर है। यह 12 अंकों का एक यूनिक कोड होता है जो विद्यार्थियों के आधार नंबर से लिंक रहेगा। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई “एक देश, एक छात्र आईडी” पहल है।
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 इसका उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, सह-पाठ्यचर्या उपलब्धियों को ट्रैक करना और रिकॉर्ड-कीपिंग में सुधार करना है। APAAR ID में छात्र की पूरी एकेडमिक जर्नी डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगी। मार्कशीट, सर्टिफिकेट, खेल, ओलंपियाड, स्किल ट्रेनिंग का रिकॉर्ड एक ही जगह डिजिलॉकर में उपलब्ध होगा। स्कूल बदलने, एडमिशन या परीक्षा में बार-बार दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह भी पढ़िए….
हर शनिवार मनेगा मेगा अपार दिवस, 6 जून को हुआ पहला आयोजन (Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026)
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 प्रदेश की सभी स्कूलों में “मेगा अपार दिवस” का 30 जून तक आयोजन किया जाएगा। यह प्रत्येक शनिवार को होगा। इसी कड़ी में आज 6 जून को स्कूलों में पहले अपार दिवस का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों ने अपना अपार पंजीयन कराया।
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 खंडवा, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत सभी जिलों में शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि 30 जून तक शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाना अनिवार्य है। स्कूल फाइनलाइजेशन के बाद ही अपार आईडी बनेगी। निजी स्कूलों पर विशेष नजर रखी जा रही है और जन-जागरूकता के लिए सोशल मीडिया अभियान भी तेज किया गया है।
यह भी पढ़िए….
44.47 लाख बच्चों की ID बाकी, खंडवा में 75 हजार छात्र बिना अपार के (Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026)
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के लगभग 1.38 करोड़ विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें से 93.97 लाख की अपार आईडी बन चुकी है। शेष 44.47 लाख की आईडी 30 जून तक तैयार किया जाना है।
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 अकेले खंडवा जिले में ही 75 हजार छात्रों के पास अपार आईडी नहीं है। स्कूलों में छात्रों की अपार आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बिना APAAR ID के आने वाले सत्र से परीक्षाओं और एडमिशन में दिक्कत आ सकती है। 31 जनवरी 2026 तक 100% छात्रों की APAAR ID बनाना अनिवार्य किया गया था, लेकिन अब अंतिम डेडलाइन 30 जून 2026 तय की गई है।
ऐसे बनेगी अपार आईडी, अभिभावक की सहमति जरूरी (Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026)
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 छात्र अपार आईडी के लिए दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:-
- स्कूल के माध्यम से- कक्षा शिक्षक UDISE+ पोर्टल पर छात्र का डेटा वेरिफाई करेंगे। नाबालिग छात्रों के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य है। सहमति पत्र भरने के बाद स्कूल आधार वेरिफिकेशन कराएगा।
- ऑनलाइन- अभिभावक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) की आधिकारिक वेबसाइट http://abc.gov.in या http://apaar.education.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। सफल वेरिफिकेशन के बाद आईडी डिजिलॉकर से लिंक हो जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज- छात्र का UDISE+कोड, नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर माता-पिता का नाम और मोबाइल नंबर समग्र ID
यह भी पढ़िए….
कक्षा 9-12 के लिए 31 मई थी डेडलाइन, अब 30 जून अंतिम मौका (Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026)
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का अपार आईडी 31 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया था। वहीं कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों का आईडी निर्माण 30 जून 2026 तक हर हाल में पूरा करना होगा।
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 सभी सरकारी, अनुदानित एवं निजी विद्यालयों को पहले “स्टूडेंट प्रोग्रेशन” और “स्कूल फाइनलाइजेशन” की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही अपार आईडी का निर्माण संभव होगा। विभाग ने इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया है।
यह भी पढ़िए….
• कोमाकी XR7 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 322 किलोमीटर चलेगी, जानिए प्राइज ओर अन्य फीचर्स
आधार अपडेट अभियान भी साथ-साथ, DBT लाभ के लिए जरूरी (Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026)
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से ‘विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ था। इसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ही आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह अभियान 15 मई 2026 तक चला।
यह भी पढ़िए….
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 प्रशासन की कोशिश है कि कोई भी छात्र बायोमेट्रिक अपडेट या आधार संबंधी सुधार से वंचित न रहे। शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि आधार संख्या लिंक न होने की स्थिति में विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) पर आधारित विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं जैसे पोशाक, छात्रवृत्ति और साइकिल राशि का लाभ मिलना पूरी तरह बंद हो जाएगा।
2026-27 से अनिवार्य होगी APAAR ID, इस साल मिली छूट (Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026)
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 9वीं से 12वीं नामांकन प्रक्रिया और आवेदन में अपार आईडी की अनिवार्यता इस सत्र के लिए समाप्त कर दी है। बोर्ड ने आदेश जारी कर कहा है कि शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के आवेदन-पत्र भरने के लिए अपार आईडी को वैकल्पिक किया जाता है।
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 लेकिन आगामी सत्र 2026-27 से यह व्यवस्था अनिवार्य होगी। यानी अगले साल बिना APAAR ID के एडमिशन और परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।
यह भी पढ़िए….
30 जून तक बनवा लें डिजिटल पहचान (Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026)
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 मध्यप्रदेश में हर विद्यार्थी की डिजिटल पहचान बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। 93.97 लाख बच्चों की ID बन चुकी है, 44.47 लाख बाकी हैं। हर शनिवार मेगा अपार दिवस पर स्कूलों में विशेष शिविर लग रहे हैं।
अभिभावकों से की अपील (Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026)
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 अभिभावकों से अपील है कि 30 जून 2026 से पहले अपने बच्चों की APAAR ID जरूर बनवा लें। यह लाइफटाइम डिजिटल पहचान होगी। आधार से लिंक होने के कारण छात्रवृत्ति, स्कीम का लाभ सीधे खाते में आएगा। एक बार ID बनने के बाद पूरे देश में कहीं भी एडमिशन और ट्रांसफर आसान हो जाएगा।
यह भी पढ़िए….
• होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई लॉन्च, 102 किलोमीटर की रेंज, जानिए पूरे फीचर्स
Mega Apaar ID Divas Abhiyan MP-2026 शिक्षा विभाग ने सभी DEO, BEO और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें और साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भेजें। भारत सरकार 30 जून 2026 तक सभी राज्यों में 100% APAAR ID कवरेज चाहती है।
