Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 मध्यप्रदेश सरकार ने 17 सितंबर 2026 से स्वामित्व योजना-2026 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 50 लाख निजी संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री का महाअभियान शुरू किया है
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 भोपाल- मध्यप्रदेश सरकार ने ग्रामीण आबादी में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। प्रदेश में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के तहत करीब 50 लाख परिवारों की जमीन और मकान की रजिस्ट्री बिल्कुल फ्री की जाएगी। इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की।
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 इसके साथ ही मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जो स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को निःशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा दे रहा है।
यह भी पढ़िए….
• बाबा महाकाल की भस्म आरती अब 3D में, भक्ति के साथ तकनीक का अनूठा संगम, जानिए पूरी जानकारी
क्या है स्वामित्व योजना? (Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026)
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 स्वामित्व योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2020 में की थी। योजना का उद्देश्य है गांवों की आबादी वाले इलाकों में रहने वाले परिवारों की संपत्ति का पक्का रिकॉर्ड तैयार करना।
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 दरअसल, गांव में कई परिवार पीढ़ियों से अपनी जमीन और मकान पर रह रहे हैं, लेकिन उनके पास उसका कोई कानूनी और रजिस्टर्ड दस्तावेज नहीं है। इस कारण उन्हें बैंक से लोन लेने, मकान बेचने या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आती है।
यह भी पढ़िए….
स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन से गांवों की मैपिंग की गई (Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026)
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन से गांवों की मैपिंग की गई, हर घर की नपाई की गई और उसका अधिकार अभिलेख (Property Card) तैयार किया गया। अब इसी अधिकार अभिलेख का सरकारी रजिस्ट्री कार्यालय में मुफ्त पंजीयन किया जा रहा है।
50 लाख परिवारों को कैसे मिलेगा फायदा? (Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026)
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 राजस्व विभाग के अनुसार प्रदेश के 41,568 गांवों में अब तक कुल 68.11 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं। इसमें से 48.32 लाख निजी मकान और जमीन के हैं, जबकि 19.79 लाख सरकारी और संस्थागत संपत्तियों के हैं।
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 पहले चरण में सरकार 48 से 50 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री फ्री में करेगी। अकेले भोपाल जिले में ही 42,195 हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा, जबकि छिंदवाड़ा, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर जैसे बड़े जिलों में लाखों परिवारों को फायदा होगा।
यह भी पढ़िए….
इस योजना में जो भी खर्च आएगा वो सरकार खुद वहन करेगी (Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026)
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि हितग्राही को एक रुपया भी नहीं देना होगा। सामान्य तौर पर जमीन की रजिस्ट्री पर 3 से 12% तक स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस लगती है। इस हिसाब से सरकार पर करीब 3800 से 4000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा, जिसे राज्य सरकार खुद वहन करेगी।
फ्री रजिस्ट्री से क्या-क्या लाभ होंगे? (Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026)
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 सरकार का दावा है कि फ्री रजिस्ट्री के बाद ग्रामीण परिवारों को कई बड़े फायदे होंगे:-
- मालिकाना हक पक्का होगा- रजिस्ट्री के बाद जमीन का मालिकाना हक सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। इससे भविष्य में जमीन विवाद कम होंगे।
- बैंक लोन मिलेगा- पक्की रजिस्ट्री होने से किसान और ग्रामीण परिवार उसी जमीन पर बैंक से होम लोन, बिजनेस लोन और कृषि लोन ले सकेंगे।
- संपत्ति की कीमत बढ़ेगी- रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी की बाजार में कीमत ज्यादा होती है, उसे बेचना और खरीदना आसान होगा।
- सरकारी योजनाओं का लाभ- प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए पक्के दस्तावेज जरूरी होते हैं, जो अब आसानी से मिल जाएंगे।
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाया है। इसके लिए लोगों को रजिस्ट्री ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
यह भी पढ़िए….
संपदा 2.0 पोर्टल के जरिए रजिस्ट्री की जाएगी। गांव-गांव में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। पटवारी और राजस्व अमला मौके पर ही दस्तावेज तैयार करेगा। वीडियो केवाईसी के माध्यम से वेरिफिकेशन होगा और रजिस्ट्री के बाद दस्तावेज सीधे हितग्राही के व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा।
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि अभियान को एक महीने में पूरा किया जाए और इसके लिए हर जिले में नोडल अधिकारी, जोनल अधिकारी और सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएं।
पटवारियों का विरोध भी शुरू (Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026)
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 जहां सरकार इस योजना को ऐतिहासिक बता रही है, वहीं पटवारी संघ ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। पटवारियों का कहना है कि संपदा 2.0 पोर्टल पर उनसे पहला पक्ष (निष्पादक) बनकर डीड तैयार करवाई जा रही है।
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 पटवारियों को डर है कि भविष्य में अगर जमीन के मालिकाना हक को लेकर कोई कोर्ट केस या विवाद होता है, तो सीधी कानूनी जिम्मेदारी पटवारियों पर आ जाएगी। इस मुद्दे को लेकर कई जिलों में पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया है। मामला कैबिनेट बैठक में भी उठा, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पटवारियों से संवाद कर उनकी शंकाओं को दूर करें। सरकार ने साफ किया है कि यह शासकीय प्रक्रिया है, इसमें पटवारियों को डरने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़िए….
सेवा संकल्प अभियान से जोड़ा गया (Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026)
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 इस फ्री रजिस्ट्री अभियान को सेवा संकल्प अभियान 2026 से जोड़ा गया है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश भर में जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इंदौर के शुभारंभ कार्यक्रम में सरकार की अन्य योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
रजस्व मंत्री ने कहा कि हर ग्रामीण के पास उनकी संपत्ति का पक्का हक हो (Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026)
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर ग्रामीण के पास उसकी संपत्ति का पक्का हक हो। मध्यप्रदेश ने उस सपने को सबसे पहले जमीन पर उतारा है।
यह भी पढ़िए….
• मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात, 7500 मेधावी छात्रों को मिलेगी फ्री ई-स्कूटी, जानिए
Mukhya Mantri Swamitva Yojana MP-2026 अगर आप भी ग्रामीण क्षेत्र में आबादी की जमीन पर रहते हैं और आपका स्वामित्व कार्ड बन गया है, तो अपने पटवारी या ग्राम पंचायत से संपर्क करें। इस अभियान में आपका नाम है तो आपकी रजिस्ट्री फ्री में हो जाएगी। यह खबर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों तक शेयर करें ताकि कोई पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे।
