PM Cares For Children Yojana-2026 पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन्स स्कीम उन बच्चों की सहायता के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी पहल है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावकों को खो दिया है
PM Cares For Children Yojana-2026 आर्थिक रूप से कमजोर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार की “पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के लाभार्थियों, SC और OBC के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना” नई उम्मीद बनकर आई है। इस योजना के तहत ओबीसी वर्ग के छात्रों को UPSC, SSC, बैंकिंग, NEET, JEE, CAT और CLAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है।
2024-25 से इस योजना में पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के लाभार्थियों को भी शामिल किया गया है और उनके लिए जाति व आय की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
यह भी पढ़िए….
क्या है योजना का उद्देश्य? (PM Cares For Children Yojana-2026)
PM Cares For Children Yojana-2026 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़े वर्गों और पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के लाभार्थियों को अच्छी गुणवत्ता की कोचिंग प्रदान करना है। ताकि वे सार्वजनिक/निजी क्षेत्र में उपयुक्त नौकरियां प्राप्त करने और प्रतिष्ठित तकनीकी व व्यावसायिक उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकें।
PM Cares For Children Yojana-2026 मंत्रालय ने बताया कि यह योजना केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, इसलिए इसमें राज्यवार या जिलावार निधि आवंटित नहीं की जाती। डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (DAF) द्वारा देशभर के 19 सूचीबद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्थापित डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्रों (DACE) के माध्यम से इसे कार्यान्वित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय भी इसमें शामिल हैं।
यह भी पढ़िए….
सालाना 3,500 छात्रों का चयन, 30% सीटें OBC के लिए आरक्षित (PM Cares For Children Yojana-2026)
PM Cares For Children Yojana-2026 इस योजना के तहत सालाना कुल 3,500 छात्रों का चयन किया जाएगा। इनमें से 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) छात्रों के लिए और 30 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) छात्रों के लिए आरक्षित हैं। प्रत्येक श्रेणी में कुल सीट में से 30 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगी। यदि किसी श्रेणी में पर्याप्त महिला आवेदक नहीं हैं, तो शेष सीट उसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों द्वारा भरी जाएंगी।
PM Cares For Children Yojana-2026 पीएम केयर्स लाभार्थियों के मामले में, योजना के तहत प्रवेश पाने वाले छात्रों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी। उनके लिए आय और जाति संबंधी नियम हटा दिए गए हैं।
यह भी पढ़िए….
कौन है पात्र? OBC के लिए 8 लाख आय सीमा (PM Cares For Children Yojana-2026)
PM Cares For Children Yojana-2026 जानिए कौन है पात्र OBC के लिए 8 लाख आय सीमा:-
- आय सीमा- OBC वर्ग के छात्र जिनकी कुल पारिवारिक आय सभी स्रोतों से प्रति वर्ष 8.00 लाख रुपये या उससे कम है, वे पात्र होंगे। पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के लाभार्थियों पर कोई आय या जाति प्रतिबंध नहीं है।
- शैक्षणिक योग्यता- आवेदकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए अपनी पिछली बोर्ड परीक्षाओं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए।
- आधार अनिवार्य- छात्रों के पास एक वैध आधार संख्या होनी चाहिए।
- एक छात्र दो बार ही ले सकता है लाभ- छात्र इस योजना के तहत दो बार से अधिक लाभ नहीं उठा सकते।
किन परीक्षाओं की मिलेगी कोचिंग? PM Cares For Children Yojana-2026
PM Cares For Children Yojana-2026 योजना के अंतर्गत छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग मिलेगी। इसमें शामिल हैं:-
- सिविल सेवा- UPSC, राज्य लोक सेवा आयोग
कर्मचारी चयन- SSC, बैंकिंग, रेलवे, NDA/CDS - प्रवेश परीक्षाएं- इंजीनियरिंग (IIT-JEE), मेडिकल (NEET), प्रबंधन (CAT), कानून (CLAT)
- अंतरराष्ट्रीय अध्ययन- मानकीकृत परीक्षाओं के लिए कोचिंग की सुविधा
यह भी पढ़िए….
• कोमाकी XR7 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 322 किलोमीटर चलेगी, जानिए प्राइज ओर अन्य फीचर्स
PM Cares For Children Yojana-2026 इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने फिजिक्स वाला फाउंडेशन (PW Foundation) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत 15,000 इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली डिजिटल कोचिंग तक निःशुल्क पहुंच प्रदान की जाएगी। इसमें लाइव और रिकॉर्डेड व्याख्यान, टेस्ट सीरीज, मेंटरशिप, काउंसलिंग और अध्ययन सामग्री शामिल होगी।
20,000 से 75,000 तक फीस + 4,000 मासिक वजीफा (PM Cares For Children Yojana-2026)
PM Cares For Children Yojana-2026 सरकार छात्रों की कोचिंग फीस पूरी तरह से वहन करेगी, जो पाठ्यक्रम के आधार पर 20,000 रुपये से 75,000 रुपये तक होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों को उनके खर्चों में सहायता के लिए 12 महीने तक 4,000 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा।
PM Cares For Children Yojana-2026 दिव्यांग छात्रों के लिए 2,000 रुपये अतिरिक्त मासिक सहायता दी जाती है। बाहरी छात्रों को 6,000 रुपये और स्थानीय छात्रों को 3,000 रुपये प्रति माह वजीफा मिलता है।
यह भी पढ़िए….
• होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई लॉन्च, 102 किलोमीटर की रेंज, जानिए पूरे फीचर्स
कैसे करें आवेदन? (PM Cares For Children Yojana-2026)
PM Cares For Children Yojana-2026 जानिए कैसे करना है आवेदन:-
- संबंधित राज्य या केंद्र सरकार की वेबसाइट पर जाएं। योजना की जानकारी http://socialjustice.gov.in पर उपलब्ध है।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन ID बनाएं।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 10वीं-12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
मध्यप्रदेश में भी मिल रहा लाभ (PM Cares For Children Yojana-2026)
PM Cares For Children Yojana-2026 मध्य प्रदेश राज्य में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में बने डॉ. अंबेडकर सेंटर फॉर एक्सीलेंस के माध्यम से यह योजना लागू है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत सभी जिलों के OBC छात्र इसका लाभ ले रहे हैं। भागलपुर में भी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने OBC विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा की घोषणा की है।
यह भी पढ़िए….
योजना में होते रहे हैं बदलाव, 2024-25 से पीएम केयर्स शामिल (PM Cares For Children Yojana-2026)
PM Cares For Children Yojana-2026 मूलतः छठी पंचवर्षीय योजना के दौरान शुरू की गई इस निशुल्क कोचिंग योजना में इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए पिछले कुछ वर्षों में कई संशोधन किए गए हैं। 2023-24 से यह योजना डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन द्वारा डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की तर्ज पर कार्यान्वित की जा रही है।
PM Cares For Children Yojana-2026 पिछले दो वर्ष पहले 20 फरवरी 2024 को सरकार ने योजना को अद्यतन किया और पीएम केयर्स लाभार्थियों को भी इसका लाभ दिया गया। अब जाति के आधार पर किसी को बाहर नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने निःशुल्क कोचिंग का लाभ सभी जातियों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया है।
यह भी पढ़िए….
• एमपी में अब घर बैठे होगी E-FIR, चोरी-सायबर फ्रॉड की शिकायत पर तुरंत एक्शन, जानिए पूरी प्रोसेस
महंगी कोचिंग का बोझ खत्म, सपनों को पंख (PM Cares For Children Yojana-2026)
PM Cares For Children Yojana-2026 महंगी कोचिंग फीस के कारण लाखों प्रतिभाशाली OBC छात्र डॉक्टर, इंजीनियर या IAS बनने का सपना छोड़ देते थे। अब पीएम केयर्स योजना के तहत मिलने वाली फ्री कोचिंग से उनकी राह आसान हो गई है। 75,000 रुपये तक की कोचिंग फीस और 4,000 रुपये मासिक वजीफे से छात्र बिना आर्थिक चिंता के तैयारी कर सकेंगे।
PM Cares For Children Yojana-2026 सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर OBC वर्ग के छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर नौकरी के बाजार में एकीकृत हो सकें। अगर आप भी OBC वर्ग से हैं और परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम है, तो आज ही इस योजना के लिए आवेदन करें और अपने सपनों को नई उड़ान दें।
