1 November 2026 Se Naye Niyam देश में 1 नवंबर 2026 से आम आदमी, कारोबारियों, वाहन चालकों और पेंशनर्स से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं, इन बदलाव से लाभ होगा या हानि जानिए
1 November 2026 Se Naye Niyam नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। इस बार बदलाव सिर्फ गैस सिलेंडर या बैंक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जीएसटी, टेलीकॉम, पेंशन, इनकम टैक्स और फास्टैग तक में नए नियम 1 नवंबर 2026 से लागू हो रहे हैं। अगर आपने इनकी तैयारी नहीं की तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। पूरे देश में लागू होने वाले 10 सबसे बड़े बदलावों की पूरी लिस्ट तैयार की है, जो हर परिवार के लिए जानना जरूरी है।
यह भी पढ़िए….
पहला बदलाव- जीएसटी में 14 बड़े बदलाव – होटल, रेस्टोरेंट और ईवी पर नया नियम (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBIC) ने 27 अक्टूबर को दो बड़े नोटिफिकेशन जारी किए हैं। 1 नवंबर से जीएसटी के नए नियम लागू होंगे। सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट, ट्रेन में खाने की सप्लाई और आउटडोर कैटरिंग में इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की छूट दी है। सबसे बड़ा बदलाव इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को लेकर है।
अब बैटरी से चलने वाले यात्री वाहन, माल वाहन और डिलीवरी सेवाओं पर 5% जीएसटी लगेगा। साथ ही यूज्ड कुकिंग ऑयल और स्क्रैप की बिक्री पर रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म लागू होगा, यानी खरीदने वाले को टैक्स देना होगा। इससे छोटे कारोबारियों और ई-कॉमर्स विक्रेताओं को बड़ी राहत मिलेगी। जीएसटी रिफंड का प्रोसेस भी अब 15 दिन से घटाकर 10 दिन किया जा रहा है।
यह भी पढ़िए….
दूसरा बदलाव- पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की विंडो शुरू (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam केंद्र सरकार के सभी पेंशनरों के लिए 1 नवंबर से जीवन प्रमाण पत्र यानी जीवन प्रमान पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 80 साल से कम उम्र के पेंशनर 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपना प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए यह विंडो 1 अक्टूबर से ही खुली हुई है।
अगर 30 नवंबर तक प्रमाण पत्र जमा नहीं किया तो दिसंबर की पेंशन रोक दी जाएगी। अब फेस ऑथेंटिकेशन, डोरस्टेप सर्विस और बैंक में जाकर भी यह काम किया जा सकता है।
यह भी पढ़िए….
तीसरा बदलाव- ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स के लिए ITR की तारीख बढ़ी (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam जिन लोगों के खातों का ऑडिट होना है, उनके लिए बड़ी राहत है। इनकम टैक्स विभाग ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी है। इसमें कंपनियां, पार्टनरशिप फर्म, LLP और प्रोफेशनल्स शामिल हैं जिनकी सालाना टर्नओवर 1 करोड़ से ज्यादा है या प्रोफेशनल की 50 लाख से ज्यादा है।
सामान्य वेतनभोगी कर्मचारियों की तारीख पहले ही 31 जुलाई को निकल चुकी है, वे 31 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ रिटर्न भर सकते हैं।
यह भी पढ़िए….
चौथा बदलाव- एलपीजी और पीएनजी गैस के दामों में बदलाव की संभावना (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam हर महीने की तरह 1 नवंबर को भी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम तय करेंगी। इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में तीसरे महीने लगातार बढ़ोतरी की आशंका है। घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर के दाम पर सरकार की नजर है, फिलहाल कोई आधिकारिक बढ़ोतरी घोषित नहीं हुई है।
साथ ही सरकार ने MyPNG पोर्टल लॉन्च किया है और एक परिवार में दो कनेक्शन रखने पर रोक तेज कर दी है। पीएनजी में शिफ्ट होने वालों को 30 दिन के अंदर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। बिना OTP के अब गैस डिलीवरी नहीं होगी।
यह भी पढ़िए….
• पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ई-स्कूटर खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, जानिए कैसे करना आवेदन
पांचवा बदलाव- फास्टैग में नया लोकल पास 20 किलोमीटर वालों को फायदा (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए फास्टैग का नया नियम आ रहा है। अभी सालाना फास्टैग पास की कीमत वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 3075 रुपये है, जिसमें 200 टोल क्रॉसिंग मिलती हैं। 1 नवंबर से एक नया लोकल पास शुरू हो रहा है। जो लोग टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, उन्हें इस लोकल पास पर भारी छूट मिलेगी। इससे रोजाना अप-डाउन करने वाले स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़िए….
• लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! मोहन सरकार बढ़ाएगी किस्त, खाते में आएंगे 1500 की जगह 3000 रुपये
छटा बदलाव- मोबाइल पर अब कॉलर का नाम दिखना अनिवार्य फर्जी कॉल पर रोक (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam दूरसंचार विभाग (DoT) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया है कि 1 नवंबर से सभी मोबाइल पर CNAP यानी कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन लागू करना होगा। अब सिर्फ नंबर ही नहीं, बल्कि कॉल करने वाले का नाम भी स्क्रीन पर दिखेगा, जो उसके KYC के अनुसार होगा। इससे फर्जी, स्पैम और साइबर ठगी वाली कॉल पर बड़ी रोक लगेगी। यह नियम जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल सभी पर लागू होगा।
सातवा बदलाव- दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल का विंटर प्लान लागू (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam दिल्ली में सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार का परमानेंट विंटर प्लान 1 नवंबर से लागू हो रहा है। इसके तहत दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड नॉन BS-6 गाड़ियों की एंट्री 1 नवंबर से 31 जनवरी तक बंद रहेगी। बिना PUC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।
म्यूनिसिपल पार्किंग फीस दोगुनी हो जाएगी। सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों में 50% वर्क फ्रॉम होम और MCD ऑफिस का टाइम 8:30 से 5 बजे तक किया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन साइट पर एंटी-स्मॉग गन लगाना जरूरी होगा।
यह भी पढ़िए….
• बाबा महाकाल की भस्म आरती अब 3D में, भक्ति के साथ तकनीक का अनूठा संगम, जानिए पूरी जानकारी
आठवा बदकाव- क्रेडिट कार्ड और बैंक चार्जेज में बदलाव (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड के चार्ज में बदलाव कर रहा है। अब रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने पर 99 रुपये फीस लगेगी। अगर आप एक बिलिंग साइकिल में 50,000 रुपये से ज्यादा यूटिलिटी बिल भरते हैं तो 1% अतिरिक्त शुल्क, अधिकतम 2000 रुपये तक देना होगा। इस पर जीएसटी अलग से लगेगा। अन्य बैंक भी आने वाले दिनों में FD की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं, क्योंकि RBI ने हाल ही में रेपो रेट में बदलाव किया था।
यह भी पढ़िए….
नौवा बदलाव- म्यूचुअल फंड में डायरेक्ट प्लान डिफॉल्ट होगा (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam SEBI के नए नियम के अनुसार 1 नवंबर से सभी AMC की वेबसाइट और ऐप पर म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय डायरेक्ट प्लान डिफॉल्ट ऑप्शन होगा। अभी तक रेगुलर प्लान डिफॉल्ट रहता था, जिसमें एजेंट कमीशन लगता था। डायरेक्ट प्लान में निवेश करने से निवेशकों को 0.5% से 1% तक ज्यादा रिटर्न मिलेगा, क्योंकि बिचौलिये का कमीशन नहीं लगेगा।
यह भी पढ़िए….
• इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत, भारत में शुरू हुई जादुई तकनीक
दसवां बदलाव- कैंसर की 137 दवाओं के दाम में भारी कटौती (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam कैंसर मरीजों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 137 कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक कैप कर दिया है। यह नियम 9 नवंबर 2026 से लागू होगा। दवा कंपनियों को 7 दिन के अंदर नए दाम की लिस्ट जारी करनी होगी और कीमत घटाकर बेचना होगा। इससे कीमोथेरेपी और टारगेटेड थैरेपी की दवाएं 25% से 40% तक सस्ती होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…
आपको क्या करना चाहिए? (1 November 2026 Se Naye Niyam)
1 November 2026 Se Naye Niyam अगर आप पेंशनर हैं तो जीवन प्रमाण पत्र को आखिरी तारीख का इंतजार न करें। अगर आप व्यापारी हैं तो अपने अकाउंटेंट से नए जीएसटी रूल पर बात करें। गैस सिलेंडर बुक करते समय OTP और आधार e-KYC जरूर पूरा रखें और टोल पर जाने से पहले फास्टैग रिचार्ज चेक कर लें। इन 10 बदलावों का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ने वाला है।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करें।
