Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 लाडली बहनों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की नवंबर माह की 42वीं किस्त जारी हो गई है। जिन बहनों की किस्त नही आई वो क्या करें
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 प्रदेश की लाडली बहनों की कल 13 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ही क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख से ज्यादा बहनों के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। जिन बहनों का बैंक खाता, आधार और समग्र आईडी सही था, उनके खाते में पैसा आ गया है। कई बहनों को तो सुबह 10 बजे ही बैंक का मैसेज आ गया था।
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 लेकिन इसी बीच एक बड़ी परेशानी भी सामने आई है।लाखों बहनें ऐसी हैं जिनके खाते में अभी तक नवंबर की किस्त नहीं आई है। वे बार-बार बैंक जा रही हैं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फोन कर रही हैं और पूछ रही हैं कि हमारा पैसा कहां अटका है? अगर आपकी भी नवंबर की किस्त नहीं आई है, तो घबराइए मत। आपका पैसा डूबा नहीं है। सरकार ने इसके लिए नया अपडेट जारी किया है।
इस समाचार में हम आपको बताएंगे कि किस्त क्यों नहीं आई, अब क्या करें, पैसा कब तक आएगा और नए आवेदन को लेकर क्या बड़ा फैसला हुआ है।
यह भी पढ़िए….
नवंबर की किस्त जारी, 1890 करोड़ रुपये ट्रांसफर (Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026)
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 इस बार सरकार ने लाडली बहना योजना की नवंबर की किस्त के लिए कुल 1890 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। यह पैसा सीधे बहनों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया है।
लाड़ली बहनों को अब हर महीने मिल रहे 1,500 रुपये (Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026)
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। योजना के प्रारंभ में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। अक्टूबर 2023 में सहायता राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये की गई। इसके बाद नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि में पुनः 250 रुपये की वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये कर दिया गया।
वर्तमान में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके आधार से जुड़े डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी ऐसी विवाहित महिलाएं पात्र हैं, जिनकी आयु आवेदन के कैलेंडर वर्ष में एक जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो तथा 60 वर्ष से कम हो। इनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
यह भी पढ़िए….
किस्त आ गई है तो कैसे चेक करें (Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026)
Ladli Behna Yojana Online Apply MP अगर आपको लगता है कि आपकी किस्त आ गई है, तो आप घर बैठे 2 मिनट में चेक कर सकती हैं।
1. मैसेज पर चेक करें
- पैसा आने पर बैंक की तरफ से मैसेज आता है “Rs.1500 credited to your account by MP Govt Ladli Behna Yojana”। अगर ऐसा मैसेज आया है तो आपका पैसा आ गया है।
2. वेबसाइट से चेकरें-लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट पर चेक करें।
- http://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- आवेदन की स्थिति पर क्लिक करें।
- समग्र आईडी या आवेदन नंबर डालें।
- वहां आपको किस्त की पूरी जानकारी मिल जाएगी, किस्त कब आई, कितनी आई।
3. बैंक जाकर चेक करें-
- अगर मोबाइल में मैसेज नहीं आया है तो अपना पासबुक अपडेट करा लें। कई बार नेटवर्क की वजह से मैसेज नहीं आता, लेकिन पैसा आ जाता है।
यह भी पढ़िए….
जिन बहनों की किस्त नहीं आई, वो क्या करें? 5 कारण और समाधान (Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026)
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 सरकार के आंकड़ों के अनुसार इस बार करीब 4 से 5 लाख बहनों की किस्त अटक गई है। इसके पीछे 5 बड़े कारण हैं। आप अपना कारण पहचानिए और उसी हिसाब से काम कीजिए।
- पहला कारण- आधार बैंक से लिंक नहीं है- यह सबसे बड़ा कारण है। लाडली बहना का पैसा डीबीटी से आता है। अगर आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो पैसा वापस चला जाता है।
क्या करें- तुरंत अपने बैंक में जाइए। आधार कार्ड लेकर जाइए और बोलिए कि डीबीटी चालू करना है। बैंक वाले 2 मिनट में कर देंगे। डीबीटी चालू होने के बाद अगले 48 घंटे में आपकी रुकी हुई किस्त आ जाएगी। - दूसरा कारण- समग्र ई-केवाईसी नहीं हुआ-
इस बार सरकार ने सभी बहनों का समग्र ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। जिन बहनों का ई-केवाईसी नहीं हुआ, उनकी किस्त रोक दी गई है।
क्या करें- अपनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या एमपी ऑनलाइन सेंटर पर जाकर समग्र ई-केवाईसी कराएं। इसके लिए आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट लगेगा। ई-केवाईसी होते ही आपकी किस्त अगले हफ्ते में आ जाएगी। - तीसरा कारण- बैंक खाता बंद या निष्क्रिय है-
कई बहनों ने नया खाता खुलवाया, लेकिन लाडली बहना में पुराना खाता नंबर ही दर्ज है। पुराना खाता बंद हो गया है, इसलिए पैसा नहीं आ रहा।
क्या करें- अपने पंचायत सचिव से मिलकर अपना नया बैंक खाता नंबर और IFSC कोड अपडेट कराएं। अपडेट के 7 दिन बाद आपकी किस्त आ जाएगी। - चौथा कारण- नाम या समग्र आईडी में गलती- अगर आपके आधार कार्ड में नाम कुछ और है और समग्र आईडी में कुछ और है, तो भी पैसा रुक जाता है।
क्या करें- समग्र पोर्टल पर जाकर नाम में सुधार कराएं। आधार और समग्र में नाम एक जैसा होना चाहिए। - पांचवा कारण- उम्र 60 साल से ज्यादा हो गई- जिन बहनों की उम्र अब 60 साल से ज्यादा हो गई है, उनको लाडली बहना से हटाकर वृद्धा पेंशन में डाल दिया गया है। उनको अब 1000 रुपये पेंशन मिलेगी, लाडली बहना के 1500 रुपये नहीं मिलेंगे।
क्या करें- अगर आपकी उम्र 60 से ज्यादा हो गई है, तो आप पेंशन कार्यालय में जाकर अपनी पेंशन चालू कराएं।
यह भी पढ़िए….
• सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग के साथ सरकार देगी 10,000 रुपये महीना, जानिए पूरी जानकारी
अगर 15 नवंबर तक भी पैसा न आए तो कहां शिकायत करें (Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026)
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 अगर आपने ऊपर बताए गए सभी काम कर लिए हैं और फिर भी 15 नवंबर तक पैसा नहीं आया, तो आप शिकायत कर सकती हैं।
- लाडली बहना हेल्पलाइन- 0755-2700800 नबंर।
- सीएम हेल्पलाइन 181 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत नंबर जरूर नोट कर लें।
- जनपद पंचायत- में जाकर लिखित आवेदन दें।
- cmladlibahna.mp.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत कर सकती हैं।
शिकायत करने के बाद 7 दिन के अंदर आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा और रुकी हुई किस्त भी एक साथ मिल जाएगी।
नए आवेदन को लेकर बड़ा अपडेट नए फॉर्म कब भरेंगे (Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026)
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 अब सबसे बड़ा सवाल जिन बहनों ने अभी तक लाडली बहना योजना में आवेदन नहीं किया है, उनके लिए क्या अपडेट है? सरकार ने इस पर बड़ी जानकारी नहीं दी है। जिन बहनों की शादी अभी हुई है, जिनकी उम्र अभी 21 साल पूरी है साल पूरी हुई है, या जो पहले किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाई थीं, उनके लिए नए आवेदन फिर से शुरू होने संभावना हैं।
यह भी पढ़िए….
प्रदेश की कौन-कौन महिलाएं आवेदन कर सकती है (Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026)
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 प्रदेश की ये महिलाएं आवेदन कर सकती है:-
- मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी महिला हो।
- उम्र 21 साल से 60 साल के बीच हो।
- शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता हो।
- परिवार में कोई सरकारी नौकरी वाला न हो।
- परिवार में कोई इनकम टैक्स न देता हो।
- परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो।
- परिवार में कोई सांसद, विधायक न हो।
नए आवेदन के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे (Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026)
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 नए आवेदन के लिए ये दस्तावेज लगेंगे:-
- समग्र आईडी।
- आधार कार्ड।
- बैंक पासबुक (डीबीटी चालू वाला)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक वाला)
- राशन कार्ड
यह भी पढ़िए….
जानिए नया आवेदन कहां होगा (Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026)
Ladli Behna Yojana Online Apply MP 2026 नया आवेदन आप अपने गांव की आंगनबाड़ी केंद्र पर, पंचायत सचिव के पास या एमपी ऑनलाइन सेंटर पर जाकर भर सकती हैं। आवेदन पूरी तरह फ्री है। किसी को भी आवेदन के लिए पैसा मत दीजिए।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करें।
