MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में 36,483 करोड़ रुपये की लागत से 3,368 किलोमीटर लंबे 6 बड़े एक्सप्रेस-वे और विकास पथ बनाए जा रहे हैं, जिन्हें जून 2028 तक पूरा किया जाएगा
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path मध्यप्रदेश में सड़कों के इतिहास का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने 36 हजार 483 करोड़ रुपये की लागत से 6 बड़े एक्सप्रेस वे बनाने का मेगा प्लान तैयार किया है। इन 6 एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 3368 किलोमीटर होगी और इनके बन जाने के बाद मध्य प्रदेश के 55 जिलों में से एक भी जिला ऐसा नहीं होगा जो हाई-स्पीड कॉरिडोर से न जुड़ा हो।
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path इन 6 में से सबसे ज्यादा चर्चा में है 746 किलोमीटर लंबा मध्यभारत विकास पथ। यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे होगा जो सीधे 13 जिलों को जोड़ेगा और उत्तर से दक्षिण भारत तक की कनेक्टिविटी को नया आयाम देगा। इस एक्सप्रेस वे पर 3819 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे 2028-29 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़िए….
क्या है मध्यभारत विकास पथ और क्यों है खास? (MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path)
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path मध्यभारत विकास पथ मध्य प्रदेश के सेंटर से होकर गुजरेगा। इसकी शुरुआत दक्षिण में बैतूल जिले से होगी और यह नर्मदापुरम, रायसेन, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर होते हुए मुरैना तक जाएगा। यानी यह एक ही रोड से मालवा, विंध्य और ग्वालियर-चंबल अंचल को जोड़ देगा।
यह भी पढ़िए….
• राशन लेने का तरीका बदला, अब अंगूठा नहीं चेहरे से होगी पहचान, बिना फिंगरप्रिंट के मिलेगा अनाज
इस एक्सप्रेस वे की सबसे बड़ी खासियत (MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path)
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path इस एक्सप्रेस वे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि पर्यटन और व्यापार का कॉरिडोर होगा। यह भीमबेटका, भोजपुर, सांची स्तूप, उदयगिरी की गुफाएं, चंदेरी, ओरछा और दतिया जैसे वर्ल्ड फेमस टूरिस्ट स्पॉट को सीधे जोड़ेगा। अभी भोपाल से ओरछा जाने में 6 घंटे लगते हैं, इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद यही सफर 3 घंटे में पूरा हो जाएगा।
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि मध्यभारत विकास पथ बनने से किसानों को अपने कृषि उत्पाद को बड़े बाजारों तक ले जाने में आसानी होगी। बैतूल का संतरा, नर्मदापुरम का गेहूं और ग्वालियर का सरसों कम समय में इंदौर और दिल्ली मंडी तक पहुंच सकेगा। इससे ट्रांसपोर्ट की लागत 30 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।
यह भी पढ़िए….
• मध्यप्रदेश के 413 शहरों में लगेंगे PM आवास के शिविर, 30 हजार हितग्राहियों को मिलेगा पक्का मकान, रुकी हुई किस्तें भी जल्द जारी होगी
मध्यप्रदेश के 6 एक्सप्रेस वे- पूरा रूट मैप समझिए (MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path)
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path मध्यप्रदेश के 6 एक्सप्रेस वे- पूरा रूट मैप इस प्रकार है:-
- नर्मदा प्रगति पथ – सबसे लंबा एक्सप्रेस वे-
यह प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा जिसकी कुल लंबाई 867 किलोमीटर होगी। यह अमरकंटक से शुरू होकर डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर, देवास, इंदौर, धार और झाबुआ होते हुए गुजरात बॉर्डर तक जाएगा। यह नर्मदा नदी के किनारे बसे सभी जिलों को जोड़ेगा और गुजरात के भरूच पोर्ट तक कनेक्टिविटी देगा। - मध्यभारत विकास पथ 13 जिलों की लाइफलाइन- 746 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस वे बैतूल से मुरैना तक बनाया जाएगा। यह भोपाल से सटे इलाकों में फोर लेन और ग्रीन फील्ड दोनों तरह से बनेगा। इस पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां दौड़ सकेंगी।
- विंध्य एक्सप्रेस वे- 676 किलोमीटर लंबा विंध्य एक्सप्रेस वे भोपाल से सीधे सिंगरौली को जोड़ेगा। यह सागर, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी होते हुए उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक जाएगा। इससे विंध्य क्षेत्र में सीमेंट और कोयला उद्योग को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
- बुंदेलखंड प्रगति पथ- 330 किलोमीटर का यह पथ भोपाल, रायसेन, विदिशा, सागर और छतरपुर को कनेक्ट करेगा। यह बुंदेलखंड के पिछड़े इलाकों में पर्यटन और रोजगार के नए मौके लेकर आएगा।
- मालवा-निमाड़ विकास पथ- 450 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा और बुरहानपुर को जोड़ेगा। यह महाराष्ट्र और दक्षिण भारत को मध्य प्रदेश से जोड़ने का सबसे तेज रास्ता बनेगा। इस पर 7,972 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे 2027 तक पूरा किया जाएगा।
- अटल प्रगति पथ -सबसे छोटा लेकिन सबसे महंगा- 299 किलोमीटर लंबा अटल प्रगति पथ सबसे छोटा है लेकिन इसकी लागत सबसे ज्यादा 12,227 करोड़ रुपये है क्योंकि यह चंबल के बीहड़ों में बनेगा और इसमें सबसे ज्यादा पुल और सुरंगें बनेंगी। यह मुरैना, भिंड और श्योपुर को दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जोड़ेगा।
यह भी पढ़िए….
• लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, अक्टूबर में इस दिन आएंगे 1500 रुपये, जानिए
घंटों का सफर मिनटों में, जमीनों के दाम बढ़ेंगे (MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path)
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path इन एक्सप्रेस वे के बनने से सबसे बड़ा फायदा समय की बचत का होगा। अभी भोपाल से दिल्ली जाने में 12 से 13 घंटे लगते हैं। नए भोपाल-ग्वालियर-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के बनने के बाद यह सफर सिर्फ 7 घंटे में पूरा होगा। वहीं भोपाल से सिंगरौली का 12 घंटे का सफर 6 घंटे में रह जाएगा।
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path सड़कों के किनारे लॉजिस्टिक पार्क, कोल्ड स्टोरेज, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, फूड कोर्ट और मेडिकल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। सरकार ने तय किया है कि हर 50 किलोमीटर पर एक अमृत सरोवर और ट्रक ड्राइवरों के लिए रेस्ट हाउस बनाया जाएगा।
इन प्रोजेक्ट्स से जमीनों के दाम भी तेजी आएगी (MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path)
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path इन प्रोजेक्ट्स से जमीनों के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। खासकर विदिशा, सागर और भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में जहां मध्यभारत विकास पथ शुरू होगा, वहां प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले 6 महीने में 40 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। बड़ी लॉजिस्टिक कंपनियां वहां अपने वेयरहाउस के लिए जमीन देख रही हैं।
यह भी पढ़िए….
• पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ई-स्कूटर खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, जानिए कैसे करना आवेदन
MP 6 Expressway Madhya Bharat Vikas Path सरकार का दावा है कि इन 6 एक्सप्रेस वे के निर्माण से 2 लाख से ज्यादा लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा और 10 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह सिर्फ सड़कें नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के विकास की नई भाग्य रेखा हैं।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करें।
