Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 मध्यप्रदेश में खरीफ 2026 सोयाबीन फसल के लिए भावांतर भुगतान योजना के तहत पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जा रहा है
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 मध्यप्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए भावांतर भुगतान योजना (Price Deficiency Payment Scheme) को फिर से लागू कर दिया है। इस योजना के तहत सोयाबीन फसल का पंजीयन 03 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इस योजना का ऐलान किया है और किसानों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है। इस बार सरकार ने पंजीयन की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है ताकि छोटे से छोटे किसान भी इसका लाभ ले सकें।
यह भी पढ़िए….
भावांतर भुगतान योजना क्या है? (Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026)
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 अक्सर देखा जाता है कि बाजार में सोयाबीन का भाव MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) से नीचे चला जाता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है। भावांतर भुगतान योजना इसी नुकसान की भरपाई के लिए है।
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 इसमें सरकार सोयाबीन की फसल को MSP पर नहीं खरीदती, बल्कि किसान अपनी फसल को मंडी में बेचता है। अगर मंडी का औसत भाव MSP से कम रहता है, तो MSP और मंडी के भाव के बीच का जो अंतर होता है, वो पैसा सरकार सीधे किसान के बैंक खाते में डाल देती है। उदाहरण के लिए अगर सोयाबीन का MSP 5328 रुपये प्रति क्विंटल है और किसान ने अपनी फसल 4500 रुपये में बेची, तो 828 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर सरकार भुगतान करेगी।
यह भी पढ़िए….
• पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ई-स्कूटर खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, जानिए कैसे करना आवेदन
पंजीयन की तारीख और समय (Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026)
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 जानिए कब से शुरु होगा पंजीयन:-
- पंजीयन शुरू होने की तारीख- 03 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
- पंजीयन की अंतिम तारीख- 17 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार)
- कुल समय: 15 दिन
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 प्रशासन ने साफ कहा है कि अंतिम तारीख के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए किसान अंतिम दिनों की भीड़ का इंतजार न करें।
यह भी पढ़िए….
पंजीयन कहां होगा? निःशुल्क और सशुल्क दोनों विकल्प (Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026)
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए दो तरह के केंद्र बनाए हैं।
1. निःशुल्क पंजीयन केंद्र- यहां एक रुपया भी नहीं लगेगा। ये केंद्र हैं।
- ग्राम पंचायत के सुविधा केंद्र।
- जनपद पंचायत कार्यालय।
- तहसील कार्यालय।
- सहकारी समितियां।
- सहकारी विपणन संस्थाएं
2. सशुल्क पंजीयन केंद्र- अगर किसान अपनी सुविधा से कराना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। यहां अधिकतम 50 रुपये फीस ली जाएगी।
- MP Online Kiosk
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
- लोक सेवा केंद्र
- निजी साइबर कैफे / कंप्यूटर सेंटर
इसके अलावा किसान खुद भी घर बैठे ई-उपार्जन पोर्टल http://www.mpeuparjan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए….
• बाबा महाकाल की भस्म आरती अब 3D में, भक्ति के साथ तकनीक का अनूठा संगम, जानिए पूरी जानकारी
पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज (Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026)
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 पंजीयन के समय इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए पहले से तैयार रखें:-
- आधार कार्ड।
- समग्र आईडी।
- बैंक पासबुक- खाता नंबर और IFSC कोड।
- मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक हो)।
- भूमि संबंधी दस्तावेज – खसरा, खतौनी, B1 की कॉपी।
- फोटो पहचान पत्र।
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 ध्यान दें- आधार में लिखा नाम और खसरा-खतौनी में लिखा नाम एक जैसा होना चाहिए। अगर नाम में अंतर है तो पहले तहसील कार्यालय से सत्यापन कराना होगा।
यह भी पढ़िए….
बैंक खाते को लेकर नया नियम- 1 रुपये से वेरिफिकेशन (Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026)
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 इस बार सरकार ने भुगतान में धोखाधड़ी रोकने के लिए नया सिस्टम लागू किया है।
- भुगतान सिर्फ आधार से लिंक बैंक खाते में ही होगा।
- पंजीयन के समय आपके खाते में 1 रुपये डालकर वेरिफिकेशन किया जाएगा कि खाता चालू है या नहीं।
- निष्क्रिय खाते, जॉइंट खाते, और Fino, Airtel Payments Bank, Paytm जैसे खाते मान्य नहीं होंगे।
- इसलिए किसान अपना चालू सेविंग खाता ही दें और सुनिश्चित करें कि आधार बैंक खाते से लिंक हो।
सिकमी, बटाईदार और वन पट्टाधारी किसानों के लिए विशेष व्यवस्था (Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026)
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 सरकार ने सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों के लिए अलग नियम बनाया है। ऐसे किसान ग्राम पंचायत या MP Online पर पंजीयन नहीं करा सकते। उन्हें केवल सहकारी समिति या सहकारी विपणन संस्था के केंद्र पर ही पंजीयन कराना होगा। ऐसे सभी पंजीयन का राजस्व विभाग द्वारा 100 प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा, ताकि सिर्फ असली किसान को ही लाभ मिले।
यह भी पढ़ें…
• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस
किसानों के लिए जरूरी सलाह (Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026)
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 किसानों के लिए जरुरी सलाह इस प्रकार है:-
- अपना पंजीयन 03 से 10 अक्टूबर 2026 के बीच ही करा लें, आखिरी दिनों में सर्वर स्लो हो जाता है।
- जमीन का रकबा सही-सही भरें, ज्यादा रकबा भरने पर पंजीयन निरस्त हो सकता है।
- मंडी में फसल बेचने के बाद बिक्री की पर्ची संभालकर रखें, क्योंकि भावांतर की गणना उसी पर्ची के आधार पर होगी।
- मोबाइल नंबर चालू रखें, क्योंकि भुगतान और सत्यापन का OTP उसी पर आएगा।
यह भी पढ़िए….
Soybean Bhavantar Yojana Registration MP-2026 मध्यप्रदेश देश में सबसे ज्यादा सोयाबीन पैदा करने वाला राज्य है और इस साल सोयाबीन के दाम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह योजना किसानों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है। अगर आप भी सोयाबीन किसान हैं तो 3 अक्टूबर से पहले अपने सारे दस्तावेज तैयार रखिए और समय पर पंजीयन जरूर करा लीजिए।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करें।
