Rule Change 1st June 2026 बिजली से LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से बदल रहे हैं ये बड़े नियम
Rule Change 1st June 2026 जून का महीना शुरू होते ही आम आदमी की जिंदगी से जुड़े 7 बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। 1 जून 2026, रविवार से LPG सिलेंडर की कीमत से लेकर UPI पेमेंट, रेलवे, पैन कार्ड, सोलर पैनल, ATM और PF तक के नियम बदल जाएंगे। इनका असर सीधा आपके घर के बजट, बचत और खर्च पर पड़ेगा। कहीं राहत मिलेगी तो कहीं खर्च बढ़ेगा। इसलिए समय रहते जान लीजिए पूरी डिटेल।
यह भी पढ़िए….
आम आदमी की जिंदगी से जुड़े, 7 नियम बदलेगें (Rule Change 1st June 2026)
Rule Change 1st June 2026 आम आदमी की जिंदगी से जुड़े, ये 7 नियम बदलेगें, जानिए
1. UPI पेमेंट में अब दिखेगा बैंक वाला असली नाम, फ्रॉड पर लगेगी रोक- NPCI ने डिजिटल पेमेंट को सेफ बनाने के लिए 1 जून से नया नियम लागू कर दिया है। अब जब आप QR कोड स्कैन करेंगे या मोबाइल नंबर पर पैसा भेजेंगे, तो स्क्रीन पर सामने वाले व्यक्ति या दुकानदार का वही नाम दिखेगा जो उसके बैंक खाते में रजिस्टर्ड है।
जेब पर असर Rule Change 1st June 2026– अभी तक UPI में लोग अपनी मर्जी का डिस्प्ले नेम रख लेते थे। इससे फर्जी QR कोड से ठगी के मामले बढ़ रहे थे। अब गलत व्यक्ति को पेमेंट जाने का रिस्क कम होगा। लेकिन पेमेंट से पहले नाम जरूर चेक करें, वरना ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है।
यह भी पढ़िए….
• सतना की सरकारी कर्मचारी महिलाएं ले रही थी, लाड़ली बहना योजना पैसा, जानिए कैसे हुआ खुलासा
2. LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव संभव, रसोई का बजट बिगड़ सकता है- हर महीने की 1 तारीख को तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट रिवाइज करती हैं। ईरान में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित है।
जेब पर असर Rule Change 1st June 2026– पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था। अगर 1 जून को घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़ी तो सीधा असर मिडिल क्लास की किचन पर पड़ेगा। होटल-रेस्टोरेंट का खाना भी महंगा हो सकता है।
3. रेलवे का मेगा ब्लॉक 77 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें स्टेटस- भारतीय रेलवे जून में ट्रैक अपग्रेडेशन और नॉन-इंटरलॉकिंग का बड़ा काम कर रहा है। इसके कारण 1 जून से करीब 77 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। कई सुपरफास्ट और दूरंतो एक्सप्रेस के रूट व समय में भी बदलाव किया गया है।
जेब पर असर Rule Change 1st June 2026– महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। टिकट कैंसिल कराने पर चार्ज कटेगा। आखिरी समय में बस या फ्लाइट बुक करनी पड़ी तो किराया 2-3 गुना तक देना पड़ सकता है। यात्रा से पहले NTES ऐप पर ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर देखें।
यह भी पढ़िए….
• क्या है किसान मित्र छड़ी और कैसे काम करेगी ये छड़ी, जानिए पूरी जानकारी
4. PAN कार्ड नियमों में बड़ी राहत और सख्ती दोनों इंकम टैक्स विभाग ने 1 जून से PAN से जुड़े नियम बदल दिए हैं।
राहत कहां Rule Change 1st June 2026– अब बैंक में एक दिन में ₹50,000 से अधिक कैश जमा करने पर PAN की पुरानी बाध्यता हटा दी गई है। प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में PAN की लिमिट ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दी गई है।
सख्ती कहां- ₹45 लाख से ऊपर की प्रॉपर्टी डील, गिफ्ट डीड और जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट में PAN देना अनिवार्य होगा। सालाना ₹10 लाख से ज्यादा कैश निकालने पर भी रिपोर्टिंग जरूरी होगी। पुराना ‘फॉर्म 60’ बंद, अब नया ‘फॉर्म 97’ भरना होगा।
जेब पर असर Rule Change 1st June 2026– छोटे व्यापारी और आम लोग बिना PAN के ज्यादा कैश जमा कर सकेंगे। लेकिन महंगी प्रॉपर्टी खरीदने वालों पर टैक्स विभाग की नजर और सख्त होगी।
5. सोलर पैनल लगवाना होगा महंगा, नई ALMM लिस्ट लागू- 1 जून 2026 से सोलर इंडस्ट्री के लिए ALMM List-II का सख्त नियम लागू हो रहा है। अब सरकारी सब्सिडी, नेट-मीटरिंग और PM सूर्य घर जैसी योजनाओं में सिर्फ उन्हीं सोलर सेल और मॉड्यूल का इस्तेमाल हो सकेगा जो सरकार की अप्रूव्ड लिस्ट में हैं। सरकार ने साफ किया है कि डेडलाइन आगे नहीं बढ़ेगी।
जेब पर असर Rule Change 1st June 2026– घरेलू सोलर सेल महंगे होने से लागत बढ़ेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1 किलोवाट सिस्टम पर करीब ₹3000, 2 किलोवाट पर ₹6000 और 3 किलोवाट पर ₹9000 तक खर्च बढ़ सकता है। अगर बाजार में अप्रूव्ड सेल की सप्लाई कम हुई तो कीमत और ऊपर जा सकती है। सरकार का मकसद घटिया विदेशी कंपोनेंट रोकना और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें…….
• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप
6. ATM से कैश निकालना और FD की दरें होंगी प्रभावित- कई बैंक 1 जून से ATM ट्रांजैक्शन का चार्ज स्ट्रक्चर बदल रहे हैं। फ्री लिमिट के बाद कैश निकालना, बैलेंस चेक करना महंगा हो सकता है।
जेब पर असर Rule Change 1st June 2026– अगर आप बार-बार ATM से छोटे अमाउंट निकालते हैं तो महीने के अंत में एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है। RBI के फैसलों के चलते FD की ब्याज दरों में भी बदलाव संभव है। नई FD कराने से पहले अलग-अलग बैंकों की दरें जरूर कंपेयर करें।
7. PF का पैसा अब UPI से निकाल सकेंगे, नौकरीपेशा को बड़ी राहत- EPFO ने PF निकालने की प्रोसेस आसान कर दी है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद माना जा रहा है कि जून में PF का पैसा UPI के जरिए निकालने की सुविधा शुरू हो जाएगी।
जेब पर असर Rule Change 1st June 2026– Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप से PF का पैसा सीधे बैंक खाते में तुरंत ट्रांसफर हो सकेगा। मेडिकल इमरजेंसी या घर बनाने के लिए पैसा निकालने में अब हफ्तों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें…….
• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
इन बदलावों पर रखें नजर (Rule Change 1st June 2026)
Rule Change 1st June 2026 इन बदलावों पर भी रखें नजर बदल सकते है नियम:-
- हवाई टिकट महंगे- ATF महंगा होने से एयर इंडिया और इंडिगो 90 दिन तक घरेलू उड़ानों में कटौती कर रही हैं। डिमांड बढ़ने से टिकट महंगे होंगे।
- हुंडई की कारें महंगी- कंपनी ने 1 जून से कारों के दाम ₹12,800 तक बढ़ाने का ऐलान किया है।
- ITR में नई डिटेल- नए ITR फॉर्म में 31 मार्च 2026 तक का बैंक बैलेंस, दूसरा मोबाइल नंबर और ईमेल भी देना होगा।
यह भी पढ़ें…
• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ
क्या करें तैयारी? (Rule Change 1st June 2026)
Rule Change 1st June 2026 क्या करें तैयारी, जानिए:-
- ट्रेन यात्रा- टिकट बुक है तो 31 मई की रात ही स्टेटस चेक कर लें।
- UPI- किसी अनजान QR पर पेमेंट से पहले बैंक वाला नाम कन्फर्म करें।
- सोलर प्लान- अगर 3 किलोवाट सिस्टम लगवाना है तो 1 जून से पहले बुकिंग कर लें, वरना ₹9000 तक ज्यादा लग सकते हैं।
- LPG- 1 जून की सुबह नई कीमत चेक करके ही महीने का किचन बजट बनाएं।
- ATM- अपने बैंक का मैसेज पढ़ें। पता करें कि महीने में कितने ट्रांजैक्शन फ्री हैं।
