Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक काॅरिडोर पार्ट 2 में होगा उज्जैन के 11 मंदिरों का कायाकल्प
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 महाकाल लोक के भव्य निर्माण के बाद अब उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए ‘महाकाल लोक पार्ट-2’ की तैयारी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार और उज्जैन जिला प्रशासन ने शहर और आगर-मालवा के 11 प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार और विश्वस्तरीय विकास के लिए 1100 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है पहली बार जारी होने वाला ‘टेंपल बॉन्ड’, जिसके जरिए आम श्रद्धालु भी मंदिरों के विकास में सीधे भागीदार बन सकेंगे।
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 संभागायुक्त आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिए गए कि बॉन्ड जारी करने की पूरी प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाए, ताकि 31 जुलाई तक टेंपल बॉन्ड लॉन्च किए जा सकें।
यह भी पढ़िए….
1100 करोड़ की योजना: कहां से आएगा पैसा? (Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026)
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और मंदिरों के प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास के लिए 1100 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनी है। यह राशि तीन स्रोतों से जुटाई जाएगी:-
1. टेंपल बॉन्ड- 200 करोड़ रुपये
2. अर्बन चैलेंज फंड- 275 करोड़ रुपये, जिसमें 25% हिस्सेदारी केंद्र सरकार की होगी
3. बैंक फंडिंग- 625 करोड़ रुपये
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 इंदौर में ग्रीन बॉन्ड के जरिए फंड जुटाने के सफल मॉडल के बाद उज्जैन में ‘टेंपल बॉन्ड’ का प्रयोग किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि यह अनूठी पहल धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में पूरे देश के लिए रोल मॉडल साबित होगी।
यह भी पढ़िए….
किन 11 मंदिरों का बदलेगा स्वरूप? (Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026)
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उन प्रमुख सिद्ध स्थलों को चुना गया है जहां सालभर लाखों श्रद्धालु आते हैं। सूची में ये मंदिर शामिल हैं
- श्री कालभैरव मंदिर- उज्जैन के कोतवाल और तंत्र साधना का प्रमुख केंद्र। परिसर में एक साथ लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं को संभालने की क्षमता विकसित की जाएगी।
- श्री मंगलनाथ मंदिर- मंगल ग्रह का जन्मस्थान माना जाने वाला पौराणिक मंदिर। क्षेत्र में चौड़ी सड़क और बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी।
- श्री सांदीपनि आश्रम- भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली। इसे आध्यात्मिक के साथ-साथ शैक्षणिक केंद्र और गुरुकुल जैसी सुविधाओं के रूप में विकसित किया जाएगा।
- नवग्रह शनि मंदिर- यहां कतार प्रबंधन और पार्किंग की व्यापक व्यवस्था होगी। 110 करोड़ की लागत से ‘शनि लोक’ भी अलग से विकसित किया जा रहा है।
- 84 महादेव मंदिर श्रृंखला
- श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर
- मां भूखी माता मंदिर
- मां गढ़कालिका मंदिर
- श्री सिद्धवट मंदिर- सिद्धवट घाट और क्षिप्रा नदी के किनारे रिवर फ्रंट विकास भी योजना का हिस्सा है।
- मां बगलामुखी माता मंदिर, आगर-मालवा
- संभाग के अन्य चिन्हित प्रमुख मंदिर
यह भी पढ़िए….
• सतना की सरकारी कर्मचारी महिलाएं ले रही थी, लाड़ली बहना योजना पैसा, जानिए कैसे हुआ खुलासा
क्या-क्या बदलेगा मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं (Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026)
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 संभागायुक्त आशीष सिंह ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य दर्शन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाना है। इस बजट से मंदिरों के परिसर का सौंदर्यीकरण, गर्भगृह व संरचना का संरक्षण, विशाल पार्किंग, आधुनिक विश्राम गृह, सुगम दर्शन कतार प्रबंधन और पेयजल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पूरे शहर में ड्रेनेज, लाइटिंग, पेयजल व सार्वजनिक सुविधाएं बेहतर की जाएंगी।
यह भी पढ़िए….
• क्या है किसान मित्र छड़ी और कैसे काम करेगी ये छड़ी, जानिए पूरी जानकारी
क्यों पड़ी जरूरत? महाकाल लोक का असर (Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026)
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 महाकाल लोक तैयार होने के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर रोजाना करीब 1.25 लाख पहुंच गई है। महाकाल लोक के पहले चरण का विकास करीब 352 करोड़ रुपये से पूरा हुआ है, जबकि योजना की कुल लागत 1172 करोड़ रुपये है। लोक बनने के बाद महाकाल मंदिर की आय 88 करोड़ से बढ़कर 169 करोड़ हो गई। होटल, ट्रांसपोर्ट, रियल एस्टेट से जुड़े व्यापार में तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है।
इसी भीड़ को देखते हुए सहायक मंदिरों का विकास जरूरी माना जा रहा था। प्रशासन सड़क, पार्किंग, घाट विकास और पर्यटन सुविधाओं को उन्नत करने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें…….
• वोटर आईडी को आधार कार्ड से ऑनलाइन (Online) और एसएमएस (SMS) से कैसे लिंक करें, जानिए स्टेप-टू-स्टेप
सिंहस्थ 2028 की तैयारी भी साथ-साथ (Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026)
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026
4 मई 2026 को हुई श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर बड़े फैसले लिए गए। 299.74 करोड़ का बजट पारित किया गया है। महाकाल महालोक में 11 करोड़ की लागत से फैब्रिकेशन शेड लगेंगे जो त्रिवेणी गेट से बड़े गणेश मंदिर तक पूरे दर्शन मार्ग को कवर करेंगे। QR आधारित फ्लैप बैरियर्स, ऑनलाइन अन्नक्षेत्र बुकिंग, 80 नई दानपेटियां और 1000 बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। बेहतर प्रबंधन के लिए पांच नए न्यास भी बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें…….
• प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी लोग कैसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रोसेस स्टेप-टू-स्टेप
क्या है टेंपल बॉन्ड? कैसे जुड़ सकते हैं आप? (Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026)
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 टेंपल बॉन्ड एक तरह का निवेश साधन होगा जिसके जरिए श्रद्धालु मंदिरों के विकास के लिए पैसा लगा सकेंगे। शुरुआत में 200 करोड़ रु. बॉन्ड के जरिए जुटाने की योजना है। बॉन्ड से जुटाई गई राशि का उपयोग सीधे मंदिरों के इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं और संरक्षण में होगा। बदले में निवेशकों को तय ब्याज मिलेगा। यह मॉडल इंदौर के ग्रीन बॉन्ड की तर्ज पर है, जो सफल रहा था।
यह भी पढ़ें…
• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस प्रूफ के साथ
अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा (Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026)
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उज्जैन-इंदौर-ओंकारेश्वर एक टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित हुआ है।
Ujjain Mahakal Lok Corridor MP-2026 बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, यूडीए सीईओ संदीप सोनी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन को उम्मीद है कि 1100 करोड़ की यह योजना उज्जैन को वैश्विक धार्मिक पर्यटन नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करेगी।
