Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल 2.0) योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए चलाया गया है
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 मध्यप्रदेश सरकार की सबसे चर्चित और गरीब हितैषी योजना संबल योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों मजदूरों, निर्माण श्रमिकों, छोटे कारीगरों और गरीब परिवारों के लिए यह योजना किसी संबल से कम नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में श्रम विभाग ने इस योजना को और अधिक पारदर्शी और सरल बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नए पोस्टर में योजना के 5 मुख्य लाभों को बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया है।
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार मंडल (MPBOCW) द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब परिवार अचानक आई मुसीबत में खुद को अकेला न समझे।
यह भी पढ़िए….
• लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! मोहन सरकार बढ़ाएगी किस्त, खाते में आएंगे 1500 की जगह 3000 रुपये
क्या है संबल योजना? (Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026)
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 संबल योजना का पूरा नाम मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना है। इसे पहली बार 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसमें वे सभी मजदूर आते हैं जिनका ई-श्रम कार्ड बना है या जो भवन निर्माण, खेतिहर मजदूरी, हाथ ठेला, फेरीवाले, घरेलू कामगार, दर्जी, मोची, बढ़ई जैसे 40 से अधिक श्रेणियों में काम करते हैं। इस योजना में पंजीकृत श्रमिक को एक संबल कार्ड दिया जाता है, जो उसके और उसके परिवार के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।
यह भी पढ़ें…
संभल योजना में मिलेंगे 5 बड़े लाभ – विस्तार से जानिए (Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026)
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 सरकार द्वारा जारी नए ग्राफिक्स में 5 तरह की अनुग्रह सहायता को दिखाया गया है:-
- अंत्येष्टि सहायता 5000 रुपये- अगर किसी संबल परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को अंतिम संस्कार के लिए तुरंत 5,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह राशि इसलिए दी जाती है ताकि गरीब परिवार को अंतिम समय में पैसों के लिए भटकना न पड़े। पहले इस राशि के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, अब पंचायत सचिव या वार्ड प्रभारी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जाती है।
- सामान्य मृत्यु पर – 2 लाख रुपये- यदि पंजीकृत श्रमिक की सामान्य बीमारी या प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार, पत्नी और बच्चों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाती है। यह राशि परिवार के भविष्य के लिए बहुत बड़ी मदद होती है। कई मामलों में देखा गया है कि घर का इकलौता कमाने वाला चला जाता है, तब यह 2 लाख रुपये बच्चों की पढ़ाई और घर चलाने में सहारा बनते हैं।
- दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपये (Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026)- यह योजना का सबसे बड़ा लाभ है। यदि किसी श्रमिक की सड़क हादसे, करंट लगने, गिरने या किसी अन्य दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार ने साफ किया है कि यह राशि बीमा कंपनी के माध्यम से नहीं, बल्कि सीधे सरकारी खजाने से दी जाती है, ताकि क्लेम में देरी न हो।
- दुर्घटना में स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये- कई बार हादसे में जान तो बच जाती है, लेकिन व्यक्ति हमेशा के लिए अपंग हो जाता है। जैसे किसी निर्माण मजदूर का ऊंचाई से गिर जाना। ऐसी स्थिति में अगर डॉक्टर उसे स्थायी रूप से अपंग घोषित करता है, तो श्रमिक को 2 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इससे वह अपना कोई छोटा-मोटा रोजगार शुरू कर सकता है।
- दुर्घटना में आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये- यदि दुर्घटना में शरीर के किसी अंग में आंशिक स्थायी विकलांगता आती है, जैसे पैर टूट जाना, हाथ में फ्रैक्चर जिससे वह पूरी तरह काम न कर सके, तो 1 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। वायरल पोस्टर में पैर में प्लास्टर और बैसाखी वाली फोटो इसी स्थिति को दर्शाती है।
यह भी पढ़िए….
कौन ले सकता है लाभ? पात्रता क्या है? (Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026)
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 कौन ले सकता है लाभ, जानिए
- आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो।
- उसकी उम्र 18 से 60 साल के बीच हो।
- वह असंगठित क्षेत्र में काम करता हो और आयकर दाता न हो।
- उसके पास समग्र आईडी और आधार कार्ड हो।
- पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ न ले रहा हो।
यह भी पढ़िए….
• पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ई-स्कूटर खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, जानिए कैसे करना आवेदन
आवेदन कैसे करें? (Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026)
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 संबल योजना में आवेदन करना अब बहुत आसान हो गया है। पहले इसके लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।
- अपने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर निगम/नगर पालिका के वार्ड कार्यालय में जाएं।
- समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और एक पासपोर्ट फोटो लेकर जाएं।
- संबल पोर्टल http://sambal.mp.gov.in पर आपका पंजीयन कर दिया जाएगा।
- पंजीयन के बाद आपको संबल कार्ड मिल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए….
क्यों खास है ये योजना? (Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026)
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 मध्यप्रदेश में लगभग 1 करोड़ 80 लाख से ज्यादा असंगठित श्रमिक पंजीकृत हैं। कोरोना काल में जब सब काम बंद हो गया था, तब इसी संबल योजना ने लाखों परिवारों को भूख से बचाया था। सरकार ने हर श्रमिक के खाते में 1000-1000 रुपये डाले थे।
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ता। यह पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त पोषित है। मजदूर को एक रुपया भी नहीं देना। इसके अलावा, इस योजना के साथ ही शिक्षा प्रोत्साहन, निशुल्क स्वास्थ्य उपचार, प्रसूति सहायता और बच्चों के लिए छात्रवृत्ति जैसी अन्य योजनाएं भी जुड़ी हैं।
यह भी पढ़िए….
• इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत, भारत में शुरू हुई जादुई तकनीक
सरकार की नई पहल (Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026)
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबल योजना के हितग्राहियों के आवेदनों को 30 दिन के अंदर निराकृत किया जाए। इसके लिए हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाई गई है। श्रम विभाग ने अपना आधिकारिक हैंडल @mpbocw पर भी जानकारी देना शुरू कर दिया है, ताकि फर्जी खबरों से बचा जा सके।
Mukhya Mantri Sambal Yojana 2.0 MP 2026 श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी गरीब, मजदूर बिना मदद के न रहे। संबल सिर्फ योजना नहीं, बल्कि सरकार की नियत है। अगर आप भी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और अभी तक आपका संबल कार्ड नहीं बना है, तो आज ही अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय में संपर्क करें। यह कार्ड आपके परिवार की सुरक्षा की गारंटी है।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करें।
