Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश और नवाचार का नया केंद्र बन रहा मध्यप्रदेश
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 मध्यप्रदेश अब पारंपरिक उद्योगों से आगे निकलकर भविष्य की तकनीक की ओर बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। देश की सेमीकंडक्टर क्रांति में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए राज्य सरकार शुक्रवार 23 अक्टूबर से इंदौर में दो दिवसीय मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का आयोजन करने जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इस मेगा समिट का शुभारंभ करेंगे और दुनिया के सामने ‘सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्यप्रदेश का विजन’ प्रस्तुत करेंगे।
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 यह समिट केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश को ग्लोबल चिप मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग के नक्शे पर लाने का रोडमैप है। दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश की दिग्गज सेमीकंडक्टर कंपनियों के सीईओ, निवेशक, चिप डिजाइनर, उद्योग विशेषज्ञ, आईआईटी-आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के निदेशक, वैज्ञानिक और स्टार्टअप फाउंडर एक ही मंच पर जुटेंगे।
यह भी पढ़िए….
निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री (Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026)
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट में सिर्फ उद्घाटन भाषण तक सीमित नहीं रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे समिट में लगाई गई अत्याधुनिक तकनीक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और उसके बाद सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़ी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इन बैठकों में मध्यप्रदेश में फैब यूनिट, चिप डिजाइन सेंटर, पैकेजिंग और टेस्टिंग यूनिट लगाने की संभावनाओं पर सीधी चर्चा होगी।
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 सरकार का फोकस है कि कंपनियां सिर्फ एमओयू साइन करके न जाएं, बल्कि जमीन पर निवेश करें। इसके लिए मुख्यमंत्री खुद निवेशकों को प्रदेश की नई सेमीकंडक्टर नीति, सस्ती जमीन, 24 घंटे बिजली, कुशल मानव संसाधन और इंदौर-भोपाल जैसे शहरों में मौजूद आईटी इकोसिस्टम के बारे में जानकारी देंगे।
यह भी पढ़िए….
क्या-क्या होगा दो दिन की समिट में (Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026)
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 यह समिट ज्ञान, निवेश और तकनीक का संगम होगी। आयोजन के दौरान कुल 8 बड़ी पैनल चर्चाएं, 5 विशेष राउंडटेबल बैठकें और 4 मुख्य व्याख्यान (Keynote Address) आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन की थीम ‘फाउंडेशन’ पर आधारित है। पहले दिन उन्नत पैकेजिंग और टेस्टिंग हब के रूप में मध्यप्रदेश का विकास कैसे हो, फैबलेस इको सिस्टम का निर्माण कैसे किया जाए।
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 सेमीकंडक्टर विनिर्माण और उसकी सप्लाई चेन को कैसे मजबूत किया जाए, जैसे विषयों पर गहन मंथन होगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर और फैबलेस उत्पाद व बौद्धिक संपदा से जुड़ी कंपनियों के साथ अलग से राउंडटेबल होगी। प्रमुख शिक्षण संस्थानों के निदेशकों और कुलपतियों के साथ भी बैठक होगी ताकि उद्योग को जरूरत के हिसाब से इंजीनियर और डिजाइनर मिल सकें।
यह भी पढ़िए….
• इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत, भारत में शुरू हुई जादुई तकनीक
दूसरे दिन फोकस ‘भविष्य की तकनीक’ पर होगा (Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026)
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 दूसरे दिन फोकस ‘भविष्य की तकनीक’ पर होगा। दूसरे दिन चिप प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्माण, डिजाइन सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास और प्रतिभा संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा फोटोनिक्स और क्वांटम प्रौद्योगिकी जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों और एमएसएमई सेक्टर की सेमीकंडक्टर उद्योग में भूमिका पर भी विशेष सत्र होंगे।
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 समिट का सबसे आकर्षक हिस्सा ‘मध्यप्रदेश सेमीकॉन स्टार्टअप प्रतियोगिता’ होगी। इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण में पहुंचे विजेता स्टार्टअप्स को समापन समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा और उन्हें सरकार की ओर से फंडिंग और इन्क्यूबेशन में मदद दी जाएगी।
यह भी पढ़िए….
• लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! मोहन सरकार बढ़ाएगी किस्त, खाते में आएंगे 1500 की जगह 3000 रुपये
50 से अधिक कंपनियां दिखाएंगी अपनी ताकत (Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026)
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 समिट के दौरान आयोजित होने वाली भव्य प्रदर्शनी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी। इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपने उत्पादों और तकनीकी समाधानों का लाइव प्रदर्शन करेंगी। यहां चिप डिजाइन, पैकेजिंग और टेस्टिंग, सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष केमिकल और सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े स्टॉल लगेंगे। यह प्रदर्शनी स्थानीय उद्योगों, छात्रों और निवेशकों के लिए सीखने और नेटवर्किंग का बड़ा मंच बनेगी।
यह भी पढ़िए….
• पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ई-स्कूटर खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, जानिए कैसे करना आवेदन
सेमीकंडक्टर नीति-2025 से मिलेगा बूस्टर डोज (Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026)
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 इस पूरी समिट की नींव मध्यप्रदेश सरकार की नई ‘मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2025’ है। सरकार ने इस नीति को हाल ही में मंजूरी दी है। इस नीति में सेमीकंडक्टर उद्योग को लाने के लिए कई बड़े प्रोत्साहनों का प्रावधान है। इसमें पूंजीगत अनुदान, बिजली पर सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी में छूट, कौशल विकास के लिए सहायता और अनुसंधान एवं विकास के लिए विशेष पैकेज शामिल हैं।
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 देश में अभी सेमीकंडक्टर की मांग का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा आयात से पूरा होता है। भारत सरकार भी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘सेमीकॉन इंडिया’ मिशन के तहत इसे देश में ही बनाना चाहती है। ऐसे में मध्यप्रदेश इंदौर के पास मौजूद पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र, धार और उज्जैन के बीच की जमीन और इंदौर के आईटी टैलेंट का फायदा उठाकर इस मिशन में लीड लेना चाहता है।
यह भी पढ़िए….
जानिए क्या है विशेषज्ञों का मानना (Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026)
Madhya Pradesh Semiconductor Summit 2026 विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह समिट सफल रहती है तो आने वाले 5 सालों में मध्यप्रदेश में हजारों करोड़ का निवेश आ सकता है और युवाओं के लिए चिप डिजाइनिंग, एआई और इलेक्ट्रॉनिक्स में हजारों हाई-स्किल्ड नौकरियां पैदा होंगी। इंदौर को अब तक फूड और टेक्सटाइल हब के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस समिट के बाद इसे ‘चिप सिटी’ के रूप में भी नई पहचान मिल सकती है।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करें।
