Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इस किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की जाएगी।
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की तारीख का ऐलान हो गया है। कृषि मंत्रालय और पीएम किसान के आधिकारिक X हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलाड़ी से बटन दबाकर देशभर के पात्र किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे।
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 इस बार यह किस्त दिवाली और छठ पर्व से ठीक पहले आ रही है, इसलिए इसे किसानों के लिए दिवाली गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है। रबी सीजन की बुवाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में खाद, बीज और डीजल के लिए यह पैसा किसानों को बड़ी राहत देगा।
यह भी पढ़िए….
• लाडली बहनों के लिए खुशखबरी! मोहन सरकार बढ़ाएगी किस्त, खाते में आएंगे 1500 की जगह 3000 रुपये
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026)
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 आपको बता दें कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली से जारी की गई थी, जिसमें 9.44 करोड़ किसानों को 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई थी। अब 24वीं किस्त में भी लगभग 9.30 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 लेकिन ध्यान रहे, इस बार भी सभी किसानों के खाते में पैसा नहीं आएगा। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जिन किसानों ने अपने जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं, उनकी किस्त रोक दी जाएगी। कई किसानों की पिछली किस्त भी इसी वजह से अटक गई थी।
यह भी पढ़ें…
2000 रुपये पाने के लिए तुरंत करें ये 4 जरूरी काम, वरना अटकेगा पैसा (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026)
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 अगर आप चाहते हैं कि 30 अक्टूबर को आपके खाते में बिना किसी रुकावट के 2000 रुपये आ जाएं, तो 30 अक्टूबर से पहले ये 4 काम जरूर निपटा लें।
पहला जरुरी काम e-KYC करवाना सबसे जरूरी है- पीएम किसान योजना में e-KYC 2022 से अनिवार्य कर दी गई है। बिना e-KYC के एक भी किस्त नहीं आती। इसे आप घर बैठे 2 मिनट में कर सकते हैं।
- सबसे पहले http://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- Farmers Corner में e-KYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर डालें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें।
- अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक से e-KYC करवा लें।
- पीएम किसान ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन से भी e-KYC हो जाती है।
यह भी पढ़िए….
दूसरा जरुरी काम की सीडिंग (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026) जरूर चेक करें- बहुत से किसानों की किस्त इसलिए अटकती है क्योंकि उनका जमीन का रिकॉर्ड पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट नहीं है। आपका नाम राजस्व रिकॉर्ड में होना चाहिए और पटवारी द्वारा वेरिफाई होना चाहिए। http://pmkisan.gov.in पर Know Your Status में जाकर देखें, अगर Land Seeding के सामने No लिखा है तो तुरंत अपने तहसील कार्यालय या पटवारी से संपर्क करें और अपनी खसरा-खतौनी अपडेट करवाएं।
यह भी पढ़िए….
• इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत, भारत में शुरू हुई जादुई तकनीक
तीसरा जरुरी काम सीडिंग और NPCI मैपिंग (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026)- पैसा DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से भेजती है। इसके लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI पर मैप होना चाहिए। कई बार बैंक खाता आधार से लिंक होता है लेकिन NPCI मैपिंग नहीं होती, तो पैसा वापस चला जाता है। अपने बैंक में जाकर पूछें कि मेरा खाता आधार सीडेड है और NPCI एक्टिव है क्या? अगर नहीं है तो बैंक तुरंत कर देगा। जनधन खाते में भी यही नियम लागू है।
यह भी पढ़िए….
चौथा जरुरी काम बेनिफिशियरी स्टेटस और नई पात्रता नियम चेक करें (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026)- इस साल सरकार ने 3 नए नियम भी लागू किए हैं। इनके कारण 31 लाख से ज्यादा किसानों के नाम होल्ड पर हैं।
- एक परिवार से सिर्फ एक ही सदस्य को पीएम किसान का लाभ मिलेगा। अगर पति-पत्नी दोनों ले रहे थे
- एक का नाम कट जाएगा।1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले किसान इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
- 18 साल से कम उम्र के नाबालिग के नाम से रजिस्ट्रेशन अमान्य होगा।
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 इसलिए http://pmkisan.gov.in पर जाकर Beneficiary Status जरूर चेक करें। रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर देखें कि eKYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding तीनों में Yes लिखा है या नहीं। अगर किसी में भी No या Pending लिखा है तो उसे तुरंत ठीक कराएं।
यह भी पढ़िए….
• पंजीकृत श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ई-स्कूटर खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, जानिए कैसे करना आवेदन
कैसे चेक करें अपना नाम और पैसा आएगा या नहीं? (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026)
- स्टेप 1- http://pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें।
- स्टेप 2- Farmers Corner में Know Your Status पर क्लिक करें।
- स्टेप 3- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो Know Your Registration Number से आधार से निकाल सकते हैं।
- स्टेप 4- कैप्चा और OTP डालें। आपकी पूरी किस्तों की हिस्ट्री आ जाएगी कि कौन सी किस्त कब आई।
- स्टेप 5- अगर FTO is generated and Payment confirmation is pending दिखा रहा है तो मतलब बैंक में पैसा जाने वाला है। अगर Rejected दिखा रहा है तो बैंक या आधार में गड़बड़ी है।
यह भी पढ़िए….
• बाबा महाकाल की भस्म आरती अब 3D में, भक्ति के साथ तकनीक का अनूठा संगम, जानिए पूरी जानकारी
अगर पिछली किस्त नहीं आई तो क्या होगा? (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026)
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 जिन किसानों की 23वीं किस्त तकनीकी कारणों से रुक गई थी, अगर उन्होंने अब अपना वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है तो उन्हें 24वीं किस्त के साथ पिछली किस्त भी मिल सकती है। ऐसे किसानों के खाते में एक साथ 4000 रुपये आ सकते हैं।
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 हेल्पलाइन नंबर- किसी भी परेशानी के लिए आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या टोल फ्री नंबर 1800-115-526 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा Kisan eMitra चैटबॉट भी वेबसाइट पर मदद करता है।
यह भी पढ़ें…
• पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन और एसएमएस (SMS) से लिंक करें, देखें पूरी प्रोसेस
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 2026 तो देर न करें। 30 अक्टूबर को 2000 रुपये पाने के लिए आज ही अपना स्टेटस चेक करें और e-KYC, जमीन और बैंक के काम पूरे कर लें, ताकि दिवाली से पहले आपके खाते में भी खुशियों वाली किस्त आ सके।
जुड़िए DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक ग्रुप, व्हाट्सएप ग्रुप Instagram और टेलीग्राम चैनल को लाइक करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यदि आप DC News 24, दिव्य चर्चा समाचार-पत्र, पांचाल की पुकार समाचार-पत्र एवं पंचायत कुंभ समाचार-पत्र के जिला एवं तहसील संवाददाता, रिपोर्टर बनने के सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए इस न. 99939-19399 पर संपर्क करें।
