Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (मध्यप्रदेश) वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की मुफ्त यात्रा प्रदान करती है। इसके तहत यात्रियों का सारा खर्च (भोजन, आवास और यात्रा) राज्य सरकार द्वारा उठाया जाता है
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 मध्यप्रदेश सरकार की लोकप्रिय मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जून 2026 में हजारों वरिष्ठ नागरिकों की आस्था की उड़ान शुरू हो रही है। इस बार सरकार ने विशेष तौर पर हवाई यात्रा पर फोकस किया है ताकि बुजुर्ग कम समय में आराम से तीर्थ दर्शन कर सकें। 21 मई से शुरू हुआ हवाई तीर्थ दर्शन का यह सिलसिला 19 जुलाई तक चलेगा। जून माह में प्रदेश के 14 से ज्यादा जिलों के श्रद्धालु शिरडी, गंगासागर, प्रयागराज और मथुरा-वृंदावन जैसे प्रमुख तीर्थों के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़िए….
जून 2026 का पूरा यात्रा कार्यक्रम (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जून में हवाई यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है:-
- 3 जून 2026- खंडवा जिले के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर जाएंगे।
- 4 जून 2026- हरदा जिले के बुजुर्ग भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।
- 6 जून 2026- मंदसौर के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी जाएंगे।
- 8 जून 2026- नर्मदापुरम के श्रद्धालु भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा मथुरा-वृंदावन जाएंगे।
- 9 जून 2026- नीमच जिले के यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी के लिए उड़ान भरेंगे।
- 15 जून 2026- बड़वानी के तीर्थयात्री इंदौर से वाया कोलकाता गंगासागर जाएंगे।
- 16 जून 2026 (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)- इंदौर जिले के बुजुर्ग भी इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर जाएंगे।
- 18 जून 2026- दमोह के यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज रवाना होंगे।
- 19 जून 2026- एक ही दिन दो जत्थे रवाना होंगे। बुरहानपुर के तीर्थयात्री इंदौर से वाया कोलकाता गंगासागर जाएंगे और रतलाम के यात्री इंदौर से शिरडी दर्शन के लिए जाएंगे।
- 20 जून 2026- शाजापुर के तीर्थयात्री भी इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी दर्शन के लिए जाएंगे।
- 22 जून 2026- सागर के बुजुर्ग भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा मथुरा-वृंदावन जाएंगे।
- 23 जून 2026- खरगोन के यात्री इंदौर से वाया कोलकाता गंगासागर और उज्जैन के यात्री इंदौर से शिरडी के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़िए….
विमान से यात्रा की खास तैयारी (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 21 मई को भोपाल से प्रयागराज के लिए इंडिगो की विमान से पहला जत्था रवाना हुआ था। इस मौके पर मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रहे थे। सरकार का प्रयास है कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के या चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को हवाई सुविधा मिले। विमान से यात्रा का समय 3 से 4 दिन का रखा गया है, जबकि ट्रेन से यही यात्रा 5 से 7 दिन की होती है।
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 हर उड़ान में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और अनुरक्षक दल साथ रहता है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज, व्हीलचेयर और प्राथमिकता चेक-इन की सुविधा दी जा रही है। भोजन, आवास और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था भी निःशुल्क है।
यह भी पढ़िए….
• होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-ई लॉन्च, 102 किलोमीटर की रेंज, जानिए पूरे फीचर्स
ट्रेन से भी जारी हैं यात्राएं (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 हवाई यात्रा के साथ-साथ विशेष ट्रेनों का संचालन भी जारी है। 2026 में 13 नवंबर से 29 मार्च तक की अवधि में तिरुपति, रामेश्वरम, कामाख्या, द्वारका, वैष्णोदेवी, जगन्नाथपुरी और अयोध्या के लिए ट्रेनें प्रस्तावित हैं। हाल ही में सिवनी जिले से 30 मार्च से 4 अप्रैल तक वाराणसी-अयोध्या की यात्रा आयोजित की गई, जिसमें 279 यात्री शामिल हुए।
जानिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में क्या है खास (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 जानिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ये खास हैं:-
- पात्रता- 60 वर्ष से अधिक आयु के मध्य प्रदेश के निवासी। महिलाओं को 58 वर्ष पर छूट। आवेदक आयकर दाता न हो और शारीरिक रूप से यात्रा योग्य हो।
- सुविधाएं- भोजन, आवास, पेयजल एवं चिकित्सा सहायता पूर्णतः निःशुल्क। दुर्घटना बीमा भी शामिल है।
- लक्ष्य- इस वर्ष 56 हजार यात्रियों को तीर्थ कराने का लक्ष्य है। इनमें 50 हजार रेल मार्ग से और 6 हजार हवाई मार्ग से नेपाल पशुपतिनाथ सहित अन्य स्थलों पर जाएंगे।
- बुजुर्गों में उत्साह- खंडवा के 68 वर्षीय कैलाश चंद्र गुप्ता ने बताया: “गंगासागर जाने का सपना था। उम्र के कारण ट्रेन से नहीं जा पाते। विमान से 2 घंटे में कोलकाता पहुंच जाएंगे। सरकार ने बुढ़ापे में संतान का धर्म निभाया है।”
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 इंदौर की 66 वर्षीय सुमित्रा देवी शिरडी यात्रा को लेकर उत्साहित हैं “साईं बाबा को मानते हैं। पहले सोचा भी नहीं था कि हवाई जहाज में बैठेंगे। सारी व्यवस्था फ्री है तो चिंता किस बात की।”
यह भी पढ़िए….
प्रशासन अलर्ट मोड पर (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 जिला प्रशासन ने सभी चयनित यात्रियों को एसएमएस और फोन से सूचना भेजनी शुरू कर दी है। कलेक्टरों को निर्देश हैं कि यात्रा से 3 दिन पहले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाएं। इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट पर विशेष हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। प्रत्येक जत्थे के साथ राजस्व विभाग का एक नोडल अधिकारी भी रहेगा।
यह भी पढ़िए….
जूलाई माह की तैयारी करें (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 जुलाई में सीहोर, धार और रायसेन जिलों के यात्रियों को मथुरा-वृंदावन, शिरडी और प्रयागराज भेजा जाएगा। सितंबर से ट्रेनों का नया शेड्यूल शुरू होगा जिसमें काशी, अयोध्या, द्वारका और रामेश्वरम शामिल हैं।
यह भी पढ़िए….
• क्या है किसान मित्र छड़ी और कैसे काम करेगी ये छड़ी, जानिए पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कैसे करें (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 इच्छुक वरिष्ठ नागरिक तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत या नगर निगम में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, समग्र आईडी, आयु प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट।
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 यात्रा की अंतिम तिथि ट्रेन और रूट के अनुसार अलग-अलग होती है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करना जरूरी है।
यह भी पढ़िए….
• जल्द सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए जारी किये निर्देश, जानिए
सरकार का संदेश (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 मुख्यमंत्री का कहना है कि तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम हैं। सरकार का संकल्प है कि धन के अभाव में कोई बुजुर्ग तीर्थ दर्शन से वंचित न रहे।
यह भी पढ़िए…
• सिबिल (CIBIL) स्कोर क्यों खराब होता है और कैसे सुधरते हैं, जानिए
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन (Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026)
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana MP-2026 अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-0500 या http://www.dharmasva.mp.gov.in पर संपर्क करें।
