Weather News MP-2023 मध्यप्रदेश में फिर से ठंड अपना असर दिखा रही है, प्रदेश कई जिलों में ठंड की वापसी हो गई है, क्योंकि हिमाचल में बर्फबारी होने से मध्यप्रदेश में ठंड का बड़ा असर
Weather News MP-2023 उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। कही जगह पर रात का पारा छह डिग्री से ज्यादा गिरा है, तो दिन के पारे ने भी साढ़े चार डिग्री से ज्यादा का गोता लगाया है। उज्जैन सहित मध्यप्रदेश में ठंडक बढ़ी है। दिन और रात का तापमान तेजी से गिरा है। दिनभर चल रही ठंडी हवाएं कंपकंपाने को मजबूर कर रही हैं। ये असर हिमाचल में हुई बर्फबारी का बताया जा रहा है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक ये भी कह रहे हैं कि कुछ दिनों बाद फिर तापमान में उछाल आएगा।
यह भी पढ़ें…………
• वर्ष 2025 तक दुनिया की आधी बिजली खर्च करेगा एशिया, भारत में भी बढ़ी मांग
पिछले 24 घंटो की मौसम रिपोर्ट (Weather News MP-2023)
Weather News MP-2023 मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान इंदौर और ग्वालियर संभाग के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले दो दिनों में 24 घंटों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, उसके बाद 2-3 डिग्री तापमान में वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंडा मलाजखंड रहा।
यह भी पढ़ें………
• प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, जानिए पूरी प्रोसेस
प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग द्वारा दिए आंकड़े (Weather News MP-2023)
Weather News MP-2023 मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। कहीं-कहीं रात का पारा छह डिग्री से ज्यादा गिरा है तो दिन के पारे ने भी साढ़े चार डिग्री से ज्यादा का गोता लगाया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ठंडा मलाजखंड रहा। मलाजखंड में 5.4, रायसेन में 7, उमरिया में 7.4, मंडला में 7.5, पचमढ़ी में 7.8, नौगांव में 8.1, छिंदवाड़ा में 8.2, दतिया-गुना में 8.5, रीवा में 8.6, सागर-राजगढ़-जबलपुर में 9, बैतूल-खजुराहो में 9.2, धार में 9.3, उज्जैन में 9.4, भोपाल में 9.6 डिग्री न्य़ूनतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी मप्र में ज्यादा गिरावट रही। हालांकि सबसे गर्म खरगोन ही रहा। यहां 33 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
यह भी पढ़ें…………
• गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीयन के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा
• प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना क्या है, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
शीतलहर की संभावना कम (Weather News MP-2023)
(Weather News MP-2023) हालांकि तापमान में ये गिरावट ज्यादा दिन के लिए नहीं होगी। ये सिर्फ दो दिन ही रहेगी और 14 फरवरी से तापमान एक बार फिर से चढ़ने लगेगा। तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी इसलिए अब उत्तर पश्चिमी भारत में शीतलहर की वापसी की कोई भी संभावना नहीं है। 14 फरवरी से ताजा विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा, जिससे हवाओं की दिशा में बदलाव होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। एजेंसी के अनुसार तापमान लगातार बढ़ेगा और 17 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यानी कि भारत में अब सर्दी के फिर से लौटने की संभावना काफी कम है।
यह भी पढ़ें……..
हिमाचल की बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में (Weather News MP-2023)
Weather News MP-2023 मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यप्रदेश के मौसम में फिर ठंडक घुलने लगी है। हिमाचल में हुई जोरदार बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ने लगा है। ठंडी हवाएं सिरहन पैदा कर रही हैं, साथ ही दिन और रात का तापमान भी गिरा रही हैं। हालांकि जानकार बता रहे हैं कि फरवरी के आखिरी हफ्ते से प्रदेश में गर्मी दस्तक दे सकती है।
जुड़िये DC News 24 से
ख़बरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook Group, WhatsApp Group और Telegram Channel ज्वाइन करें और Youtube Channel को Subscribe करें।
यदि आप DC News 24 संवाददाता बनना चाहते हैं, तो 99939-19399 पर संपर्क करें।


